BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाऊंगाः मुकेश चैधरी

युवा रालोद जिलाध्यक्ष मुकेश चैधरी का स्वागत करते रालोद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाऊंगाः मुकेश चैधरी 

मथुरा।  राष्ट्रीय युवा लोकदल के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रोहित प्रताप ने मुकेश चैधरी को युवा रालोद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। मुकेश के जिलाध्यक्ष नियुक्ति होने पर रालोद कार्यकर्ताओं ने एक समारोह के दौरान स्वागत किया। रालोद पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि मुकेश के युवा रालोद जिलाध्यक्ष बनने से जिले के युवाओं में जोश का संचार होगा और पार्टी मजबूत होगी।

पार्टी के जिलाध्यक्ष कुं. नरेन्द्र सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि वैसे तो युवा रालोद जिलाध्यक्ष पद के लिए पार्टी के कई कर्मठ कार्यकर्ताओं के नाम सामने आए थे। लेकिन पार्टी के मुखिया चैधरी अजित सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चैधरी ने सभी आवेदनों पर विचार करते हुए मुकेश चैधरी को रालोद जिलाध्यक्ष नियुक्ति किया है। अपनी नियुक्ति पर प्रक्रिया व्यक्त करते हुए नवनियुक्त रालोद जिलाध्यक्ष मुकेश चैधरी ने बताया कि जो जिम्मेदारी उनको पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पश्चिमी यूपी के युवा रालोद अध्यक्ष ने दी है उनकी आशाओं पर वह खरा उतरने की कोशिश करेंगे। इसके लिए वे गांव-गांव और कस्बों से लेकर शहरों तक के युवाओं को अधिक संख्या में पार्टी  से जोडे़गे। जो भी पूराने कार्यकर्ता पार्टी से किसी कारण वश नाराज हैं उनको भी मनाकर पुनरू पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चैधरी अनूप सिंह, डॉ. अशोक अग्रवाल, चैधरी रवीन्द्र नरवार, डॉ. यूनुस कुरैशी, ताराचंद गोस्वामी, राजपाल भरंगर, तोफीक आड़ती,  सुरेश भगत, हरवीर चैधरी आदि उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More