देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreगोवर्धन बासियों के सहयोग का आभारी रहूॅगा, एसडीएम सदानंद
गोवर्धन। मथुरा जनपद की गोवर्धन तहसील से एसडीएम सदानंद गुप्ता के गैर जनपद बुलंदशहर स्थानान्तरण होेने पर गोवर्धन तहसील प्रांगण में शुक्रवार को अधिबक्ता, एवं राजस्व बिभाग तथा गोवर्धन पत्रकार संघ के सदस्यों ने उन्है गिरिराज प्रभु का प्रसादी पटुका एवं गिरिराज प्रभु की छवि भेंट कर प्रेमभरी बिदाई दी गई। जिसमें व्यापार सभा के महामंत्री गणेश पहलवान व उज्जवल वृज संस्था के कुलदीप शर्मा ने पुष्पमाला तथा पटुका उढाकर सम्मान किया।
गोवर्धन तहसील प्रांगण में आयोजित बिदाई सम्मान समारोह में एसडीएम श्रीगुप्ता ने स्थानीय लोगों का आभार ब्यक्त करते हुए कहा कि गिरिराज प्रभु की सेवा करने का मौका तो कम मिला इस बीच स्थानीय लोगोें का भरपूर सहयोग मिला है। स्थानीय जनता के प्रेम का आभारी हूॅ। समाजसेवी पूरन कौशिक ने कहा कि कम समय में एसडीएम गुप्ता ने जो बिकास कार्य निस्पक्षता से किये है उन्है भुलाया नहीं जा सकता। अधिबक्ता सगंठन सचिव अनूप शर्मा ने कहा कि एसडीएम साहव के रहते हुए फरियादियों का शोषण नही हुआ लंबित मुकदमाओं के निस्तारण भी समय सीमा के अंतराल में किये गये है। नायव तहसीलदार अजय कुमार यादव ने कहा कि एसडीएम साहव मधुर व्यवहार के अधिकारी है उनसे काफी कुछ सीखने को मिला है। पत्रकार हरेकृष्ण कुम्हेरिया व रशिक शर्मा ने कहा कि एसडीएम सदानंद गुप्ता सच्चाई के हितेसी बिकाशील अधिकारियों में से एक है। पत्रकार वीरानारयण शर्मा ने उनके मधुर व्यवहार एवं कार्यशैली की प्रशंसा की। इस अवसर पर लेखपाल श्यामसुन्दर कौशिक, हरीओम गोतम, हरीओम शर्मा, अधिबक्ता संघठन के अध्यक्ष गोपाल जोशी, अनूप शर्मा, उज्जवल वृज संस्था से कुलदीप शर्मा, इन्द्रभूषण कौशिक, पवन शर्मा, बिनोद शर्मा, केशवाचार्य, ठा0 तेजपाल, मूला कौशिक, दीनदयाल शर्मा, गोपालकुष्ण दुवे आदि उपस्थित रहे।













Related Items
मैं मुक्का मारूं या किस करूं... एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी ने बताया कपिल शर्मा संग काम का अनुभव
क्यों शांति की संस्था को एक युद्धवादी खून से सना सुपरपावर बंधक बनाए रखे?
किसान, युवा, महिला एवं मजदूर के उत्थान में कारगर हो रहा पखवाड़ा, ग्रामीणों की राह हो रही आसान : भजनलाल शर्मा