BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

डीएम एसएसपी ने लिया भाग  मथुरा। मन में कार्य के प्रति सच्ची लगन और आत्म दृढ़विश्वास की भावना से ही कार्य पूर्ण होने का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। निःस्वार्थ भाव से सेवा को समर्पित यमुना मिशन ने कस्बा बरसाना को स्वच्छ एवं गंदगी रहित करने के लिए अपना तन-मन-धन समर्पित कर दिया। गंदगी से आमजनमानस की भावना आहत न हो इसके लिए यमुना मिशन दल अपने कार्य की इतिश्री में जोर-शोर से लगा हुआ है।  यमुना मिशन के 50 कार्यकर्ता सक्रिय रुप से कार्य करेंगे और 50 कार्यकर्ता गुप्त रुप से अपने कार्यों को अंजाम देंगे। ज्ञात हो कि जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा  बंगारी ने यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा के साथ राधाष्टमी पर्व को देखते बैठक की थी। यमुना मिशन स्वेच्छा से शासन-प्रशासन का सहयोग करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। यमुना मिशन अपने दल-बल के साथ बरसाना पहुंचा और स्वच्छता अभियान जोर-शोर से चलाया गया। चंद दिनों में ही कसबा बरसाना को गंदगी रहित कर दिया गया। बरसाना में जहां-जहां वर्षों से गंदगी का अंबार लगा हुआ था, वहां यमुना मिशन की जेसीबी मशीन से गंदगी को हटवाया गया और उस गंदगी को कसबे से दूर फिकवाया गया।  जनपद में 29 अगस्त को राधाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। इस संबंध में प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद हो चुका है। बरसाना में प्रशासनिक अधिकारी, यमुना मिशन टीम, स्थानीय निवासियों एवं मंदिर प्रशासन के साथ नित्य बैठक कर रहा है। बरसाना पहुंचने वाले श्रद्धालुओं पर तीसरी आंख मुस्तैद कर दी गई है। जिससे श्रद्धालुओं की हरेक गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। इसी के चलते जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, एसएसपी स्वप्निल ममगाई एवं यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा के नेतृत्व में एक जन जागरुकता अभियाना चलाया गया। जन जागरुकता रैली का उद्देश्य था कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरुक किया जाए।  इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, एसएसपी स्वप्निल ममगाई एवं यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, श्रीमती गीता शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चैधरी, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, गोपाल लाल, मनीष सक्सैना, हरीमोहन, गोविन्द ठाकुर, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, ठा.मानपाल सिंह, राजू, भीम आदि उपस्थित थे।  

Read More

राधाष्टमी महोत्सव बनाना है यादगारः लक्ष्मी नारायण पॉलीथिन विक्रेताओं पर लगेगा पांच से 50 हजार तक जुर्माना मथुरा। शनिवार देर सायं बरसाना के ब्रजेश्वरी इंटर कालेज में केबिनेट मंत्री चै. लक्ष्मी नारायण ने डीएम, एसएसपी एवं अधीनस्थों के साथ राधाष्टमी महोत्सव की व्यवस्थाएं परखीं। महोत्सव से संबंधित कुछ सुझाव भी दिए।  मंत्री चैधरी ने कहा कि मेरी पहचान उनके गांव सांचैली से नहीं, नंदगांव-बरसाना से है। इसलिए उनकी  हार्दिक इच्छा है कि राधाष्टमी महोत्सव यादगार हो और समापन शांतिपूर्ण हो।  बरसाना के आसपास वाहन लुटेरे  सक्रिय  हैं, वह अपने इरादों में कामयाब नहीं होने पाएं। बाहर से आने वाले वृद्ध श्रद्धालुओं कोई रिक्शा से मंदिर की सीढियों तक अंदर आने दिया जाए। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि  पार्किग , सीसीटीवी, सफाई आदि की व्यवस्थाएं पूर्ण हो चुकी हैं। कस्बे में तीन दिन के  लिए शराब ठेके को पूर्ण रूप से बंद किया जाएगा। महोत्सव के  दौरान बरसाना को पॉलीथिन मुक्त  करना है। आवारा मवेशियों को भी कस्बे में नहीं घूमने दिया जाएगा। यदि किसी दुकानदार के पास पॉलीथिन मिली तो उस पर पांच से 50 हजार रुपए तक जुर्माना लगाया जाएगा। केबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि श्रीराधा रानी उनकी अधिष्ठात्री है। उनका  सिर्फ  एक   ही सपना है कि आने वाला अगला राधाष्टमी महोत्सव बरसाना नगर पंचायत के रुप में नहीं, बरसाना नगर पालिका के रूप में मनाएं। आसपास-पास के अष्टसखियों के गांव बरसाना के  वार्ड बनें।

