BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। शुक्रवार को मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की नवनियुक्त उपाध्यक्ष यशु रुस्तगी को शासन के आदेश मिलते ही पदभार संभाल लिया। उन्होंने शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अवैध निर्माण किसी भी हालत में नहीं होने दिया जाएगा। विप्रा के कामकाज में पारदर्शी का प्रतिविम्व बनाया जाएगा। जिससे लोगों को विप्रा से कोई शिकायत न हो।  आपको बता दे कि शुक्रवार को पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने विप्रा इंजीनियरों और स्टाफ के साथ बैठक की और कामकाज दुरुस्त करने पर जोर दिया। यशु रुस्तगी अभी तक मथुरा में ही मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात थीं। शासन ने गुरूवार रात्रि उनकी विप्रा उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति कर दी। उन्होंने शुक्रवार सुबह नए पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों और इंजीनियरों के साथ बैठक करते हुए सभी इंजीनियरों के काम क्षेत्र की जानकारी हासिल की। शनिवार पत्रकारों से विशेष मुलाकात में उन्होंने लोगों की परेशानियों को शीघ्र से शीघ्र निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। शिकायतों में उनको हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं है, तथा अवैध निर्माण मामलों में उनका सख्त रूख होगा। अनावश्यक रूप अनावश्यक रूप से कोई पत्रावली किसी पटल पर नहीं रुकनी चाहिए।

Read More

शिक्षामंत्री की शिक्षामित्रों को खरी खरी मथरा। उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों के सहायक अध्यापक पद पर समायोजन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद राज्य सरकार से खफा चल रहे शिक्षामित्रों से एटा में पुलिस की झड़प, लाठी-पत्थर बरसाने की घटना से घबराई बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल ने आज यहां आंदोलनकारी शिक्षामित्रों से वार्ता की तथा वार्ता के दौरान रिकवरी की बात सुनते हुए भड़क कर वार्ता से उठकर बाहर जा भाजपा सरकार के विरूद्ध नारेबाजी की।  विदित हो कि रविवार को वृन्दावन में आयोजित होने वाले जायसवाल महासभा के सम्मेलन में शामिल होने के लिए यहां आई हैं।  तीन दिन से दूसरे चरण का आंदोलन चला रहे शिक्षामित्रों ने शनिवार उनका लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पर घेराव करने का कार्यक्रम बनाया था। लेकिन जिला प्रशासन ने एटा में एक दिन पूर्व घटी हिंसक घटना से सबक लेते हुए बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री के पहंुचने से पूर्व ही शिक्षामित्रों की संख्या से कहीं ज्यादा पुलिसकर्मियों व अधिकारियों को निरीक्षण भवन पर तैनात कर रखा था।  इतनी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बाद भी उन्होंने केवल पांच शिक्षामित्रों जिनमें तीन पुरुष व दो महिला शिक्षामित्र शामिल थीं, को वार्ता के लिए बुलाया। शिक्षामित्रों का पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल जिसमें तीन पुरूष दो महिला शामिल थे। मंत्री से वार्ता के लिए पहुंचे जहाॅ मंत्री अनुप्रिया जायसवाल ने शिक्षामित्रों को समझाते हुए कहा कि आपका समायोजन उच्च न्यायालय द्वारा रदद कर दिया गया है फिर भी सरकार ने शिक्षामित्रों के हितों का ध्यान रखतें हुए शिक्षामित्रों का वेतन 35 सौ रूपयें से बढ़ाकर 10 हजार रूपये कर दिया हैं। जिस पर शिक्षामित्रों ने कहा कि उनका वेतन 40 हजार से घटाकर 10 हजार रूपयें कर दिया गया हैं। जिससे शिक्षामंत्री भड़क गई और उन्होंने शिक्षामित्रों के प्रतिनिधि मंडल से दो टूक शब्दों में कहा कि शिक्षामित्रों आन्दोलन का रास्ता छोड़ कर कार्य में लौटे अन्यथा शिक्षामित्रों से रिकवरी के लिए प्रदेश सरकार विचार कर सकती हैं। यह सुनते ही शिक्षामित्र भड़़क गये और वार्ता विफल होती देख वह सरकार के विरूद्ध नारेवाजी करते हुए बाहर निकल आये और प्रदेश की भाजपा सरकार के विरूद्ध जमकर नारेवाजी की। 

