देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
स्वतन्त्रता दिवस व जन्माष्टमी एक साथ सफलतापूर्वक मनाने पर दी बधाई
मथुरा। स्वतंत्रता दिवस व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को बिना किसी बाधा के सकुशल एवं स्वच्छ वातावरण मे सम्पन्न कराने पर ब्रज प्रेस क्लब एवं बार एशोसिएशन ने एसएसपी स्वप्निल ममगाई को सम्मानित किया। इस सफलता पर ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवं उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट एवं बार एसोसिशन के अध्यक्ष ब्रजगोपाल शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई को संयुक्त रूप से स्मृति चिन्ह स्वरूप प्रभु प्रतिमा भेंट कर व पटुका ओढाकर सम्मानित किया।
15 अगस्त एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर अति संवेदनशील जनपद मथुरा मे विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जाते रहे हैं। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने यहां बाहर से आनी वाली फोर्स को ब्रीफ करते हुए श्रद्धालुओं से अच्छा व्यवहार करने के लिए ताकीद किया था। इसका असर भी हुआ। देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को प्रभु दर्शन से लेकर अपने गंतव्य के लिए जाने तक किसी प्रकार की परेशानी नही हुई। धार्मिक और राष्ट्रीय पर्व को एक साथ सफलता पूर्वक मनाकर एसएसपी ममगाई की कार्य कुशलता की बेहतरी को देखते हुए ब्रज प्रेस क्लब एवं बार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया है। इस दौरान बार के पूर्व अध्यक्ष सुशील शर्मा, सचिव त्रिलोक चन्द्र शर्मा, संयुक्त सचिव मनोज शर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सत्यपाल चैधरी, पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह, कायम कुरैशी, वरिष्ठ नेता डा. रघुराज सिंह मौजूद रहे।













Related Items
व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, एसएसपी
MATHURA : एसएसपी ने खुद की मॉनिटरिंग
नहर में गिरी एसएसपी की एस्कॉर्ट गाड़ी