BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। राया थाना पुलिस आए दिन किसी न किसी मामले को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती है। एक ताजे मामले में राया पुलिस पर एक माँ ने उसके पुत्र दीपक को फर्जी मामले में जेल भेजने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि थाना राया में ही किसी व्यक्ति ने उससे पैसे भी लिएये कहकर कि उसके लडके के साथ कोई ज्यादती नहीं की जायेगी और उसे छोड़ दिया जायेगा। दरअसल हरियाणा के रोहतक की रहने वाली इस महिला की पुत्री की शादी थाना राया के नगला पीता में हुई है। उसी घर से उस परिवार की छोटी बहू रंजना कुछ दिन पूर्व गायब हो गयी थी। परिवार का शक बड़ी बहू के भाई दीपक पर था। इस मामले में दीपक की बहन और बहनोई के खिलाफ रंजना को भगाने की तहरीर दी गयी थी। इसी मामले में रंजना के ससुरालीजनों ने दीपक को किसी बहाने से राया बुलाया जहाँ उसे पुलिस ने पकड़ लिया। इसी बीच रंजना भी अपने भाई के साथ थाना पहुँच गयी। जहाँ उसने बताया कि वह अपनी मर्जी से मायके चली गयी थी क्योंकि उसके ससुरालीजन उसके साथ मारपीट करते थे। बाद में महिला ने जब उसके पुत्र को छोड़ने को कहा तो पुलिस ने उसे नशीला पदार्थ रखने के आरोप में वहीं के तीन अन्य लड़कों के साथ जेल भेज दिया। जबकि दीपक का संजय, अवदेश, नीरज से दीपक का दूर दूर तक कोई सम्बंध नहीं है। दीपक की बूढी माँ का रो रो कर बुरा हाल हैं और वह थाने में लडके को छुडवाने के नाम पर पैसा लेने वाले को खोज रही हैं। फर्जी तरीके से दीपक को फसाये जाने पर पीड़ित रोहतक निवासी दीपक की माँ ने वरिष्ठ अधिकारियों से अपने पुत्र को बचाने की गुहार लगाई है।

Read More

बलदेव,  अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी रविकान्त गोयल ने जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल की संस्तुति पर तुलसीराम अग्रवाल को बलदेव का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। व्यापारी नेता रविकांत गोयल ने नगर अध्यक्ष तुलसीराम अग्रवाल से आशा जताई है कि वह अपने अथक प्रयासों व क्रिया-कलापों से ज्यादा से ज्यादा वैश्य समाज के लोगों की सेवा कर उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय फेडरेशन से जोडऩे का कार्य करेंगे। उनके मनोनीत होने पर अग्रवाल समाजसेवा समिति के सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वैश्य समाज को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।     

Read More

बलदेव,  अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी रविकान्त गोयल ने जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल की संस्तुति पर तुलसीराम अग्रवाल को बलदेव का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया। व्यापारी नेता रविकांत गोयल ने नगर अध्यक्ष तुलसीराम अग्रवाल से आशा जताई है कि वह अपने अथक प्रयासों व क्रिया-कलापों से ज्यादा से ज्यादा वैश्य समाज के लोगों की सेवा कर उन्हें अन्तर्राष्ट्रीय फेडरेशन से जोडऩे का कार्य करेंगे। उनके मनोनीत होने पर अग्रवाल समाजसेवा समिति के सभी पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वैश्य समाज को संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।     

Read More

बलदेव, तुलसीराम  कस्बा बलदेव में महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव रीढ़ा मार्ग स्थित अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल समाज सेवा समिति द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसका शुभारंभ महाराजा अग्रसेन व कुलदेवी महालक्ष्मीजी के चित्रपट पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चन्द्र अग्रवाल (धर्मशाला प्रबंधक) ने की।  महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. अशोक अग्रवाल, रविकांत गोयल भाजपा नेता, विनोद अग्रवाल कराहरी वाले,  मनोज अग्रवाल (प्रधान बेरी, फरह) एवं विशिष्ट मुकेश अग्रवाल राया वाले, हरीश अग्रवाल मई वाले, उमेश अग्रवाल (होटल स्वाती पैलेस), अभय गुप्ता सुरीर वाले ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। अग्रवाल समाजसेवा समिति के पदाधिकारियों ने वृद्धजन व वृद्धमाता का सम्मान किया। नन्नें-मुन्ने बच्चों ने बड़े-बड़े कलाकारों के रुप में देश भक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों एवं सभी अग्रबंधुओं का मनमोह लिया। युवा अग्रवाल समाजसेवा समिति ने मेधावी छात्र-छात्रा व मेहन्दी प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व अंग्रेजी प्रतियोगिता में अब्बल आए हुए बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