Read More

खुटैल पट्टी के दर्जनों गांवों में दुग्ध एवं संस्कृति मंत्री का जोरदार स्वागत केबिनेट मंत्री ने दर्जन सड़कों का किया लोकार्पण ग्रामीणों ने की माइनर व रजवाहों की में खुदाई व सफाई की मांग सौंख। खुटैल पट्टी के करीब आधा दर्जन गांव में दुग्ध एंव संस्कृति विकास मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायन ने जिला पंचायत और लोक निर्माण विभाग द्वारा बनी इण्टरलाॅकिंग खंरजा व सड़कों का लोकार्पण किया और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता के समक्ष रखा। इस दौरान ग्रामीणों ने मंत्री का चांदी का मुकट और साफा बांधकर फूलमालाओं से स्वागत किया। सौंख क्षेत्र में नगला अड्डा, आजल, बोरपा, अहमल कलां, शीशराम, मल्हू गांव में लोक निर्माण विभाग और जिला पंचायत निधि से बनी विभिन्न सड़क मार्गो का केबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायन और जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चैधरी ने लोकार्पण किया। ग्रामीणों ने मीठे पानी की समस्या, किसानों की कर्जमाफी, माइनर व रजवाहों की खुदाई व सफाई आदि समस्या अवगत कराया।  इस मौके पर चैधरी लक्ष्मीनारायन ने कहा कि प्रदेश की सरकार किसानों के लिये कर्जमाफी योजना के प्रमाण पत्र जल्द ही बांटे जायेगें और सिंचाई विभाग द्वारा रजवाहों और माइनरों की खुदाई व सफाई कार्य का भुगतान सिचंाई बन्धु की बोर्ड बैठक कर प्रधान, जिला पंचायत सदस्य की सहमति से भुगतान करने का नया कानून बनायेगें। हमारी सरकार ने बृज विकास बोर्ड का गठन किया है और बृज के विकास को सरकार ने 4.5 हजार करोड़ रूपये मंजूर किये है। जिसमें गोवर्धन क्षेत्र के विकास का ध्यान रखा जायेगा। क्षेत्रीय विधायक ठा. कारिन्दा सिंह ने जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को रखा। रालोद के मंडल उपाध्यक्ष सुरेश भगत ने कहा कि क्षेत्र के रजवाह व माइनरों की खुदाई व सफाई के लिये सिचांई विभाग के अधिकारियों को अवगत किया जा चुका है जल्द ही खुदाई व सफाई कार्य शुरू कर दिया जायेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमराज कुन्तल ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। और केबिनेट मंत्री से तीन सड़कों के जल्द ही निर्माण की बात कही। इससें पूर्व ग्रामीणों ने अथितियों का चांदी का मुकट, साफा बांधकर फूलमालाओं से स्वागत किया। गांव पाली डूंगरा में बृजधाम विद्या मन्दिर चेयरमैन चैधरी जगवीर व प्रबंघ निदेशक अतुल चैधरी मंत्री का दुपट्टा और स्मृति चिन्ह भंेटकर स्वागत किया। कस्बा में केबिनेट मंत्री का भाजपा कार्यकार्ता भूपेन्द्र चैधरी के आवास पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। और महात्मा गांधी स्मारक इण्टर काॅलेज के संस्थापक समाजसेवी चैधरी रोशन सिंह प्रमुख की मूर्ति पर केबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायन ने माल्यर्पण किया। कार्यक्रम में ये रहे मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चैधरी, केबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चैधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज फौजदार, जिला पंचायत सदस्य चन्द्रवती, सहकारी समिति सींगापट्टी के अध्यक्ष भरत सिंह कुन्तल, पूर्व प्रधान वीरपाल सिंह, थान सिंह, वीरीसिंह, प्रधान हरदम सिंह, बच्चू चतुर्वेदी, वृन्दावन, राजबहादुर सिंह, राजवीर सिंह, भोवलसिंह, भीमसिंह, मोहन सिंह, गौरव चैधरी, ओमप्रकाश सिंह प्रबंधक, ओमवीर सिंह प्रबंधक आदि   