Read More

ब्रज प्रेस क्लब, उपजा, एनयूजेआई एवं मथुरा बार एसोसिएशन ने दिया राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा मृतक परिवार को एक करोड़ सहायता, परिवार को सुरक्षा एवं ऐसी घटना की देशभर में कहीं न हो पुनर्रावृत्ति, पत्रकारों की सुरक्षा को जल्द बने कानून आदि मांगे रखी मथुरा,  बंगलुरू की कन्नड़ भाषा की वरिष्ठ लेडी पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड को लेकर आज ब्रज क्षेत्र के पत्रकारों एवं मथुरा बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तीखा रोष व्यक्त किया तथा राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी मथुरा को देते हुए पूरे प्रकरण की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।  ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष, उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष पं. कमलकांत उपमन्यु  एडवोकेट एवं मथुरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रज गोपाल शर्मा ने कहा कि  बंगलुरू की कन्नड़ भाषा की वरिष्ठ लेडी पत्रकार गौरी लंकेश की जघन्य हत्या कर दी गई है। इससे देश भर के पत्रकारों में तीखा रोष व्याप्त है। देश भर के साथ ब्रज क्षेत्र प्रेस क्लब,एनयूजेआई उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन आदि संगठनों से जुड़े पत्रकारों ने तीखा रोष व्यक्त किया है तथा देश भर के पत्रकारों ने एक स्वर से इस हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।  ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा एनयूजेआई इंडिया के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पं. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, मथुरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रज गोपाल शर्मा ने लेडी पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड पर तीखा रोष प्रकट करते हुए कहा है कि गौरी लंकेश हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराई जाएं तथा मृतक के परिजनों को एक करोड़ की तत्काल आर्थिक सहायता एवं परिजनों को सरकारी आवास, नौकरी, एवं परिजनों की सुरक्षा व्यवस्था आदि की सुविधाएं तत्काल मुहैया करायी जाएं। यही नहीं ऐसे जघन्य हत्याकांड की पुर्नरावृत्ति देश में अब कहीं भी न हो। इसे रोकने के लिए देश के पत्रकारों की सुरक्षा अधिनियम बनाया जाए और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।  लेडीज गौरी लंकेश हत्याकांड पर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन आज जिलाधिकारी मथुरा के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर ब्रज प्रेस क्लब, उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन एनयूजेआई आदि पत्रकारों के प्रतिष्ठित संगठनों से जुड़े पत्रकारों ने ज्ञापन दिया। ज्ञापन के समय मथुरा बार एसोसिएशन एवं सामाजिक, राजनैतिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े समाजसेवी, पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर से बंगलुरू की कन्नड़ भाषा की लेडी पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड पर तीखा रोष व्यक्त कर सीबीआई से जांच कराने की मांग की।  ज्ञापन देने वालों में ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रज गोपाल शर्मा एडवोकेट, वरिष्ठ पत्रकार नितिन गौतम, मोहन श्याम शर्मा, हाजी परवेज अहमद, गोविन्द शर्मा, मयंक अग्रवाल एडवोकेट, श्याम जोशी, राहुल सिंह, सुरेश पचेहरा, मधुसुदन शर्मा, वकील कुरैशी एडवोकेट, गजेन्द्र चौधरी, खलील अहमद एडवोकेट, जफर खान, पूर्व कोषाध्यक्ष योगेश तिवारी, अशफाक चौधरी, बीएस खुराना, राम पहलवान, गगन पंडित आदि उपस्थित थे।   