Read More

पंजाब के मोहाली में पत्रकार एवं मां और त्रिपुरा में एक पत्रकार की हत्या पर पत्रकारों में रोष कलैक्ट्रेट पर निकाला मार्च, जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन मथुरा और कोसी में हुए पत्रकारों पर हमले की निंदा  मथुरा। पंजाब के मोहाली में वरिष्ठ पत्रकार के.जे.सिंह और उनकी मां गुरुचरण कौर की हत्या पर एनयूजेआई उपजा एवं ब्रज प्रेस क्लब से जुड़े सभी पत्रकार साथी गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हैं। उनके हत्यारों को अतिशीघ्र जेल भेजने एवं मृतक पत्रकार परिवार को आर्थिक सहायता एवं सुरक्षा देने की मांग करते हैं।  विगत दिनों त्रिपुरा में युवा पत्रकार शांतनु भौमिक की हत्या की घटना को अभी चार दिन भी नहीं हुए हैं कि देश में एक और पत्रकार परिवार पर प्राणघातक हमला हुआ है, जिससे पूरे देश के पत्रकारों में तीखा रोष व्याप्त है। एनयूजेआई, ब्रज प्रेस क्लब एवम उपजा से जुड़े सभी पत्रकार साथियों ने  इन दोनों हत्या काण्डों पर तीखी निंदा की है। एनयूजेआई, उपजा एवं ब्रज प्रेस क्लब संगठन की माँग है कि त्रिपुरा राज्य सरकार युवा पत्रकार शांतनु की हत्या की इस घटना की तत्परता से जांच कराए और अपराधियों को सजा दिलवाने के कदम उठाए। त्रिपुरा में पत्रकार की हत्या एवं देश भर मे पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमलों के विरोध में ब्रज प्रेस क्लब, उपजा एवं एनयूजेआई के पत्रकारों के पत्रकारों ने आज जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एनयूजेआई सदस्य कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के नेतृत्व में कलैक्ट्रेट पहुंचे पत्रकारों ने इस मौके पर कहा कि यह हमला पत्रकार पर ही नहीं बल्कि लोकतंत्र के समूचे चौथे स्तंभ पर हमला है। उन्होंने केन्द्र व प्रांत सरकारों से पत्रकार सुरक्षा कानून अधिनियम अति शीघ्र बनाने की मांग करते हुए कहा है कि पत्रकारों पर हमला कहीं भी नहीं होना चाहिए। जहां भी ऐसी घटनाएं हों वहां पुलिस एवं प्रशासन को तत्काल कार्यवाही करनी चाहिए।  त्रिपुरा में युवा पत्रकार शांतनु भौमिक की हत्या पर एनयूजेआई, ब्रज प्रेस क्लब एवम उपजा से जुड़े सभी पत्रकार साथियों ने  तीखी निंदा की है। एनयूजेआई, उपजा एवं ब्रज प्रेस क्लब संगठन की माँग है कि त्रिपुरा राज्य सरकार युवा पत्रकार शांतनु की हत्या की इस घटना की तत्परता से जांच कराए और अपराधियों को सजा दिलवाने के कदम उठाए। साथ ही ब्रज प्रेस क्लब एवं उपजा ने यह भी मांग की है कि शांतनु के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता एवं सरकारी आवास और परिवार को पूर्ण सुरक्षा की मांग करते हैं।  