देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
जनता अंगेस्ट करप्सन व राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति संयुक्त कार्यक्रम
समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने का लिया संकल्पसमाजिक विकास से मिलते है युवाओं को अच्छे संस्कारआपसी मतभेदों को भुलाकर करायें गांव के विकास
सौंख। जनता अंगेस्ट करप्सन व राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति के तत्वावधान में गांव बछगांव में संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें गांव के विकास और गरीब पर हो रहे उत्पीडन, समाजिक की कुरीतियों को खत्म करने के उद्देश्य पर लोगों ने विचार व्यक्त किये।
जनता अंगेस्ट करप्सन व राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति के द्वारा गांव बछगांव में संयुक्त कार्यक्रम आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरम मुख्य अथिति राष्ट्रीय अध्यक्ष माधव सिंह व विपिन बानियान ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जलित कर किया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने गांव व समाज से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विचार व्यक्त किया। जनता अंगेस्ट करप्सन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माधव सिंह ने कहा कि व्यक्ति की समाज में क्या भूमिका रहेगी। इसकों लेकर अपनी रणनिति पर कार्य शुरू कर दिया है। और उन्होनें कहा कि बदलते सामाजिक परिवेश में समाज की पंरपराओं और संस्कारों के निर्वाहन को लेकर आने वाली पीढ़ी को तैयार करना ही हमारा लक्ष्य है। राष्ट्रीय जाट संरक्षण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन बालियान ने कहा कि हमें व्यक्तिगत विकास से हटकर सामाजिक विकास की दिशा में आगे बढ़ने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने होगें। और 36 जातियों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी। समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने के साथ हमें आगामी पीढ़ी को आने वाले कल के लिये तैयार करना होगा। वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सिंह चैधरी ने समाज हो रहे आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट रहकर गांव के विकास की बात कही। इससें पूर्व कार्यकार्ताओं ने अथितियों का साफा बांधकर व स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सुनील चैधरी, महिला प्रदेश राधा चैधरी, मीना कुमारी, छात्र नेता जिलाध्यक्ष प्रशांत चैधरी, रिंकू चैधरी, संगठन मंत्री संजय चैधरी, मौनू चैधरी, सहदेव सिंह, जवाहरलाल, सोहनलाल, सुखदेव, राधेश्याम, कल्लाराम, गोविन्दसिंह, हाकिम सिंह, रामवीर, पुष्पेन्द्र सिंह, संजू, छात्रपाल सिंह आदि उपस्थित थे।













Related Items
मूसेवाला के पैतृक गांव पहुंचे राहुल गांधी, माता-पिता से मिलकर जताया दुख
सौंख में खुला एसी राॅयल रेस्टोरेंट
मध्य प्रदेश का यह गांव संयुक्त राष्ट्र के अवॉर्ड के लिए नामांकित, मिलेगा ‘बेस्ट टूरिज्म विलेज’ अवॉर्ड