BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

तीन जेसीबी लगाकर राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में चला तोड़फोड़ का अभियान  गोवर्धन। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देशानुसार विकास प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को तीन जेसीबी लगाकर तोड़फोड़ की गई। विप्रा ने राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में पुराने जहाजघर के नाम से विख्यात तलहटी के धर्माचंल बघेल आश्रम को ध्वस्त कर दिया। इस आश्रम को लाला स्वरूप बघेल व गोविंद बघेल ने बनवाया था। अभियान शुक्रवार को एडीएम वित एवं राजस्व व विप्रा सचिव रविन्द्र कुमार के निर्देशन में चलाया गया। जिसमें विकास प्राधिकरण के एई राजीव शर्मा द्वारा चिन्हित किये गये आश्रम को तुड़वाया गया। परिक्रमा मार्ग के दांयी ओर गिरिराज जी के स्वरूप को दिखाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें अब तक कई दर्जन मकानों को ध्वस्त कर दिया है। इस अवसर पर एडीएम रविन्द्र कुमार, एसडीएम गोवर्धन डाॅ0 सदानंद गुप्ता, तहसीलदार विनोद कुमार, नायब तहसीलदार अजय कुमार यादव, एसपी देहात आदित्य शुक्ल, सीओ आलोक दुबे, विप्रा तहसीलदार रवि शंकर, जेई अशोक चैधरी, एई राजीव शर्मा, अधिशासी अभियंता मुकेश अग्रवाल, मनोज शर्मा, प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन कमलेश सिंह आदि थे। 

Read More

गोवर्धन। एनजीटी की टीम द्वारा 3 सितंबर को किये भौतिक सत्यापन के साथ निरीक्षण पर याचिकाकर्ता बाबा आनंद गोपाल दास ने जिलाधिकारी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी से मांगी गई सुरक्षा में श्रीगिर्राज परिक्रमा सरंक्षण एवं संगठन समिति गोवर्धन के अध्यक्ष आनंद गोपाल दास ने बताया कि मा0 एनजीटी कमीशन द्वारा गिरिराज जी की परिक्रमा के स्वरूप को बचाने के कार्य निरीक्षण किया जाएगा जिसमें टीम ने सहयोग मांगा है। वे इस टीम के साथ परिक्रमा मार्ग में रहेंगे लेकिन क्षेत्र में फैली भ्रान्ति के कारण स्थानीय लोग शक कर रहे हैं। शक को लेकर कई बार वाद-विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। एनजीटी की टीम के निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की असुरक्षा बन सकती है। सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाना लाजिमी है। इसके लिए जिलाधिकारी से सुरक्षा की मांग की है।  

