देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreब्रज प्रेस क्लब, उपजा, एनयूजेआई एवं मथुरा बार एसोसिएशन ने दिया राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा
मृतक परिवार को एक करोड़ सहायता, परिवार को सुरक्षा एवं ऐसी घटना की देशभर में कहीं न हो पुनर्रावृत्ति, पत्रकारों की सुरक्षा को जल्द बने कानून आदि मांगे रखी
मथुरा, बंगलुरू की कन्नड़ भाषा की वरिष्ठ लेडी पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड को लेकर आज ब्रज क्षेत्र के पत्रकारों एवं मथुरा बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने तीखा रोष व्यक्त किया तथा राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिलाधिकारी मथुरा को देते हुए पूरे प्रकरण की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।
ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष, उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष पं. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट एवं मथुरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रज गोपाल शर्मा ने कहा कि
बंगलुरू की कन्नड़ भाषा की वरिष्ठ लेडी पत्रकार गौरी लंकेश की जघन्य हत्या कर दी गई है। इससे देश भर के पत्रकारों में तीखा रोष व्याप्त है। देश भर के साथ ब्रज क्षेत्र प्रेस क्लब,एनयूजेआई उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन आदि संगठनों से जुड़े पत्रकारों ने तीखा रोष व्यक्त किया है तथा देश भर के पत्रकारों ने एक स्वर से इस हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा एनयूजेआई इंडिया के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पं. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, मथुरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रज गोपाल शर्मा ने लेडी पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड पर तीखा रोष प्रकट करते हुए कहा है कि गौरी लंकेश हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराई जाएं तथा मृतक के परिजनों को एक करोड़ की तत्काल आर्थिक सहायता एवं परिजनों को सरकारी आवास, नौकरी, एवं परिजनों की सुरक्षा व्यवस्था आदि की सुविधाएं तत्काल मुहैया करायी जाएं। यही नहीं ऐसे जघन्य हत्याकांड की पुर्नरावृत्ति देश में अब कहीं भी न हो। इसे रोकने के लिए देश के पत्रकारों की सुरक्षा अधिनियम बनाया जाए और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
लेडीज गौरी लंकेश हत्याकांड पर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन आज जिलाधिकारी मथुरा के द्वारा दिया गया। इस अवसर पर ब्रज प्रेस क्लब, उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन एनयूजेआई आदि पत्रकारों के प्रतिष्ठित संगठनों से जुड़े पत्रकारों ने ज्ञापन दिया। ज्ञापन के समय मथुरा बार एसोसिएशन एवं सामाजिक, राजनैतिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े समाजसेवी, पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर से बंगलुरू की कन्नड़ भाषा की लेडी पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड पर तीखा रोष व्यक्त कर सीबीआई से जांच कराने की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रज गोपाल शर्मा एडवोकेट, वरिष्ठ पत्रकार नितिन गौतम, मोहन श्याम शर्मा, हाजी परवेज अहमद, गोविन्द शर्मा, मयंक अग्रवाल एडवोकेट, श्याम जोशी, राहुल सिंह, सुरेश पचेहरा, मधुसुदन शर्मा, वकील कुरैशी एडवोकेट, गजेन्द्र चौधरी, खलील अहमद एडवोकेट, जफर खान, पूर्व कोषाध्यक्ष योगेश तिवारी, अशफाक चौधरी, बीएस खुराना, राम पहलवान, गगन पंडित आदि उपस्थित थे।













Related Items
क्लब विश्व कप: मैनचेस्टर सिटी को हराकर क्वार्टर फाइनल में अल हिलाल
52 के हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने दी जन्मदिन की बधाई
शिवसेना हिंदू सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी