देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। आशा दिवस के उपलक्ष्य में केडी डेंटल कालेज के ओडोटोरियम में आशाओ के सम्मान हेतु आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता चैधरी की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. शरद कुमार त्यागी ने सभी उपस्थित अतिथियों, एएनएम आशाओं एवं मीडिया कर्मियों का स्वागत करते हुए कहा कि आशा ही देशभर में स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाती है, स्वास्थ्य सेवाओं की सफलता में आशा एक मुख्य कड़ी है, जो स्वास्थ्य विभाग एवं गरीब जनता के बीच-ताल मेल बैठाते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग में ग्राम स्तर पर कार्य कर रही आशाओं द्वारा योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उन्हें सम्मानित एवं प्रोत्साहित करना है। सम्मेलन में वर्षभर अच्छा कार्य करने के लिए राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशों के क्रम में प्रत्येक ब्लाक की आशाओं को प्रथम द्वितीय, तृतीय पुरूस्कार एवं प्रशस्ती पत्र प्रदान किए गए।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सज्जन कुमार, डा. राजेन्द्र सिंह, डा.पीके गुप्ता, डा. ब्रजेश खन्ना, आदि उपस्थित रहे।













Related Items
किसान सम्मान यात्रा से रालोद ने फूंका बिगुल
नए उत्तर प्रदेश में शासन नतमस्तक होकर किसानों को सम्मान देता है : CM योगी
गौतम ब्राहमण महासभा ने किया कवियों, नेता, समाजसेवियों का सम्मान