पौधे रोपित कर प्रदीप बंसल के साथ ग्रामवासियों ने लगाई परिक्रमा
मथुरा। ब्रज की धरा को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ यमुना मिशन अपने असंख्य कार्यकर्ताओं के साथ जिला भरतपुर (राज.) के गांव कौरेर पहुंचा। यमुना मिशन टीम के साथ संस्थापक प्रदीप बंसल के पहुंचने पर ग्रामवासियों ने उनके स्वागत के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित होकर गांव की परिक्रमा कर लोगों को स्वच्छता और हरियाली के लिए जागरुक किया। मसानी मोक्षधाम स्थित यमुना मिशन मार्ग पर भी महावृक्षारोपण अभियान कर वृक्षारोपण किया गया।
ग्राम गौरेर में असंख्य कार्यकर्ताओं के साथ महावृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर यहां मोरछली, पीपल, कदम, बरगद, नीम, जामुन नीम, अमरूद, केला, अशोक आदि के पौधे रोपित किये जायेंगे। महावृक्षारोपण अभियान में वरिष्ठ नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में साधु-संत ने भी भाग लिया। गांव कौरेर के समस्त नागरिकों ने अपने गांव की समस्याओं से यमुना मिशन के संस्थापक को अवगत कराया।
यमुना मिशन के संस्थापक प्रदीप बंसल ने कहा कि यह सभी कार्य जनहित में हो रहे हैं और जनता ही इसका लाभ उठा सकेंगी। उन्होंने टीम को निर्देश दिए कि वे जनहित के कार्यों में ऐसे ही अपनी सहभागिता प्रदान करते रहें। कर्म करें फल की इच्छा न करें, क्योंकि फल देना तो ईश्वर का काम है और कार्य करना हम सभी का।
संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि हम जनता की सेवा नि:स्वार्थ भाव से करते हैं। सेवा के लिए हमने व हमारी टीम ने कभी वक्त भी परवाह नहीं की। हमारा उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करें। ब्रज की रज को हरा-भरा रखने में हमारा सहयोग करें।
इस अवसर पर यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चौधरी, गोपाल लाल, मनीष सक्सैना, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, हरीमोहन, गोविन्दा ठाकुर, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, मोनू सैनी, ठा. मानपाल सिंह, योगेश ठाकुर, शिवम, गोपाल, राजू, भीम आदि उपस्थित थे।
Read More