Read More

यमुना मिशन की अलख रंग लाई, वृक्षों के प्रति लोगों में दिखा जज्बा अधिक से अधिक वृक्ष लगायें जिससे स्वच्छ जलवायु उपलब्ध हो:पं. अनिल शर्मा मथुरा। आमजनमानस में थोड़ी-थोड़ी जन-जागरुकता वृक्षों के प्रति अब दिखाई देने लगी है। पर्यावरण सुरक्षित नहीं तो जीवन सुरक्षित नहीं। यह कथन लोगों के जहन में उतर गया है।  मसानी मोक्षधाम स्थित यमुना मिशन मार्ग पर महावृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कालिन्दी के तट पर अनेकों प्रकार की पौध रोपित की गई। पौध रोपित करने वालों में महामण्डलेश्वर स्वामी कृष्णानंद जी महाराज, मदनगिरी जी महाराज, श्रीमती गीता शर्मा, साध्वी गीता,  विपिन बाबा, लुटिया बाबा, राधेश्याम बाबा, हरिओम बाबा, लक्की सक्सेना, अखिलेश शर्मा, पप्पू यादव, आलोक शर्मा, राकेश हलवाई, सोहन लाल यादव, अंतरा शर्मा, खुशी यादव, रेखा शर्मा, बबली यादव, आशा, बैकुण्ठी देवी, सुधा, गीता गुर्जर, रजनी मिश्रा, कृष्णा शर्मा, नंदलाल, विष्णु, लक्ष्मी, स्नेहा, दिव्या, मोनू, लक्ष्मी, ओमकार, नरेश शर्मा, देवेन्द्र पाठक, नरेन्द्र सामरिया, अनिल चतुर्वेदी, मुकेश पहलवान, हेमन्त खंदौली, कृष्णा महेशानन्द आदि उपस्थित थे। पौध रोपित करने के लिए लोगों का हुजूम देख महामण्डलेश्वर स्वामी कृष्णानंद जी महाराज, मदनगिरी जी महाराज, साध्वी गीता ने कहा कि यह सब यमुना मिशन टीम की निस्वार्थ भावना से जगाई गई अलख का ही नतीजा है कि कालिन्दी के तट को हरियाली से पाटने के लिए लोगों में होड़ लग गई है।  यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष रोपित करने होंगे। जिससे स्वच्छ वायु का संचार हो, आमजन की निरोगी काया हो। ऐसा तभी संभव है जब चहुंओर हरियाली ही हरियाली हो, शुद्ध वायु, शुद्ध जल हमें निरंतर मिलता रहे तो जीवन को स्वस्थ रखा जा सकता है।  इस अवसर पर यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, श्रीमती गीता शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चौधरी, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, गोपाल लाल, मनीष सक्सैना, हरीमोहन, गोविन्द ठाकुर, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, ठा.मानपाल सिंह, राजू, भीम आदि उपस्थित थे।    

