देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अपराधी सुधर जायें या फिर थाना क्षेत्र से पलायन कर लें थाना प्रभारी
12 हजार के इनामिया बदमास सूफी को गिरफ्तार कर जनता को दिया कार्रवाही का संदेश
मथुरा। गोवर्धन थाना पुलिस ने बीतीरात को वाहन चैकिंग तथा अपराधियों की तलाशी के दौरान इनामी बदमाश को गिरफ्तार करते हुए जनता में पुलिस की उस कार्यशैली को तरोताज कर दिखाया जो जनता के बीच अब तक चर्चित रहती आई है। पुलिस के लम्बे हाथ होते है पुलिस चाहे तो अपराधी को धरती से खोद निकाले। नवागत थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने 14 दिन के कार्यकाल में ही कई मुकदमाओं के इनामी बांछित अपराधी को गिरफ्तार कर जनता में पुलिस कार्यवाही का मजवूत संदेश पेस करते हुए अपराधियों को सुधर जाने व अपराध से मोह छोड़ने का सदंेश दिया है।
गोवर्धन थाना पुलिस ने बीति रात्री को बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कस्बा में वाहन चैकिंग अभियान चलाया। वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस टीम सकरवा मार्ग स्थित रेलवे फांटक पर पहुॅची जहॉ सूफी उर्फ सूफियान पुत्र मम्मू संदिग्ध अवस्था में खडा हुआ था। पुलिस ने जिसे हिरासत मंे लेकर थाने ने आई तलासी के दौरान सूफी से एक किलो नशीला पाउडर बरामद हुआ तथा सूफी पुलिस रिकॉर्ड में लूट आदि के तीन मुकदमा तथा 12 हजार रूपये का इनामी बदमाश भी पाया गया। पकडे गये बदमास की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि सूफी लूट टटलू आदि के मुकदमाओं का बांछित अपराधी था जो काफी समय से पुलिस पहुॅच से फरार घूम रहा था सूफी की गिरफ्तारी पर 12 हजार रूपये का इनात भी घोषित था। जिसे गोवर्धन पुलिस ने बीति रात्रि को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद पवांर ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी व कार्यवाही से कोई समझौता नही किया जायेगा अपराधी सुधर जायें या फिर थाना क्षेत्र से पलायन कर लें।













Related Items
क्या नक्सलवाद की बारूद भरी राह पुलिस की गोलियों से थमी, या विकास की रोशनी से?
मादक पदार्थों पर डबल अटैक: बाड़मेर में दो थानों की पुलिस ने MD और स्मैक तस्करों को दबोचा
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन