मथुरा। जनपद में क्रिकेट सटटा कारोबार भाजपा शांसन में भी दिन दूनी रात चैगुनी मालमाल हो रहा हैं। शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक में इनका पूरा जाल फैला हुआ हैं। यह लोग पूर जनपद में एक गिरोह बनाकर शहर व देहात के धनकुबेरों के अलावा युवा पीढ़ी को लालच देकर इसका शोक लगाने से भी पीेछे नहीं हटते यह लोग पहले इन्हें छोटी मात्रा में मुनाफा दिलाकर बाद में इन्हें बर्बादी के कगार पर ले जाते हैं। इसी खेल को अंजाम देने वाले गिरोह का आज छाता पुलिस ने भंडाफोड़ कर मौके से पाॅच सटोरियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से अवैध असलाह, लाखों रूपये की नगदी, एलईडी टीवी, व आधा दर्जन मोबाइल फोन बरामद किये हैं। यह कारोबार छाता के एक मकान में गिरोह बनाकर किया जा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार छाता कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार को मुखबिर से सूचना मिली की क्षेत्र कस्बा में टीटू पुत्र जगदीश प्रसाद के मकान में सटटे का कारोबार बड़े पैमाने पर चल रहा हैं। इसी सूचना को आधार बनाकर कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार ने मयफोर्स के टीटू के मकान पर छापामार कार्यवाही की तो पुलिस को देख मकान में भगदड़ मच गई। पुलिस ने हल्काबल प्रयोग कर मकान में मौजूद सभी सटोरियों को दबोच लिया। पुलिस ने मौके से एक तंमचा, एक लाख 25 हजार की नगदी, पाच महंगे मोबाइल फोन, एक रजिस्टर, सेट्रटाॅप वाक्स व एलईडी टीबी बरामद की हैं। पुलिस पूछताछ में पकडे़ गये सटोरियाओं ने अपने नाम अनवर पुत्र अब्दुल रहमान, आमीन पुत्र मसरूददीन, छोटू पुत्र इकराम निवासीगण दिल्ली गेट कसाईपाड़ा छाता, मोवीन पुत्र मुबददीन व टीटू पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी पुरानी तहसील छाता बताया। अपर पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य शुक्ला ने बताया कि यह लम्बे समय से छाता क्षेत्र में सट्टे का कारोबार कर रहे थे। मकान स्वामी टीटू अपने घर में ही यह कारोबार बड़े पैमाने पर कर रहा था छाता पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इस अवैध कारोबार का भंडाफोड़ कर पाॅच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा हैं।
Read MoreBREAKING NEWS












