देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। राया थाना पुलिस आए दिन किसी न किसी मामले को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती है। एक ताजे मामले में राया पुलिस पर एक माँ ने उसके पुत्र दीपक को फर्जी मामले में जेल भेजने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि थाना राया में ही किसी व्यक्ति ने उससे पैसे भी लिएये कहकर कि उसके लडके के साथ कोई ज्यादती नहीं की जायेगी और उसे छोड़ दिया जायेगा।
दरअसल हरियाणा के रोहतक की रहने वाली इस महिला की पुत्री की शादी थाना राया के नगला पीता में हुई है। उसी घर से उस परिवार की छोटी बहू रंजना कुछ दिन पूर्व गायब हो गयी थी। परिवार का शक बड़ी बहू के भाई दीपक पर था। इस मामले में दीपक की बहन और बहनोई के खिलाफ रंजना को भगाने की तहरीर दी गयी थी। इसी मामले में रंजना के ससुरालीजनों ने दीपक को किसी बहाने से राया बुलाया जहाँ उसे पुलिस ने पकड़ लिया। इसी बीच रंजना भी अपने भाई के साथ थाना पहुँच गयी। जहाँ उसने बताया कि वह अपनी मर्जी से मायके चली गयी थी क्योंकि उसके ससुरालीजन उसके साथ मारपीट करते थे। बाद में महिला ने जब उसके पुत्र को छोड़ने को कहा तो पुलिस ने उसे नशीला पदार्थ रखने के आरोप में वहीं के तीन अन्य लड़कों के साथ जेल भेज दिया। जबकि दीपक का संजय, अवदेश, नीरज से दीपक का दूर दूर तक कोई सम्बंध नहीं है। दीपक की बूढी माँ का रो रो कर बुरा हाल हैं और वह थाने में लडके को छुडवाने के नाम पर पैसा लेने वाले को खोज रही हैं। फर्जी तरीके से दीपक को फसाये जाने पर पीड़ित रोहतक निवासी दीपक की माँ ने वरिष्ठ अधिकारियों से अपने पुत्र को बचाने की गुहार लगाई है।













Related Items
पंजाब: सांसद सुखजिंदर रंधावा के बेटे को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
युवती काे कुचलने का प्रयास - एसआईटी ने महाराष्ट्र के शीर्ष नौकरशाह के बेटे, दो अन्य को गिरफ्तार किया
धर्मेंद्र ने 'प्रतिभाशाली' बेटे बॉबी देओल को दी बधाई