पत्रकारों पर देश भर में हमले बढ़ रहे हैं। इसके पीछे कई शक्तियाँ हो सकती हैं। इससे पत्रकारिता संस्था व संविधान  पर मार्मिक आघात होने के साथ विश्व में भारत की बदनामी हो रही है। ऐसे में केंद्र सरकार की भी जिम्मेदारी है कि वह पत्रकारों पर हमले के मामलों को गंभीरता से ले व ऐसे मामलों में आपराधियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए मानिटरिंग की व्यवस्था कराए। वहीं जनपद के कस्बा कोसीकलां में डीएलए के पत्रकार सोनू गोयल पर भी हमला किया हुआ, इस पर भी ब्रज के पत्रकारों में तीखा रोष है। उक्त प्रकरण में भी प्रभावी कार्यवाही की मांग की है।  उपरोक्त मामलों में केन्द्र व प्रांत सरकार ने आवश्यक कदम उठायें जिससे भविष्य में कोई भी पत्रकारों पर न तो हमला कर सकें और नहीं उनका उत्पीडऩ कर सके। उपरोक्त प्रकरण को लेकर ब्रज क्षेत्र के ही नहीं समूचे प्रदेश व देश के पत्रकारों में तीखा रोष व्याप्त है। एनयूजेआई, उपजा एवं ब्रज प्रेस क्लब से जुड़े पत्रकार उपरोक्त प्रकरणों पर तीखा रोष व्यक्त करते हुए सभी मामलों में आवश्यक कार्यवाही के साथ पत्रकार सुरक्षा कानून अतिशीघ्र बनवाने की मांग करते हैं तथा उड़ीसा के मृतक पत्रकार परिवार को पूरी सुरक्षा व एक करोड़ की आर्थिक सहायता और आवास व्यवस्था की भी मांग करते हैं। कलक्ट्रेट पर निकाले गए मार्च में ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, नितिन गौतम, कन्हैया उपाध्याय अशोक चौधरी, योगेश खत्री, जगदीश उर्फ जग्गा, रहीस कुरैशी, श्याम जोशी, मुकेश कुशवाह, बीएस छौंकर, मधुसूदन शर्मा, गजेन्द्र चौधरी, डीपीएस खुराना, सुरेश पचौरा, खलील अहमद, अनिल कुमार, यज्ञदत्त कौशिक एड., मनोहर पटेल, विनोद अग्रवाल, सीपी सिंह सिकरवार, नागेन्द्र राठौर, जगजीत तिवारी, योगेश तिवारी, असफाक चौधरी, राम पहलवान, राजू पंडित, निरंजन धुरंधर, वृृषभान गोस्वामी आदि ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पत्रकारों का उत्पीडऩ रोकने की मांग की।  ब्रज प्रेस क्लब पर हुए निंदा प्रस्ताव के दौरान ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, वरिष्ठ पत्रकार ए.एस.वाजपेयी देशभक्त, किशन चतुर्वेदी, एडिटर यूनिक समय राजकुमार गौतम, वरिष्ठ पत्रकार हिंदुस्तान के ब्यूरो चीफ संजीव मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार नितिन गौतम, पवन नवरत्न, पवन निशान्त, पवन गौतम, मदन गोपाल शर्मा, दिनेश शर्मा, अरुणअनु शर्मा, मोहनश्याम शर्मा, मोहनश्याम रावत, विनोद शर्मा, हाजी परवेज अहमद, राजेश भाटिया, ठा. प्रकाश सिंह, गोविंद भारद्वाज, मुकुल गौतम, रवि चौधरी, विपिन सिंह, सुशील गोस्वामी, मुकेश अग्रवाल, मातुल शर्मा, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, सुरेश सैनी, राहुल राघव, अंकुर कुलश्रेष्ठ, अशफाक चौधरी,  जफर खांन, रहीश कुरैशी, मनोज चौहान, दयाल भाई, सन्जू पटेल, प्रशांत कुमार, गौरव चौधरी, विनोद शर्मा,  मयंक अग्रवाल, श्याम जोशी, विवेक मथुरिया, नवनीत शर्मा, प्रशांत अज्ञानी, विपिन, अनिल अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, मुकेश कुशवाह, गजेन्द्र चौधरी आदि ने इस घटना की निंदा करते हुए अतिशीघ्र पत्रकार सुरक्षा अधिनियम बनाने की मांग की। 