Read More

पूर्व एमएलसी तथा ब्लॉक प्रमुख ने किया मथुरा। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों को साकार करने के लिए तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन विकास खण्ड नन्दगांव में किया गया, जिसका उद्घाटन पूर्व एमएलसी लेखराज सिंह तथा ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी लेखराज सिंह ने आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि सूचना विभाग द्वारा तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों को साकार करने के लिए किया गया है, जिसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश को सौभाग्य से ऐसे मुख्यमंत्री मिले हैं, जिनके नेतृत्व में गरीब व किसानों के उज्जवल भविष्य के लिए निरन्तर ठोस प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं है जब प्रदेश सरकार के सत्त प्रयासों से जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर पूर्ण रूप से लागू किया जायेगा। प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में अनेक कार्यक्रम क्रियान्वयन किये जा रहे हैं। सरकार ने किसानों के लिए जो वादा किया था, किसान ऋण मोचन योजना शुरू हो गयी है, जिसका लाभ पात्र किसानों को दिया जा रहा है। हम सभी का दायित्व है कि विकास की रूपरेखा को गति देने में एकजूट हों, जिससे जनपद में विकास की तरक्की का रास्ता जल्द पूर्ण हो सके। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों पर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारी कर्मचारियों से कहा कि इन योजनाओं को पूर्ण तन्मयता के साथ लागू करायें, जिससे पात्र लोगों को लाभ मिल सके। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों पर चलते हुये जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्रों को लाभान्वित किया जाना चाहिए। उन्होंने स्वच्छ शौचालय निर्माण में सभी का सहयोग तथा स्वच्छ वातावरण हेतु अधिकतम वृक्षारोपण किये जाने का आहवान किया। पशु चिकित्साधिकारी डा. यादव ने पशुओं में होने वाली बीमारियों के निदान तथा टीकाकरण की विधि से अवगत कराया। इसी प्रकार चिकित्साधिकारी ने बच्चों के निशुल्क टीकाकरण की विस्तृत जानकारी दी। जिला सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह ने पूर्व एमएलसी तथा ब्लॉक प्रमुख का स्वागत कर सूचना विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम के संबंध में अवगत कराया। कार्यक्रम में एडीओ कृषि बलराम गोस्वामी ने संचानल किया। इस अवसर पर प्रभारी बीडीओ रामफल, जेई एमआई प्रेमदत्त शर्मा, जेई आरईएस अनिल प्रताप चैधरी तथा बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सुपरवाइजर तथा विभिन्न विभागों के द्वारा आयोजित स्टॉल पर अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। कोतवाली क्षेत्र की रिपोर्टिंग चैकी कृष्णा नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर की गई वाहन चैकिंग के दौरान तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बाइक व असलाह बरामद करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन पर चल रहे वाहन चैकिंग अभियान के तहत शहर कोतवाली की रिपोर्टिंग चैकी कृष्णा नगर चैकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र की बीएसए कालेज पुलिया के पास से चैकिंग के दौरान चन्द्रवीर पुत्र वेद प्रकाश निवासी खुशीपुरा थाना वृन्दावन मथरा, हेतराम पुत्र जम्मो सिंह निवासी असगरपुर थाना हाईवे मथुरा, प्रदीप मलिक पुत्र चन्द्रपाल निवासी खुशीपुरा थाना वृन्दावन को एक एक तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर उसके निशान देही से सात चोरी की बाइकंे बरामद की हैं।  एसपी सिटी श्रवण कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान वाहन चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम की पीठ थपथपाई हैं। उन्होंने बताया कि यह लोग शातिर वाहन चोर है और गिरोह बनाकर वाहन चोरी की घटनाओं को अन्जाम देते रहें हैं। पकड़े गये वाहन चोरों पर जनपद के विभिन्न वाहन चोरी की घटनाएं दर्ज हैं। 

Read More

मथुरा। फेब्रिक डिजाइनिंग के क्षेत्र में आईआईएफटी इन्टरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलोजी मथुरा एक प्रतिष्ठित संस्थान है। यहाँ से पढ़कर छात्र बड़े बड़े उद्योगों में सेवारत हो जाते है। अतः यहाँ के छात्रों एवं शिक्षकों को सिल्क एवं सिल्क मार्क की जानकारी होना बहुत उपयोगी होगा। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय सिल्क मार्क संगठन के वाराणसी चैप्टर द्वारा इन्टरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलोजी मथुरा के छात्रों के लिए सागर तोमर वस्त्र डिजाइन फैकल्टी की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय रेशम बोर्डए वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार वाराणसी के उप निदेशक यनिरीक्षणद्ध श्री रमेश चन्द्र ने पावर पोवाईंट प्रस्तुतीकरण एवं सिल्क मार्क पर डोकुमेंट्री फिल्म द्वारा विस्तार से सिल्क, सिल्क उत्पादन की विधि, जांच आदि पर प्रकाश डाला। आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बताया गया कि कोई भी रेशमी वस्त्रों का व्यापार करने वाली संस्था, फर्म, व्यापारी, सहकारी समिति या व्यक्ति रुपये 110 के गैर कानूनी स्टाम्प पेपर पर करार व निर्धारित आवेदन फार्म पूरी तरह भर कर निर्धारित शुल्क के साथ जमा करके भारतीय रेशम मार्क संगठन के सदस्य व प्राधिकृत उपयोगकर्ता बन सकते हैं। वर्तमान में करीब 3600 सिल्क मार्क के प्राधिकृत उपयोगकर्ता हैं। कार्यक्रम की संयोजक संस्थान की इंटीरियल डिजाइन फैकल्टी सुश्री स्मृति मिश्रा जी थी। कार्यक्रम में लगभग 50 प्रशिक्षणार्थीयों के अलाबा संस्थान के अन्य फेकल्टीज श्रीमती हर्षलता मिश्रा, सुश्री सुरभि गोयल एवं सुश्री निधि गर्ग आदि भी उपस्थित रहे।  

