BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

विनोद दीक्षित बने जिलाध्यक्ष

सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष बनने पर रंगारंग कार्यक्रम में भाग लेते विनोद दीक्षित मथुरा। सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा रंगारंग कार्यक्रम के साथ संगठन में फेरबदल किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गोसाई उपस्थित थे जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. जयश्री शर्मा शामिल हुई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री डाॅ. मनोज मोहन शास्त्री द्वारा जिला अध्यक्ष के रूप में विनोद दीक्षित के नाम की घोषणा की। वृंदावन के रसिक संत हरि बोल बाबा को राष्ट्रीय संरक्षक मनाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुसाई वा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महेश चंद्र अवस्थी द्वारा संयुक्त रुप से संगठन को मजबूत करने के लिए महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित राज किशोर भारती को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया। मंडल अध्यक्ष अखिलेश गौड़ड को अलीगढ़ मंडल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया जबकि युवा अध्यक्ष के रूप में सुभाष तिवारी बनाए गए।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा  सर्व ब्राह्मण महासभा समाज में रचनात्मक कार्य करने के साथ समाज को जोड़ने का काम करेगी। महानगर अध्यक्ष अचिन शर्मा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भजनों की विशेष प्रस्तुति महानगर प्रवक्ता लक्ष्मी कांत आचार्य ने अपनी टीम के साथ दी। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More