देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
शोभायात्रा में 151 महिला शक्ति ने सिर पर धारण किया कलश
मथुरा। मां वैष्णों देवी मित्र मण्डल के तत्वावधान में वृन्दावन रोड गायत्री तपोभूमि के सामने स्थित शिक्तपीठ मां चामुण्डा देवी मन्दिर पर आयोजित होने वाले आठवें विशाल रात्रि जागरण से पूर्व नगर में भव्य शोभायात्रा चैक बाजार गांधी पार्क गूजर घाटी स्थित देवी मन्दिर से निकाली गई।
विभिन्न कलात्मक झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा में काली अखाड़ा में पटेबाज पटेबाजी का प्रदर्शन करते हुए चल रहे थे। 151 महिला-शक्ति द्वारा पारम्परिक परिधान में कलश सिर पर धारण कर पथ संचलन आकर्षण का केन्द्र था। अन्त में मां भगवती का डोला शोभायमान था। बैण्ड बाजों की सुमधुर स्वर लहरियां वातावरण को भक्तिमय बना रही थी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भगवती भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा व आरती कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
शोभायात्रा चैक बाजार गांधी पार्क से प्रारम्भ होकर, मण्डी रामदास, डीग गेट, मसानी चैराहा, गायत्री तपोभूमि होती हुई वृन्दावन रोड स्थित मां चामुण्डा देवी के दरबार में पहुॅच कर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा के पश्चात चामुण्डा महामाई का वैदिक विधि विधान से महंतजी के निर्देशन में मण्डल के पदाधिकारियों ने पंचामृत महाभिषेक किया। तत्पश्चात श्रंृगार एवं कन्या लांगुराओं का पूजन कर भोजन कराया गया।
शोभायात्रा में प्रमुख रूप से मण्डल के पं. शशांक पाठक, अंशुमान गोयल, विवेक सूतिया, गौरव अग्रवाल, बंटी गोला, प्रतीक शर्मा, विप्र समाज सेवी पं. अमित भारद्वाज, संजय पिपरोनियां, डा. देवेन्द्र शर्मा, ओरियंटल गु्रप के चैयरमेन योगेन्द्र शर्मा, जीतू अग्रवाल, अजय मामा, पीयूष अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, पदम गोयल, राजेन्द्र माहौर, दीपक सक्सैना, रमाकांत सारस्वत, अवधेश वाष्र्णेय, पारस अग्रवाल सहित अनेक भक्तों ने सहभागिता की।













Related Items
पूर्णमासी को मुडिया संतों ने निकाली परंपरागत मुडिया शोभायात्रा
महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा
सप्त देवालयों से निकाली गई गई शोभायात्रा