Read More

18 लाख की बनेगा 300 मीटर इण्टरलाॅकिंग खंरजा सौंख। बुधवार को जिला पंचायत की निधि से मगोर्रा से लठाकुरी होकर गांव बबंडपुरा तक इण्टरलाॅकिंग सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेश भगत ने नारियल फोड़कर किया। बुधवार को मंत्रोच्चरण के साथ जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेश भगत ने 18 लाख की लगात से बनने वाले लगभग 300 मीटर लम्बाई के इस इण्टरलाॅकिंग सड़क मार्ग के निमार्ण की मांग काफी समय से की जा रही थी। इस मौके पर सुरेश भगत ने कहा कि जिला पंचायत के वार्ड संख्या 20 में विकास कार्य जारी रहेगें। इससे पूर्व ग्रामीणों ने अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर संतोष राना, रणवीर रावत, दौजी पंच, चंदन सिंह, संतोष चाहर, उदयवीर सिंह, दान सिंह ठेकेदार आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। आज राधारानी के प्राकट्योत्सव के अवसर पर वृन्दावन भक्तिरस में डूब गया। चारों ओर राधे-रानी की जय-जयकार के उदघोष सुनाई पड़ने लगे। धार्मिक आयोजनों और रीति रिवाज के मुताबिक राधारानी का जन्मोत्सव वैदिक परंपराओं के मुताबिक पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ बिहारीजी मंदिर, इस्काॅन मंदिर, प्रेम मंदिर, मदनमोहन मंदिर, सनेहबिहारी मंदिर, राधा बल्लभ मंदिर, तटीयस्थान पर मोहिनी बिहारी जी मंदिर में विशेष उत्सव आयोजित किये गये। राधारानी की ननिहाल रावल में भी आज राधारानी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। स्वामी हरिदास जयंति और राधारानी जी के प्राकट्योत्सव के दोनों शुभ मौकों पर विविध धार्मिक आायोजन आयोजित किये गये। भारी संख्या में नर-नारी दर्शनों के लिये उतावले देखे गये। पूरे वृन्दावन, बरसाना, रावल में आज मेले का सा माहौल देखा गया। मथुरा के प्रमुख द्वारिकाधीश मंदिर में भी राधारानी का जन्मोत्सव पूर्ण भक्तिभाव के साथ मनाया गया। वृन्दावन में आज जन्मोत्सव के मौके पर आकर्षक शोभायात्रा भी निकाली जायेगी। श्रद्धालु दूर-दूर से इस कार्यक्रम को देखने और सम्पन्न कराने के लिये आये हुये हैं। भक्तिभाव का पूरे ब्रज में माहौल है। राधारानी ब्रज की अधिष्ठात्री देवी हैं और संपूर्ण ब्रज ही नहीं तीनों लोक उन्हें नमन करते हैं। ब्रज में तो राधे रानी के भक्तों की भारी संख्या है। साधु-संत, मंहत सभी इस उत्सव को बड़े मनोभाव से मनाते हैं। गिरिराज जी, दानघाटी मंदिर, जतीपुरा मुखाबिन्द और राधाकुण्ड में भी राधारानी जन्मोत्सव की धूम चारों ओर देखी गयी।  