Read More

मथुरा। शनिवार को शहर कांग्रेस एवं जिला युवक कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशों पर संयुक्त रुप से शहर के पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें आम जनता के मनोभावों को पढ़ा और समझा. जिससे यह ज्ञात हुआ कि आम जनता में इसका बहुत विरोध है क्योंकि केंद्र सरकार पूरी तरह से पूंजीपतियों की सरकार रह गई है। प्रत्येक आवश्यक वस्तु से सब्सिडी समाप्त करके आवश्यक वस्तुओं के मूल्य में भारी वृद्धि की जा रही है, जिससे देश की गरीब व मध्यम वर्ग की जनता काफी परेशान है। केंद्र सरकार यह समझती है तो यह देश तो पूरी तरह अमीरों का देश हो जाएगा और शायद अमीर ही इस देश में रहेंगे। वह दिन दूर नहीं जब रोहिंग्या शरणार्थियों की तरह गरीब आदमी को भी इस देश से भागकर कहीं शरण लेनी पड़े। हस्ताक्षर अभियान चलाने वालों में उमेश भारद्वाज, विक्रम वाल्मीकि, ठा.बिहारी लाल, महेश प्रधान बाल्मीकि, निशात अहमद, शहजाद बैग, संजीव शर्मा, अजय कुमार, सागर माहौर, इंद्रजीत गौतम, नसरुद्दीन, अब्बासी, साबिर, अंसारी, कपिल पाठक, विनय चतुर्वेदी, अर्जुन पंडित, अशोक वाल्मीकि, आदिल खान, दीपक करोतिया आदि लोग उपस्थित थे।

Read More

अपराधी सुधर जायें या फिर थाना क्षेत्र से पलायन कर लें थाना प्रभारी 12 हजार के इनामिया बदमास सूफी को गिरफ्तार कर जनता को दिया कार्रवाही का संदेश मथुरा। गोवर्धन थाना पुलिस ने बीतीरात को वाहन चैकिंग तथा अपराधियों की तलाशी के दौरान इनामी बदमाश को गिरफ्तार करते हुए जनता में पुलिस की उस कार्यशैली को तरोताज कर दिखाया जो जनता के बीच अब तक चर्चित रहती आई है। पुलिस के लम्बे हाथ होते है पुलिस चाहे तो अपराधी को धरती से खोद निकाले। नवागत थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने 14 दिन के कार्यकाल में ही कई मुकदमाओं के इनामी बांछित अपराधी को गिरफ्तार कर जनता में पुलिस कार्यवाही का मजवूत संदेश पेस करते हुए अपराधियों को सुधर जाने व अपराध से मोह छोड़ने का सदंेश दिया है।  गोवर्धन थाना पुलिस ने बीति रात्री को बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कस्बा में वाहन चैकिंग अभियान चलाया। वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस टीम सकरवा मार्ग स्थित रेलवे फांटक पर पहुॅची जहॉ सूफी उर्फ सूफियान पुत्र मम्मू संदिग्ध अवस्था में खडा हुआ था। पुलिस ने जिसे हिरासत मंे लेकर थाने ने आई तलासी के दौरान सूफी से एक किलो नशीला पाउडर बरामद हुआ तथा सूफी पुलिस रिकॉर्ड में लूट आदि के तीन मुकदमा तथा 12 हजार रूपये का इनामी बदमाश भी पाया गया। पकडे गये बदमास की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि सूफी लूट टटलू आदि के मुकदमाओं का बांछित अपराधी था जो काफी समय से पुलिस पहुॅच से फरार घूम रहा था सूफी की गिरफ्तारी पर 12 हजार रूपये का इनात भी घोषित था। जिसे गोवर्धन पुलिस ने बीति रात्रि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पवांर ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी व कार्यवाही से कोई समझौता नही किया जायेगा अपराधी सुधर जायें या फिर थाना क्षेत्र से पलायन कर लें।

Read More

मथुरा। रोटरी क्लब मथुरा सेंट्रल द्वारा स्थानीय जानकी बाई बालिका इंटर कालेज में ग्लोबल ग्राण्ट के तहत टायलेट ब्लाॅक का  िनर्माण कराया गया। जिसका लोकार्पण रो. अरूण जैन डिस्ट्रिक गर्वनर एवं पूर्व विधायक प्रदीप माथुर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। टायलेट ब्लाॅक के निर्माण पर अनुमानत 2.50 लाख रूपए सहायता राशि रोटरी क्लब द्वारा दी गई।  इस अवसर पर हमें सरकारों पर निर्भरता को छोड़कर खुद ही जागरूकता पैदा करनी होगी, तभी हम इस क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर सकते है। इसी कड़ी में रो. केडी अग्रवाल रो. अरूण सिंघल, कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष मोतीलाल वर्मन, प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता गौतम ने अपने विचार व्यक्त किए।   