Read More

गुरूवार देर सायं किया रोडवेज डिपो का निरीक्षण  मथुरा। भाजपा के खांटी नेता संग प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने रोडवेज डिपो की दुर्दशा देकर आरएम, एसएम, एआरएम, सीनियर फोरमैन के साथ कर्मचारियों पर खूब गुस्साए। नोटिस देने, कोई बस डिफैक्टेड रूट पर नहीं भेजने के निर्देश दिए।   परिवहन मंत्री गुरुवार को सायंकाल रोडवेज डिपो में पहुंचे। उन्होंने वर्कशाप के ताजा भरे गए गड्ढे देखे, शौचालय, मूत्रालय, एआरएम आफिस, फोरमैन का रूप देखा। एआरएम आफिस में कबाड़ा बने कम्प्यूटर, फइलों के ढेर लगे और उन पर जमा कचड़ा, जाले, टूटे  मूत्रालय, शौचालय, गंदगी के ढेर, देखकर आरएम, एसएम, एआरएम पर झल्लाए। उन्होंने मीडिया के सामने एआरएम से कैसे देखते हो डिपो सवाल दागा। आरएम, एसएम को भी व्यवस्था देखने और अव्यवस्था होने पर सख्त लहजे में सबकुछ ठीक करने को कहा। आफिस में बाबूओं की अनुपस्थिति और व्यवस्था ठीक नहीं करने पर उन्हें नोटिस देने के निर्देश दिए। डिपो का निरीक्षण प्रिंट एवं इलैक्ट्रानिक मीडिया के सामने किया। फोरमैन आफिस में अधिकारियों ने अकेले में बात की। इसके बाद जब मीडिया से मंत्री ने बात की तो बोले पिछले 15.20 साल से किसी परिवहन मंत्री ने डिपो के हालात नहीं देखे। इसलिए अव्यवस्थाएं रहीं। लेकिन अभी सब चुस्त-द्रुस्त है। हमारी रोजी रोटी बसों से चलती है, इसलिए हम निरीक्षण कर रहे हैं। चालक-परिचालकों द्वारा वर्कशाप में काम नहीं होने और बस मार्ग पर ले जाने के लिए मजबूर करने की शिकायत पर मंत्री ने निर्देश दिया कि कोई बस डिफैक्टेड मार्ग पर नहीं भेजी जाए। चालकों की यह भी शिकायत थी कि डिफैक्ट बस ले जाने पर डीजल एवरेज कम आता तो उनसे वसूला जाता है। मंत्री ने कहा कि उनका कहना था कि दायित्व निर्वहन कराने पर जोर दिया जा रहा है। जो भी दायित्व का सही पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने कहा कि जब से योगी सरकार बनी है, यूपी में भ्रष्टाचार बंद हुआ है। हालांकि निरीक्षण के दौरान स्टाफ ने डिपो में भारी भ्रष्टाचार होने की शिकायत करते हुए नारेबाजी की। मीडिया से बात करने के बाद कार की ओर बढ़ते समय स्टाफ के लोगों ने डग्गामारी होने की शिकायत की। इनमें से कुछ लोगों ने सत्तादल के वाहनों द्वारा जमकर डग्गामारी करने की आवाज भी गुंजाईं।  

Read More

मथुरा। उ.प्र.के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निराश्रित, असहाय, शोषित पीडित महिलाओं, बेटियों और विधवा माताओं के लिए कार्य कर रही संस्था कनक धारा फाउण्डेशन की संस्थापिका डा. लक्ष्मी गौतम को देवी अवार्ड से सम्मानित किया। डा. गौतम को यह सम्मान समाज में अविस्मरणीय योगदान के लिए दिया गया है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में सम्मान प्राप्त करने वाली प्रदेश की दस महिलाओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए भारतीय संस्कृति में मातृ शक्ति को देवी स्वरुपा के रुप में पूज्या बताते हुए महिलाओं को समाज की धुरी बताया। महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के विषय में चर्चा करते हुए चंड-मुंड जैसे राक्षसों के संहार के लिए देवियों के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान समाज में भी दैवीय शक्ति स्वरुपा की आवश्यकता और महत्व पर बल दिया। कार्यक्रम में जाने माने पत्रकार प्रभु चावला ने मुख्यमंत्री से सीधे-सच्चे सवाल किए। कार्यक्रम में सीएमएस की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सम्मानीय उपस्थति जगदीश गांधी की रही। 