Read More

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान पर श्रीराधाष्टमी महोत्सव भाव, उल्लास एवं श्रद्धा के साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान सचिव कपिल शर्मा, हिन्दूवादी नेता गोपेश्वर चतुर्वेदी एवं संयुक्त मुख्य अधिशाषी राजीव श्रीवास्तव की देखरेख में धूमधाम से मनाया गया।  श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में स्थित भगवान श्रीकेशवदेवजी महाराज के मनोहारी श्रीविग्रह के राधा रुप में दर्शन करके भक्तजन आनंदित हो उठे। भागवत भवन में शहनाई की मधुर ध्वनि पर स्थानीय श्रद्धालुओं के स्वर से स्वर मिलाते हुए देश-विदेश से पधारे हजारों-हजार श्रद्धालुओं ने श्रीराधाजी के जन्म पर सुंदर बधाई गायन किया। पुष्पवर्षा के मध्य भाव विभोर होकर नृत्य करते हुए श्रद्धालु मजीरे की थाप, हरिनाम संकीर्तन, सुमधुर ध्वनि में शहनाई वादन सबकुछ श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर बरसाना धाम की अनुभूति करा रहा था। साथ ही केशवदेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने बधाई में उपहार भी वितरित किए।  श्रीराधाष्टमी के मुख्य आयोजन का शुभारंभ प्रातरू से ही भागवत भवन मंदिर में श्रीगणेश, श्रीनवग्रह आदि के पूजन के उपरान्त श्रीराधा सहस्त्रार्चन का पाठ गुलाब के पुष्पों के साथ किया गया। पुष्पार्चन के उपरान्त श्रीराधाजू की प्राकट्य आरती हुई। इसके उपरान्त भागवत भवन में स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर में हुआ श्रीराधा जी का जन्माभिषेक। जन्माभिषेक के मध्य शास्त्रीय मंत्रों की गूंज, शहनाई, नगाड़े, ढोल, झांझ, मजीरे, एवं मृदंग की ध्वनि से झूमते-नाचते श्रद्धालु संपूर्ण वातावरण को भावमय कर रहे थे। श्रद्धालुओं से खचाखच भरे भागवत भवन में निरंतर पुष्प एवं मालाओं की बरसात हो रही थी। दिव्य श्रंृगार, पोशाक एवं पुष्प सज्जा के मध्य विराजमान युगल सरकार श्रीश्यामा-श्याम जू की छवि प्रभू के साक्षात दर्शन का आभास करा रही थी। भक्तों हेतु श्रीकृष्ण-जन्मस्थान परिसर में स्थित श्रीकेशवदेव मंदिर के निकट प्रातरू बाल भोग एवं अभिषेक के उपरान्त पंचामृत प्रसाद के साथ-साथ वृहद मात्रा में बधाई रुप में प्रसादी भंडारे का आयोजन देर सायं तक किया गया। 

Read More

मथुरा। ब्रज में आज चहुंओर राधाष्टमी की धूम मची है। श्रीकृष्ण की प्रिय राधारानी का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ बरसाना में मनाया जा रहा है। लाडली जी के जन्मोत्सव पर यमुना मिशन टीम पूरी मुस्तैदी के साथ बरसाना पहुंची और वहां पहुंचकर उन्होंने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। प्रशासनिक व्यवस्थाएं भी पूरी तरह से मुस्तैद हैं। हर आने-जाने वाले श्रद्धलुओं की हरेक गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।  यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने मुकेश ठाकुर को बरसाना का नेतृत्व सौंप दिया है। किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी हो रही थी तो वह यमुना मिशन कार्यकर्ताओं को अपनी समस्या बता रहा था। उसकी परेशानियों का हल यमुना मिशन कर रहा था। यमुना मिशन कार्यकर्ता यमुना मिशन की टोपी लगाकर चहुंओर फैले हुए थे। यमुना मिशन के कुछ कार्यकर्ता बिना टोपी के गुप्त रूप से श्रद्धालुओं का सहयोग कर रहे थे। इसी तरह यमुना मिशन कार्यकर्ता रात्रि में भी व्यवस्थाओं की रेख-रेख में मुस्तैद रहे। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा  बंगारी ने यमुना मिशन के संयोजक पं.अनिल शर्मा के साथ राधाष्टमी पर्व को देखते हुए बैठक आहूत की थी। उन्होंने यमुना से अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहने को भी कहा था। इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, एसएसपी स्वप्निल ममगाई एवं यमुना मिशन के संयोजक पं.अनिल शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, श्रीमती गीता शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चैधरी, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, गोपाल लाल, मनीष सक्सैना, हरीमोहन, गोविन्द ठाकुर, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, ठाण्मानपाल सिंह, राजू, भीम आदि उपस्थित थे।   

