BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा

मथुरा। महामानव महाराणा प्रताप की 482 वीं जयंती के उपलक्ष में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें मथुरा और आस पास के प्रान्तों के क्षत्रिय बंधुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। शोभायात्रा में शामिल महाराणा प्रताप की भव्य झांकी लोगों को देशभक्ति के लिए प्रेरित कर रही थी। वहीं भामाशाह का अतुलनीय योगदान भी सभी की जुबां पर था। जगह जगह शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

जात पात और धर्म के बंधनों से ऊपर उठ कर शोभायात्रा का स्वागत करने के लिए लोग उमड पडे। लोगों का कहना था कि महाराणा ने देश के लिए कुर्बानी देकर हमारी सरजमी को सुरक्षित रखा ये कभी न भूलने वाला योगदान है। वेलफेयर सोसाइटी के कर्मठ कार्यकर्ताओं में समाज का बीड़ा उठाने वाले करन ठाकुर, प्रवीण ठाकुर, ठा. तेजवीर सिंह, ठा. सिकंदर सिंह, ठा. जितेंद्र सिंह जीतू, सुनील सिंह सोनोठ, ठा. अमित सिंह प्रधान ने प्रत्येक क्षत्रिय बन्दू को जोड़ने का प्रयास किया। इस अवसर पर कुंवर नरेंद्र सिंह, ठा. किशोर सिंह, पूर्व विधायक ठा. कारिंदा सिंह, एड. ठा मदन गोपाल सिंह, ठा. प्रकाश सिंह, ठा मुकेश सिंह सिकरवार, ठा राजेन्द्र सिंह, ठा किरण पाल सिंह राघव, सुजान सिंह तरकर, कलुआ सिंह नवादा, यदवीर सिंह सिसोदिया, थान सिंह कुशवाह, बिजेंद्र सिंह पहलवान, नरेंद्र ठाकुर पूर्व जिला पंचायत सदस्य, जितेंद्र सिंह, ठाकुर महावीर सिंह, तेजपाल सिंह आदि ने शोभायात्रा का नेतृत्व किया। क्षत्रिय राजपूत वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा शोभायात्रा में पधारे सभी क्षत्रिय बंधुओं और आगंतुकों का पड़गी बांध कर स्वागत किया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More