Read More

मथुरा। पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मशताब्दी वर्ष आयोजन के अवसर पर उनके विचारों से जनसामान्य को अवगत कराये जाने, उनके सपनों को साकार करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों से जनसामान्य को परिचित कराने एवं इन प्रयासों में जनता की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन विकास खण्ड कार्यालय परिसर फरह में 26 अगस्त से किया गया, जिसका तीसरे दिन 28 अगस्त को समापन किया गया। तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी मे सूचना विभाग द्वारा पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन चरित्र पर सचित्र प्रदर्शनी के अतिरिक्त कृषि, मत्स्य, डूडा, उद्यान, समाज कल्याण, बाल विकास, बेसिक शिक्षा, पंचायतीराज, पशु चिकित्सा विभाग द्वारा अपने विभागीय स्टॉल लगाकर जनसामान्य को योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत सन्तोष कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने सभी पाण्डालों निरीक्षण कर पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी जीवनवृत पर आधारित चित्र प्रदर्शनी के संबंध में उपस्थित लोगों को विस्तार से बताया और सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। शिक्षक मान सिंह द्वारा पं0 दीनदयाल उपाध्याय जीवनी का विस्तृत प्रस्तुतिकरण लोकगीत के माध्यम से किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा पंजीकृत लोकगीत कलाकार रोहिताश कुमार ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवनवृत पर आधारित लोकगीत प्रस्तुत किया जिसकी सभी ने प्रशंसा की। आयोजित प्रदर्शनी मेला में विभिन्न विभागों के स्टॉल पर उपस्थित कर्मियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित जानकारी आम जनता को उपलब्ध कराई गयी। इस तीन दिवसीय मेला में क्षेत्र के सैकडों व्यक्तियों ने उपस्थित होकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी प्रदर्शनीध्लेखाकार श्याम बिहारी गौतम व बच्चू सिंह, भरत गोयल, मानिकचन्द सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Read More

मथुरा। सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा रंगारंग कार्यक्रम के साथ संगठन में फेरबदल किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गोसाई उपस्थित थे जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. जयश्री शर्मा शामिल हुई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री डाॅ. मनोज मोहन शास्त्री द्वारा जिला अध्यक्ष के रूप में विनोद दीक्षित के नाम की घोषणा की। वृंदावन के रसिक संत हरि बोल बाबा को राष्ट्रीय संरक्षक मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुसाई वा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महेश चंद्र अवस्थी द्वारा संयुक्त रुप से संगठन को मजबूत करने के लिए महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित राज किशोर भारती को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। मंडल अध्यक्ष अखिलेश गौड़ड को अलीगढ़ मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया जबकि युवा अध्यक्ष के रूप में सुभाष तिवारी बनाए गए।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा  सर्व ब्राह्मण महासभा समाज में रचनात्मक कार्य करने के साथ समाज को जोड़ने का काम करेगी। महानगर अध्यक्ष अचिन शर्मा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भजनों की विशेष प्रस्तुति महानगर प्रवक्ता लक्ष्मी कांत आचार्य ने अपनी टीम के साथ दी। 

Read More

मथुरा। दशभुजी गणेश मंदिर चैबियापाड़़ा पर दशभुजी गणेश भक्त मंडल के तत्वाधान में गणेश चतुर्थी जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। श्री गददी के महंत ठाकुरबाबा के सानिध्य में आचार्य ने विद्वानों के साथ में गणेश महाराज का विधि-विधान से पूजन अर्चन किया गया। गणेश विग्रह का अभिषेक पूजन कराया गया। कार्यक्रम में हजारों भक्तों ने मंदिर पहुंचकर गणेश महाराज का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनीष चतुर्वेदी, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, आशीष, दीपक, विजय, लवकुमार, शंकर, कपिल चतुर्वेदी, राजकुमार, विक्की, नीरज, दिनेश, राकेश, अजय, जमुना प्रसाद, हन्नु पारी हनी आदि मौजूद रहे।  