Read More

मयूर, चरकुला व राजस्थानी नृत्य रहा आकर्षण सौंख। श्री अग्रवाल समाज के तत्वावधान मंे शुक्रवार की शाम को चार दिवसीय महाराजा अग्रसेन जंयती महोत्सव में श्रीराधाकृष्ण की महारास लीला का आयोजन किया गया। शुक्रवार की शाम को चार दिवसीय अग्रसेन महोत्सव में राधा कृष्ण का महारास का आयोजन हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में राधाकृष्ण की महारास, कृष्ण लीला, चरकुला नृत्य, राजस्थानी महिला नृत्य, मयूर नृत्य आदि सांस्कृतिक प्रस्तुति कलाकारों द्वारा दी गई। श्रीराधाकृष्ण लीला में अग्रबन्धु और अग्र महिलाऐं भी काफी संख्या में उपस्थित रही। और भजन संध्या का जमकर लुप्त उठाया। दोपहर को चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें अग्रसमाज के नन्हे-मुन्हे  चार दर्जन बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संयोजक मुरारी अग्रवाल, गोविन्द प्रसाद व अध्यक्ष संजय बंसल ने संयुक्त रूप से महाराज अग्रसेन के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जलित कर किया। इस मौके पर मंत्री साकेत गर्ग, उपमंत्री भानू अग्रवाल, विशेष अग्रवाल, नरेश सिघंल, विकास अग्रवाल, महेश अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, संदीप गर्ग, प्रमोद अग्रवाल, सुभाष जैन, पवन आदि उपस्थित रहे।   

Read More

डांस प्रतियोंगिता में दिखी राष्ट्रीय पर्व की झलक सौंख। श्री अग्रवाल समाज के तत्वावधान मंे शुक्रवार को महाराजा अग्रसेन जंयती महोत्सव में म्युजिकल कुर्सी दौड़ और बूगी-बूगी डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुक्रवार को दोपहर अग्रसेन महोत्सव में नन्हे-मुन्हे बच्चों की कुर्सी दौड़ का आयोजन हुआ जिसमे अग्रसमाज के करीब तीन दर्जन बच्चों ने प्रतिभाग किया। शाम को अग्रवाल धर्मशाला के प्रांगण में बूगी-बूगी प्रतियोगिता आयोजित की गई।  प्रतियोगिता में करीब दो दर्जन बच्चों ने डांस कर प्रतिभाग किया। और सभी प्रतिभागियों को जयंती महोत्सव के पदाधिकारियों द्वारा गिफ्ट पैक वितरित किये गये। प्रतियोगिता निर्णायक मंडल में पवन राघव, लक्ष्मी शर्मा, ज्योति वैभव ने भूमिका निभाई। इस अवसर अग्रबन्धु और अग्र महिलाऐं भी काफी संख्या में उपस्थित रही। बूगी-बूगी डांस कार्यक्रम का शुभारम्भ संयोजक कृष्णा गर्ग, गिरीश सिंघल व नीतेन्द्र लोहिया चै. साकेत गर्ग ने संयुक्त रूप से महाराज अग्रसेन के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जलित कर किया। इस मौके पर अध्यक्ष संजय बंसल, उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल, उपमंत्री भानू अग्रवाल, अभिषेक बजाज, नरेश सिंघल, विकस, सचिन चैधरी, विशेष अग्रवाल, पवन, संदीप, माधव अग्रवाल, प्रेम लोहिया आदि उपस्थित रहे।     

