BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मूल्यवृद्धि पर शहर कांग्रेस व जिला युवक कांग्रेस ने संयुक्त रुप से किया विरोध

पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि के चलते हस्ताक्षर अभियान चलाते कांग्रेसी। मथुरा। शनिवार को शहर कांग्रेस एवं जिला युवक कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशों पर संयुक्त रुप से शहर के पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें आम जनता के मनोभावों को पढ़ा और समझा. जिससे यह ज्ञात हुआ कि आम जनता में इसका बहुत विरोध है क्योंकि केंद्र सरकार पूरी तरह से पूंजीपतियों की सरकार रह गई है। प्रत्येक आवश्यक वस्तु से सब्सिडी समाप्त करके आवश्यक वस्तुओं के मूल्य में भारी वृद्धि की जा रही है, जिससे देश की गरीब व मध्यम वर्ग की जनता काफी परेशान है। केंद्र सरकार यह समझती है तो यह देश तो पूरी तरह अमीरों का देश हो जाएगा और शायद अमीर ही इस देश में रहेंगे। वह दिन दूर नहीं जब रोहिंग्या शरणार्थियों की तरह गरीब आदमी को भी इस देश से भागकर कहीं शरण लेनी पड़े। हस्ताक्षर अभियान चलाने वालों में उमेश भारद्वाज, विक्रम वाल्मीकि, ठा.बिहारी लाल, महेश प्रधान बाल्मीकि, निशात अहमद, शहजाद बैग, संजीव शर्मा, अजय कुमार, सागर माहौर, इंद्रजीत गौतम, नसरुद्दीन, अब्बासी, साबिर, अंसारी, कपिल पाठक, विनय चतुर्वेदी, अर्जुन पंडित, अशोक वाल्मीकि, आदिल खान, दीपक करोतिया आदि लोग उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More