Read More

आपातकालीन बैठक में रणनीति की तैयार  मथुरा। राष्ट्रीय लोक दल, जिला कार्यालय पर 11 सितम्बर को मथुरा जनपद को सूखाग्रस्त कराने हेतु आज एक आपातकालीन बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे रालोद जिलाध्यक्ष कुँवर नरेंद्र सिंह ने कहा की मथुरा में सूखे से किसानो की फसल नष्ट हो चुकी है चहूँ ओर किसान त्राहि-त्राहि कर रहा है। किसानो को लागत मूल्य भी नही मिल पा रहा है,यहाँ तक की किसान अपनी धान की फसल की भी जुताई अधिकांस किसानो ने कर दी है। मौजूदा सरकार मेट्रो ट्रेन एवं विदेश नीति व चहुँ ओर चुनाव आने वाले समय में हम कैसे जीतें उसके लिए बैठक कर के षड्यंत्र बना रही है,जनता अब इनके झूठे नारों को समझ चुकी है और अब इनके झाँसे में आने वाली नही है। आगामी 11 सितम्बर को किसानो के समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर घेराव किया जाएगा। कुँवर नरेंद्र सिंह ने कहा की अगर किसानो की समस्याओं का प्रसाशन ने समाधान नही किया तो रालोद कार्यकर्ता प्रसाशन की नींद हराम कर देंगे। रालोद नेता राजेंद्र सिंह सिकरवार, योगेश नौहवर, रामवीर भरनगर, राजपाल भरनगर, बाबूलाल, सुरेश भगत ने भी पुराने रालोद का गौरव को याद दिलाते हुए युवाओं में जोश भरने का काम किया। रविंद्र नरवार, राजेश चैधरी व ताराचंद गोस्वामी ने कहा की आज किसानो की हालत बदतर हो चुकी है,भाजपा को किसानो की समस्या नजर नहीं आती,इन्हें तो केवल प्रतिदिन कैम्पस में बैठक कर संप्रदायिकता की वार्ता के अलावा इनके पास जनता के लिए कुछ भी नही है हम इनके काले कारनामों को जनता के आगे खोल देंगे। शिक्षा, सुरक्षा व स्वास्थ के कार्यक्रम भाजपा के पास नहीं है। इस मौक पर रोहित प्रताप (अध्यक्ष,युवा रालोद,प.ऊ.प्र.), गद्दु प्रधान, देवराज सिंह,सतेन्द्र पाल,अशोक कुन्तल,मुकेश पहलवान, अरविंद पचेरा,विराज चैधरी, ईशान चैधरी, संतोष राणा, संतोष चाहर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक का संचालन हरवीर चैधरी ने किया।

Read More

मथुरा। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के कर्मचारियों ने अपनी 12 सूत्रीय मांगो को लेकर नगर पालिका परिसर में गुरूवार एक दिवसीय धरना प्रान्तीय उपाध्यक्ष हरीकृष्ण शर्मा के नेतृत्त्व मे दिया गया। पदाधिकारियों का कहना था कि संगठन के द्वारा अनेकों बार पत्राचार के माध्यम से वर्तमान सरकार व शासन से कर्मचारियों की समस्याओं का निदान कराने के लिए अवगत कराया गया है, लेकिन वर्तमान सरकार व नगर विकास द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं का अभी तक निदान नहीं हुआ है, जिसके सिंबंध में प्रान्तीय अध्यक्ष एवं महामंत्री द्वारा 12 अगस्त को प्रान्तीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई थी जिसमें प्रदेश से आये हुए संगठन के पदाधिकारियों ने प्रस्ताव पारित किया गया तथा 11 सितम्बर को कर्मचारियों द्वारा प्रमुख सचिव को ज्ञापन सौंपा जायेगा।  धरना देने वालों मे राजकुमार शर्मा, नागेश चतुर्वेदी, बिहारी शरण तिवारी, सुशील यादव, नितिन वर्मा, राजपति यादव, कुंवलपाल, विजय, गोविन्द सिंह चैहान, राजकुमार चतुर्वेदी, मनोज, गोपाल, राजपाल सिंह, बालकृष्ण शर्मा, पवन चतुर्वेदी, राकेश चतुर्वेदी, विजय कुमार, अशोक सम्राट, अतर सिंह, जमुना शर्मा, मणिलता, शंकर, सुरेश, दाऊजी, नफीस, अभिनय शुक्ला, लेखराज सिंह, के.के., राजकुमार शर्मा, शांति पचैरी आदि कर्मचारी मौजूद थे। धरने का संचालन मथुरा इकाई अध्यक्ष हरीसिंह कुशवाह व उपाध्यक्ष भगवान सिंह ने किया।  