Read More

मथुरा। शारदीय नवरात्रि महोत्सव आज से शुरू हो गया। इस मौके पर देवी मंदिरो मे प्रातः से ही श्रद्धालु महिला-पुरूषों की भीड़ रही। नवदुर्गा पर मंदिरों मे पूजा-अर्चना का क्रम बड़े ही भक्ति भाव से चलता रहा। माता के दरबारों मे उनके जयकारे गूंजते रहे। आज से नवरात्रि शुरू हो रही है। प्रमुख मंदिरो मे कल से ही सफाई व्यवस्थायें कर ली गयी थीं। नवरात्रि व्रत और माता के पूजन मे महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मंदिरो मे अच्छी खासी भीड़ रही। शहर के प्रमुख महाविद्या मंदिर पर देवी मां की पूजा अर्चना करते श्र(ालु देखे गये। ऊंचे टीले पर विराजमान मां महाविद्या का शास्त्रो मे भी लेख है। पौराणिक मान्याताओं के मुताबिक कभी मां के दरबार के बाहर शेर पहरा देते थे। जंगल मे मंदिर होने के कारण इसकी अलग ही छठा थी।  देश की प्रमुख देवी तीर्थो मे महाविद्या देवी का अलग ही महत्व है। मंदिर की आकर्षण प्रतिमाएं काफी प्राचीन है। आज नवरात्रि के अवसर पर मंदिर के बाहर शहनाई और नगाड़े की धुन गूंज रही थी। श्रद्धालु सुबह से ही मां के दरबार मे पूजा-अर्चना को पहुंच रहे थे। चामुण्डा देवी मंदिर मथुरा की ऐतिहासिक धरोहर है। मां चामुण्डा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आज श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। जलाभिषेक और पुष्पो से मां की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु उनकी जय-जयकार कर रहे थे। ब्रज के प्रमुख देवी मंदिरो मे कंकाली मां मंदिर की भी अपनी अलग पहचान है। वह भी एक प्रमुख सिद्ध स्थल है। माता के भक्तों का आज दरबार मे पूजन अर्चन और जयकारो ने पूरे परिसर को भक्ति और श्रद्धा से ओत-प्रोत कर दिया। श्रद्धालु एक के बाद एक पूजा-अर्चना कर रहे थे। मां से अपनी मुरादे मांग रहे थे तो वही ऐतिहासिक स्थलो मे एक धर्म और पुराणो मे लेखित प्रमुख सरस्वती कुंड मंदिर पर भी श्र(ालुओं द्वारा पूजा-अर्चना की जा रही थी। मां सरस्वती की भव्य और दिव्य प्रतिमा और जगत के पालक श्रीहरि विष्णु और मंगल मूर्ति गणेश की अद्भुत छवि हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। प्रातः काल से ही श्रद्धालु भक्त पूजा अर्चना कर रहे थे। मां सरस्वती दरबार मे शांति सद्भाव और कला की अद्भुत छटा देखते ही बनती है। शहर के मसानी स्थित पथवारी देवी मंदिर पर भी आज शारदीय नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालु महिला-पुरूष पूजा अर्चना कर मां की जय-जयकार कर रहे थे। पथवारी मंदिर की भी अलग मान्यता है। दूर-दूर से लोग मां के दरबार मे मत्था टेकते है। गायत्री तपोभूमि स्थित मां गायत्री के दर्शन नौ रात्रि मे विशेष फलदायक माने जाते है। हवन, दर्शन का क्रम सुबह से ही जारी रहता है। शहर के भैंस बहोरा स्थित कैला देवी मंदिर और रंगेश्वर स्थित काली मां मंदिर पर भी आज सुबह से ही श्रद्धालुओ की भारी भीड़ रही। मां के दर्शन पूजा-अर्चना करती महिलाए उनसे आशीर्वाद मांग रही थी। शहर के चर्चिका देवी मंदिर, मंगनी माता मंदिर, कैंट वाली काली मां मंदिर, मां चन्द्रावली देवी मंदिर गोकुल और वृंदावन स्थित कात्यायनी मां मंदिर के अलावा छाता की नरी सेमरी मंदिर और नंदगांव स्थित साचैली वाली देवी मंदिर पर भी आज सुबह से श्रद्धालुओ का तांता लगा रहा। मां से अपनी मुरादे मांगने वालो की लंबी लाइने थी। पूजा-अर्चना करने वाले भक्त महिलाये, पुरूष और बच्चे प्रातः काल से ही मां के दरबार मे उनको षाष्टांग दण्डवत और नमन कर रहे थे। पूजा-अर्चना का क्रम और मां की जयकारो की गूंज देवी मां के भक्ति वाले गीत गूंज रहे थे।    

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More