Read More

फरह के परखम गांव में हुआ न्यू इंडिया मंथनः संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम 2022 तक किसानों की आमदनी दोगुनी करने का लिया संकल्प  मथुरा। उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान वि.वि एवं गो अनुसंधान संस्थान मथुरा के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र मथुरा के तत्वाधान में मंगलवार को फरह विकास खंड के गांव परखम में न्यू इंडिया मंथनः संकल्प से सिद्धि एवं किसान जागरुकता सम्मेलन एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उदघाटन करते हुए मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जल संसाधन, नदी विकास तथा गंगा संरक्षण भारत सरकार डा. संजीव कुमार बालियान ने किया  जल संसाधन मंत्री श्रीबालियान ने कहा कि देश की तरक्की का रास्ता खेत व खलिहान से होकर गुजरता है। किसान मृदा परीक्षण जरुर कराएं, विपणन में  बिचैलियों को समाप्त कर ईमंडी की स्थापना हुई है, फसल बीमा से किसानों को उचित मुआवजा दिया जा रहा है, ब्रज क्षेत्र में खारे पानी तथा फसलों में सिचाई की किल्लत को दूर करने को शीघ्र योजना तैयार की जा रही है। भारत सरकार द्वारा किसानों की आय 2022 तक हर हालत में दोगुनी करने सार्थक प्रयास किया जा रहे है। उन्होंने पानी बचाने तथा देष में 30 नदी जोडो परियोजना शुरु की जा रही जिससे पूरे देष में सिचाई की किल्लत दूर होगी।  इस दौरान उनके साथ विशिष्ट अतिथि  विधायक बल्देव क्षेत्र पूरन प्रकाश, विधायक गोवर्धन क्षेत्र कारिंदा सिंह, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, पूर्व सांसद एंव जिलाध्यक्ष चैधरी तेजवीर सिंह, विवि के कुलपति प्रो. के.एम.एल, पाठक, पूर्व विधायक प्रणत पाल सिंह, पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया, भाजपा नेता राजेश चैधरी, निदेशक दीनदयाल धाम राजेन्द्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चेतन मलिक, भाजपा नेता रघुराज सिंह, युवा मोर्चा भाजपा नेता चैधरी सत्यपाल सिंह, भाजपा किसान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं किसान नेता महिपाल सिंह, प्रगतशील किसान हीरा सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष डा. डीपी गोयल, विवि के अधिष्ठाता डा. एस.क.े गर्ग, निदेशक प्रसार डा. सर्वजीत सिंह, कृृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. एस.के मिश्रा आदि मौजूद रहे। 

Read More

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग के सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया लोक निर्माण विभाग की 08 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया मथुरा। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार मथुरा आगमन पर सर्वप्रथम श्रीबांकेबिहारी मन्दिर वृन्दावन में पूजा-अर्चना कर विधिवत दर्शन किये। इसके पश्चात उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति धाम नगला चन्द्रभान (फरह) पहुॅचकर पण्डितजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। पं. दीनदयाल स्मृति संस्थान के नजदीक कार्यक्रम स्थल पर वृक्षारोपण भी किया। उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य है कि सर्व समाज के अन्तिम छोर व्यक्ति तक विकास की गति पहुॅचे। हमारे लिए राजनीति पैसा कमाने का साधन नहीं है, बल्कि राजनीति सेवा का साधन हैै। हमारा उद्देश्य है कि सेवाभाव करते हुए 22 करोड़ जनता के जीवन में खुशहाली ला सकें। उ0प्र0 को भ्रष्टाचार मुक्त बनाकर समुचित विकास कर सकें। किसान अनेकों कठिनाइयों का सामना करते हुए भी लोगों के पेट भरने के लिए दिन-रात मेहनत करता है, ऐसे किसान के जीवन में परिवर्तन ला सकें। जो गरीब माता-बहिनें जिन पर गैस कनेक्शन नहीं है उनको प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क गैस कनेक्शन दिला सकें। हम गरीबों तथा किसानों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए निरन्तर कार्य कर रहे हैं। साथ ही नौजवानों के लिए रोजगार पैदा करना सरकार का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गरीबों के हित में किये जा रहे कार्यों को भारत देश के अलावा विदेशों के गरीब भी जानते हैं। उन्हांेंने कहा कि धार्मिक दृष्टि से श्री बांकेबिहारी मन्दिर तीर्थ स्थल है, तो राजनैतिक दृष्टि से पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्म स्थलध्स्मृति धाम तीर्थ स्थल है। उन्होंने कहा कि यहां के निवासियों के लिए विकास की सुविधायें उपलब्ध कराना हमारा सौभाग्य होगा। उन्हांेंने गांव में पानी की टंकी की विशेष मांग को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी से सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्था कराने के निर्देश दिये। आयोजित कार्यक्रम में पं. दीनदयाल स्मृति धाम के निदेशक राजेन्द्र सिंह, मंत्री नवीन मित्तल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जल, सम्पूर्ति, भूमि विकास एवं जल संसाधन, परती भमि विकास, वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्यान एवं सहकारिता विभाग उप्र उपेन्द्र तिवारी, महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार टेटीवाल, उपाध्यक्ष रोशनलाल, विधायक पूरनप्रकाश, ठा कारिन्दा सिंह, जिला अध्यक्ष तेजवीर सिंह, जिला प्रभारी रघुराज सिंह, प्रबन्धक दीनदयाल धाम विद्यालय नरेन्द्र पाठक, जिलाधिकारी श्री अरविन्द मलप्पा बंगारी, एसएसपी स्वप्निल ममगाई, सीडीओ यशु रूस्तगी, एडीएम एफआर रवीन्द्र कुमार एडीएम न्यायिक, डीएफओ, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डा0 कमल कौशिक ने किया। कार्यक्रम में विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा उप मुख्यमंत्री को चांदी का मुकुट पहनाकर शॉल देकर तथा पगडी बांधकर स्मृतिचिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री गोवर्धन रोड़ स्थित खण्डेलवाल सेवा सदन में ‘‘संकल्प सिद्धि‘‘ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। जहां पर उनका जोरदार स्वांगत किया गया।