Read More

मथुरा। लेप्टिनेंट जनरल चेरीश मैथेसन जनरल आॅफिसर कमांडिग इम सी दक्षिण पश्चिमी कमाण्ड व श्रीमती मरीना क्षेत्रीय प्रेसिडंेट दक्षिण पश्चिमी कमांड आर्मी वाईव्स वेलफेयर ऐसोसिएशन ने 24 अगस्त 2017 से 25 अगस्त तक स्ट्राइक वन कोर मथुरा का दौरा किया। लेप्टिनेंट जनरल रणवीर सिंह, जनरल आॅफीसर कमांडिग स्ट्राइक वन कोर ने आर्मी कमाण्डर को तथा अधिकारीगण उपस्थित रहे। आर्मी कमाण्डर ने स्ट्राइक वन के हैरिटेज संग्रहालय का भी दौरा किया।  आर्मी कमाण्डर ने फाॅरमेशन द्वारा सामरिक तैयारी और प्रशिक्षण के स्तर में उन्नत सुधारों की सराहना की तथा साथ ही सैनिकों व उनके परिवारों की जीवन शैली में बदलाव के लिए किए गए प्रयासों की प्रशंसा की। इस अवसर पर आर्मी वाईव्स वेलफेयर एसोसिएशन की क्षेत्रीय प्रेसीडेंट श्रीमती मरीना ने स्ट्राइक वन कोर के परिवारों से मुलाकात की व परिवारों में आपसी तालमेल मेल मिलाय व खुशहाल जीवन शैली सुनिश्चित करने के प्रयासों की सराहना की। 

Read More

मथुरा। भगवान श्री कृष्ण की नगरी में गणेश चतुर्थ महोत्सव आज पूरे ब्रज में बड़ी धूम-धाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया। गणेश भक्तों ने जगह जगह गणेश प्रतिमा स्थापित की पूजा अर्चना कर मनौती माॅगी गई। शहर के गणेश मन्दिरों में गणेश चतुर्थ को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा हैं।  गणेश मन्दिरों में शुक्रवार प्रातः से ही भक्तों का आना शुरू हो गया। भगवान गणेश के प्रिय भोग मोदक के लडडूों के साथ फूल मालाओं से पूजा करना का सिलसिला शुरू हो गया। मन्दिरों पर जहाॅ विभिन्न आयोजन किये जा रहे थे, वहीं भक्तगण अपने आराध्य को तरह तरह के व्यंजनों व फूला मालाओं से पूजन अर्चना कर रहे थे। शहर के गणेश टीले पर भगवान गणेश के मन्दिर पर विशेष आयोजन किया गया, वहीं वृन्दावन के मोटे गणेश मन्दिर पर भी विशेष आयोजन किया गया। इन दोनों मन्दिरों पर लोगों का प्रातःकाल से ही आना शुरू हो गया, वहीं देरसांय तक भक्तों का तांता लगा रहा।  गणेश मंदिरो में गणपति भगवान पर सिंदूर, वर्क और विविध प्रकार के इत्र, पुष्प, केले के पत्ते, दूब अर्पित की जा रही थी। विभिन्न इलाको में आज से गणेश जी की प्रतिमाओं की गाजे-बाजों के साथ स्थापना की जा रही है। शहर के विभिन्न क्षेत्रो, गली-मौहल्लों में नाचते गाते युवक युवतियां भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं लेकर अपने-अपने क्षेत्रों मे स्थापित करते नजर आये। इधर मंगल मूर्ति का पूजा, अभिषेक घी, दूध, दही, शक्कर, शहद से होता देखा गया। विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चनाएं कर लोग गणपति गणेश को मनाने में लगे देखे गये। मथुरा के प्रसिद्ध दसभुजी गणेश की विशाल प्रतिमा पर पंचामृत अभिषेक हुआ। भगवान गणेशजी की आरती उतारी गयी। सुबह से ही पूजा सेवा करने वालों की मंदिर पर भीड़ लगी रही। गणेश टीला जयसिंहपुरा पर भी सुबह से श्रद्धालु विघ्नहर्ता को मनाने पहुंच गये। असकुंडा स्थित गणेश जी मंदिर पर भी पूजा-अर्चना और दर्शन का क्रम सुबह से ही जारी रहा। दूसरी ओर अंतापाड़ा, होली गली, भीकचंद सेठ गली, भरतपुर गेट सहित शहर के सभी क्षेत्रों मे गणेश प्रतिमाएं गाजे-बाजे के साथ स्थापित हुई। कई दिनों तक गणपति बप्पा को मनाने और विविध कार्यक्रमों का आयोजन चलता रहेगा। आज गणेश चतुर्थी पर पट्टियों पर अंकित गणेश जी के चित्र और लाल पीले डंडे (चट्टे) खूब बिके। वहीं गणेश जी के प्रिय मोदक की बिक्री भी दुकानों पर होती देखी गयी। गणेश चतुर्थी पर्व की मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन सहित समूचे मंडल में धूम रही।  