Read More

मथुरा । विकास खण्ड चैमुहां में आयोजित तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी का उद्घाटन ब्लाक प्रमुख श्री पातीराम सिसौदिया ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी ने एक साधारण परिवार में जन्म लेकर हमारे लिए ऐसे प्रेरणा श्रोत बने कि आज उनके आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार द्वारा ‘‘सबका साथ, सबका विकास‘‘ के आधार पर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिससे समाज के गरीब व्यक्ति को भी विकास योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का वास्तविक रूप से धरातल पर क्रियान्वयन होने से गरीबी मिटेगी और सर्व समाज का विकास होगा। कार्यक्रम में उ0प्र0 कौशल विकास मिशन द्वारा बताया गया कि नवयुवक , युवतियों को सरकार हुनर देकर रोजगार के साधन उपलब्ध करा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनसामान्य तथा जननी सुरक्षा योजना तथा विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग की जानकारी दी गई। आयोजित संगोष्ठी में जिला सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मशताब्दी के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रभारी बीडीओ गौरव कुमार, एडीओ कृषि महेशचन्द्र चैहान, एडीओ पंचायत संतोष कुमार, मौ0 अकील, वन विभाग के कैलाश सहित कृषि, बाल विकास, स्वास्थ्य, पशुपालन, उद्यान, कौशल विकास मिशन, मत्स्य पालन के द्वारा विभागीय स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई।

Read More

छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से वृक्षारोपण करने की अपील मथुरा। शिक्षक दिवस के अवसर पर यमुना मिशन दल ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्ण का स्मरण किया। इस अवसर पर डा. सर्वपल्ली राधाकृष्ण का स्मरण करते हुए समस्त शिक्षकों एवं उनके समाज व राष्ट्र के प्रति अतुलनीय योगदान को सादर नमन, वंदन एवं अभिनंदन किया।  यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि शिक्षक उस दिए की तरह होता है जो खुद जलकर दूसरों को रोशनी प्रदान करता है। हमें तहे दिल से शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। समाज को अंधकार से प्रकाश की तरफ ले जाने वाला शिक्षक ही तो है। शिक्षक छोटे-छोटे बच्चों को शिक्षा के माध्यम से उच्च पदों पर आसीन करा देता है और अपना पूरा जीवन शिक्षा के प्रति समर्पित कर देता है। शिक्षक दिवस के अवसर पर डा.सर्वपल्ली राधाकृष्ण की याद में यमुना मिशन द्वारा एक यमुना मिशन मार्ग पर बड़ी तादात में वृक्षारोपण किया गया। यमुना मिशन ने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से वृक्षारोपण अभियान में सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप अपने कीमती समय में से थोड़ा सा समय वृक्षारोपण के लिए भी निकालें और अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करें। इस अवसर पर यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, श्रीमती गीता शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चैधरी, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, गोपाल लाल, मनीष सक्सैना, हरीमोहन, गोविन्द ठाकुर, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, ठा.मानपाल सिंह, राजू, भीम आदि उपस्थित थे।    