Read More

लूट के माल सहित आधा दर्जन बदमाश गिरफ्तार मथुरा। जनपद की स्वाट टीम व थाना हाईवें पुलिस ने क्षेत्रा की तत्वदर्शी कालौनी में हुई उकैती काण्ड का खुलासा कर लूट के बाद सहित आध दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस के अनुसार पकड़ें गये बदमाश दर्जनों लूट, डकैती व हत्या के मुकदमों में संलिप्त हैं। पुलिस इनकी जाॅच में जुटी हुई हैं। पुलिस ने इनके कब्जें से अवैध असलाह भी बरामद किया हैं।  इस सन्दर्भ में पुलिस लाइन के सभागार एसपी सिटी ने बताया कि जनपद में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहतम एसपी सिटी श्रवण कुमार के निर्देश में थानों की टीमें लगातार अपराधियों को पकड़नें में लगी हुई हैं। इसी क्रम में स्वाट टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ बदमाश हाईवें स्थित एटीवी के पीछे जंगलों में मौजूद रहकर किसी घटना को अजाम देने की योजना बना रहें हैं। सूचना पर पुलिस ने आला अधिकारियों को अवगत कराया और दिशा निर्देश प्राप्त कर थाना प्रभारी हाईवें गिरीश चन्द्र तिवारी को भी साथ लेकर मुखविर द्वारा बताये स्थान पर दविश दी तो पुलिस को देख बदमाश भागने लगें पुलिस ने हल्का वल प्रयोग कर आधा दर्जन बदमाशों को दवोच लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़ें गये बदमाशों ने अपने नाम मानवेन्द्र पुत्र शिव सिंह, विष्णु यादव पुत्र बलराम, लगवीर सिंह पुत्र तेजवीर निवासीगण बल्देव, राजू यादव पुत्रा राजपाल, धमे्रन्द्र ठाकुर पुत्रा श्यामलासल व दिनेश कुशवाह पुत्रा रूपसिंह निवासीगण आगरा बताया।  एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि पकड़े गये सभी बदमाशा अन्र्तराज्यीय बदमाश है यह लोग गिरोह बनाकर जनपद व आसपास के प्रान्तों लूट व डकैती की घटनाओं को अंजाम देते हैं। उन्होंने अकेले मथुरा जनपद में ही करीब आठ घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की। जिसमें 23 मार्च का तत्वदर्शी कालौनी में चिकित्सक डा. सारस्वत के यहाॅ डकैती, 7 जुलाई को हाईवें सिटी में फोजी के घर लूटपाट, 24 अगस्त को राजस्व डीजीसी के कार्यालय में चोरी, 24 अगस्त को इन्दुपूरम कालौनी निवासी चन्द्रमोहन के यहाॅ चोरी, 19 अगस्त को ओमधम कालौनी में चोरी, 26 जून को इन्दूपरम व 15 अगस्त को दामोदरपुरा में हुई चोरी की घटना को भी स्वीकार किया हैं। एसएसपी ने बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को 5 हजार रूपये की नगद ध्नराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की हैं। जबकि 10 हजार रूपयें डीआईजी से पुरस्कृत करने की संस्तुति की गई हैं।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More