Read More

मथुरा। मथुरा वृन्दावन नगर निगम द्वारा एनजीटी के अनुपालन में नगर आयुक्त उज्जवल कुमार के निर्देश पर निगम की सीमा वृन्दावन के सीएफसी चैराहा, विद्यापीठट चैराहा, हरीनिकुन्ज चैराहा, आदि क्षेत्रों में प्रतिबन्धित पाॅलीथिन, प्लास्टिक गिलास, पीने के पानी की थैली आदि के लिए संघन चैकिंग अभियान चलाया। टीम ने करीब आधादर्जन दुकानदारों के चालान कर उनसे करीब 50 हजार रूपये की ध्नराशि वसूल की। टीम के मुखिया व निगम के कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि टीम ने वृन्दावन में संघन चैकिंग अभियान के दौरान अग्रवाला किराना सटोर से 13 किलो पालीथिन जब्त कर 6100 रूपये, बबलू की दुकान से 100 ग्राम पाॅलीथिन, जब्त कर 100 रूपयें, कृष्णा की दुकान से एक किलो पालीथिन जब्त कर 500 रूपयें, केशवदेव की दुकान से 22 किलो पालीथिन जब्त कर 21 हजार रूपयें, भरत गौतम की दुकान से 2 किलो जब्त कर 11 सौ रूपयें, जमुना प्रसाद की दुकान से 20 किलो जब्त कर 21 हजार रूपयें तथा पुष्पा जनरल सटोर की दुकान से 1 किला से पालीथिन जब्त कर 11सौ रूपये जुर्माना वसूल करते हुए टोटल 49900 रूपये की जुर्माना वसूलं किया। टीम में बुधवार मुख्य रूप से  भरत लाल, सुरेश चन्द्र लवानिया, मुकेश कुमार सिंह, चन्दन मौर्य, अवधेश कुमार यादव, स्वचछता निरीक्षक विवेक कुमार शर्मा, गोपाल प्रसाद शर्मा पवन शर्मा, मुकेश शर्मा, कैलाश चन्द दीक्षित, लखन सिंह, विष्णु सैनी, अशोक चैहान, इव्राहिम, मुकेश सैनी, चचल गौतम, सुरेश चन्द्र, राजेन्द्र शर्मा, आदि मौजूद रहें। श्री गुप्ता ने चेतवती देते हुए कहा है कि निगम क्षेत्र में पालीथिन पूरी तरह प्रतिबन्ध है अगर कोई भी दुकानदर इसका पयोग करता हुआ पाया जायेगा उसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। 

