BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बलदेव में धूमधाम से मनाया गया महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव

महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी महालक्ष्मी के चित्रपट पर माल्यार्पण कर आरती करते मुख्य अतिथिगण।महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन एवं कुलदेवी महालक्ष्मी के चित्रपट पर माल्यार्पण कर आरती करते मुख्य अतिथिगण।बलदेव, तुलसीराम  कस्बा बलदेव में महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव रीढ़ा मार्ग स्थित अग्रवाल धर्मशाला में अग्रवाल समाज सेवा समिति द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया। जिसका शुभारंभ महाराजा अग्रसेन व कुलदेवी महालक्ष्मीजी के चित्रपट पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश चन्द्र अग्रवाल (धर्मशाला प्रबंधक) ने की। 

महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा. अशोक अग्रवाल, रविकांत गोयल भाजपा नेता, विनोद अग्रवाल कराहरी वाले,  मनोज अग्रवाल (प्रधान बेरी, फरह) एवं विशिष्ट मुकेश अग्रवाल राया वाले, हरीश अग्रवाल मई वाले, उमेश अग्रवाल (होटल स्वाती पैलेस), अभय गुप्ता सुरीर वाले ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। अग्रवाल समाजसेवा समिति के पदाधिकारियों ने वृद्धजन व वृद्धमाता का सम्मान किया। नन्नें-मुन्ने बच्चों ने बड़े-बड़े कलाकारों के रुप में देश भक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों एवं सभी अग्रबंधुओं का मनमोह लिया। युवा अग्रवाल समाजसेवा समिति ने मेधावी छात्र-छात्रा व मेहन्दी प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता व अंग्रेजी प्रतियोगिता में अब्बल आए हुए बच्चों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More