Read More

मथुरा। मथुरस्थ सर्वकर्म पाण्डित्य समिति के तत्वावधान में महालय (पितृ-पक्ष) प्रारम्भ दिवस पर पूर्णिमा को अपराह्न बेला में यमुना तट सांयमन तीर्थ स्वामी घाट पर सामूहिक पितृ तर्पण विगत वर्षों की भॉति किया गया।  सर्वप्रथम देव तर्पण, ऋषि तर्पण तत्पश्चात स्वपितृ तर्पण किया। तदुपरांत ज्ञात-अज्ञात कारणों से विभिन्न दुर्घटनाओं में असमय काल के ग्रास में समाये लोगों की शान्ति हेतु तर्पण कर यमुना महारानी से उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। यह क्रम पूरे पक्ष चलेगा। समिति द्वारा स्वामी घाट पर पूर्णिमा से सर्वपितृ अमावस्या तक तर्पण कराने हेतु आचार्य की व्यवस्था की गई है, जो लोग तर्पण विधि से अनभिज्ञ हैं, वह आचार्य के निर्देशन में अपने पित्रों के लिये तर्पण करने का लाभ ले सकते हैं। तर्पण करने वालों में समिति अध्यक्ष आनन्द वल्लभ शास्त्री, महामंत्रर गोपालाचार्य, संगठन मंत्री पं.अमित भारद्वाज, प्रचार मंत्री पं. शशांक पाठक, बलराम आचार्य, मनोज गौड़, रमेश गोंसाई, राधावल्लभ शास्त्री, रवि शास्त्री, सौरभ शास्त्री, अजय खलीफा, मोहन शर्मा, गिरीश वशिष्ठ व मोहित आदि थे।

Read More

गोवर्धन: करोड़ों श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र गोवर्धन गिरिराज नगरी में हर रोज तकरीबन परिक्रमा मार्ग के हर रस्ते पर तगड़ा जाम लगता है। लेकिन अब भी जाम की समस्या से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण सड़कों के किनारे बेतरतीबी से खड़े वाहन हैं। कस्बे के प्रमुख दानघाटी मंदिर, सौंख अड्डा, डीग अड्डा, एकता तिराहे हर रास्ते पर राहगीर पूरा दिन जाम से जूझते रहते थे। इन सभी मार्गों पर जाम लगने का सबसे बड़ा कारण डग्गेमार वाहनों का रोड पर खड़ा होना है। नवागत सीओ गोवर्धन जगवीर सिंह चौहान के प्रेसवार्ता के दौरान बताया की सौंख मार्ग पर वाहनों का खड़ा होना ही जाम की कारण है। यहां किसी भी वहां को खड़ा नहीं होने दिया जायेगा। बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी अपने अपने वाहनों को रोड पर खड़ा कर दर्शन व परिक्रमा करने निकल जाते हैं। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को निर्देशित करते हुए गाड़ियों को रोड पर खड़ी न होने को कहा गया है। कोई भी दुकानदार यदि अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कारवाही की जायेगी। इस दौरान दानघाटी मंदिर के सेवायत परीक्षित कौशिक ने सीओ श्री चौहान का गिरिराज जी का प्रसादी दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

Read More

बलदेव | (तुलसीराम) : अग्रवाल समाज सेवा समिति की बैठक अग्रवाल धर्मशाला रीढ़ा मार्ग पर आयोजित की गई। बैठक में महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि गत वर्षों की भांति हवन पूजन, वृद्धजन सम्मान, प्रतियोगिताएँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लकी ड्रा, आदि किए जायेंगे। इस बार महोत्सव को विशेष बनाये जाने पर जोर दिया गया। जयन्ती संयोजक तुलसीराम अग्रवाल बनाये गए। बैठक में मुख्य रुप से ओमप्रकाश अग्रवाल, पवन गोयल, विनोद गोयल, बलदेव अग्रवाल, दाऊदयाल मिठाई वाले, सुरेश चन्द्र टाल वाले, संजीव अग्रवाल, जगदीश प्रसाद, सुभाष चन्द्र अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, खेमचन्द्र अग्रवाल, सुनील पटवारी, राकेश पटवारी, बांके लाल गोयल आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने की। संचालन पदम गोयल ने किया।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More