Read More

मथुरा। 1970 के दशक के कुख्यात डाकू रहे पंचम सिंह आज मथुरा आये, उन्होंने अपने जीवन से जुड़े विभिन्न पहलूओं पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये उन्हें उस दौर के बारे में बताया। डाकू पंचम सिंह ने कहा कि इस वर्ष निश्चित रूप से विश्वयुद्ध होगा, जिसमें बड़ी शक्तियां जैसे रूस और अमेरिका आमने-सामने होंगे।  इस युद्ध में बहुत बड़ा विनाश होगा और वही लोग जीवित रहेंगे जो ईश्वर में अपनी आस्था रखते हैं। आज ब्रह्माकुमारी आश्रम में डाकू पंचम सिंह ने कहा कि सत्संग से मनुष्य के विचार बदल जाते है और यही मेरे साथ हुआ। मुझ पर 100 कत्ल और 500 से अधिक मुकदमे थे। सन् 1972 में मुकदमे थे। मेरी ताकत की वजह से सरकार भी हमारे सामने झुक गयी। पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने आदेश दिये थे कि चम्बल की घाटी में रहने वाले बदमाशो पर बम से वार किया जाये जिससे उनका आतंक समाप्त हो जाये, लेकिन हमारे सूचना तंत्रो ने हमे अवगत करा दिया जिससे हम भेष बदलकर खेतो में काम करने लगे। 3 दिन तक हेलीकाॅप्टर आसमान में घूमते रहे लेकिन जनता का आदमी समझकर उन्होने वहां पर कोई कार्रवाई नही की और पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी को इससे अवगत करा दिया गया। फिर उन्होने जयप्रकाश नारायण को हमारे पास भेजा उनके कहने पर हमने 556 सदस्यो के साथ अपना समर्पण कर दिया। हमारी उनसे आठ मांगे थी जिनमे हमारे ऊपर चलाये गये सभी मुकदमो को खत्म किया जाये। 30-30 बीघा जीवन यापन के लिए जमीन दी जाये। फांसी की सजा से मुक्त किया जाये और जिन लोगो के साथ हमने लूटपाट की है उन लोगो को भी 30 बीघा जमीन और उनके परिवार के बच्चो को नौकरी दी जाये। दैविक प्रेरणा के चलते मैं ब्रह्माकुमारी आश्रम पहुंचा वहीं से मेरे जीवन में सत्संग के माध्यम से परिवर्तन होना शुरू हो गया। डाकू पंचम सिंह को भाजपा नेता मदनमोहन श्रीवास्तव एवं बलवीर सिंह एडवोकेट ने पगड़ी एवं दुपट्टा पहनाया। इस मौके पर डाॅ कुसुम, दरोगा उदय प्रताप सिंह, डाॅ बीके सुमन, डाॅ बीके ज्योति, रामवीर यादव साथ थे।

Read More

मथुरा। आशा दिवस के उपलक्ष्य में केडी डेंटल कालेज के ओडोटोरियम में आशाओ के सम्मान हेतु आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता चैधरी की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. शरद कुमार त्यागी ने सभी उपस्थित अतिथियों, एएनएम आशाओं एवं मीडिया कर्मियों का स्वागत करते हुए कहा कि आशा ही देशभर में स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाती है, स्वास्थ्य सेवाओं की सफलता में आशा एक मुख्य कड़ी है, जो स्वास्थ्य विभाग एवं गरीब जनता के बीच-ताल मेल बैठाते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग में ग्राम स्तर पर कार्य कर रही आशाओं द्वारा योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उन्हें सम्मानित एवं प्रोत्साहित करना है। सम्मेलन में वर्षभर अच्छा कार्य करने के लिए राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रत्येक ब्लाक की आशाओं को प्रथम द्वितीय, तृतीय पुरूस्कार एवं प्रशस्ती पत्र प्रदान किए गए। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सज्जन कुमार, डा. राजेन्द्र सिंह, डा.पीके गुप्ता, डा. ब्रजेश खन्ना, आदि उपस्थित रहे।   

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More