BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

सोनी के इस कैमरे में 50 गुना जूम, जानिए अन्य फीचर्स

सोनी के इस कैमरे में 50 गुना जूम, जानिए अन्य फीचर्सनई दिल्ली । तस्वीर खींचने के अनुभव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाते हुए सोनी इंडिया ने सोमवार को साइबर-शॉट एचएक्स350 कैमरा 59 गुणा जूम की क्षमता के साथ 28,990 रुपये की कीमत में बाजार में उतारा। साइबर-शॉट एचएक्स350 में प्रभावी और सटीक तस्वीरें खींचने के लिए 20.4 मेगापिक्सल का उच्च रेजोल्यूशन क्षमता का बैक-इल्यूमिनेटेड एक्समोर आर सीएमओएस सेंसर और ‘बीआइओएनजेड एक्स’ इमेजिंग प्रोसेसर है। 

कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा, ‘यह कार्ल जेइस वेरियो सोनार टी कोटिंग लेंस के 50 गुणा ऑप्टिकल जूम की क्षमता से लैस है। इसका लेंस 24 एमएम वाइड एंगल से लेकर 1,200 एमएम सुपर टेलोफोटो (35 एमएम फॉर्मेट के समकक्ष) तक है। कैमरा में क्लियर इमेज जूम फीचर है जो दूर की इमारतों, लोगों और जानवरों को बेहद करीब ले आता है।’ इस कैमरे में इसके अलावा ‘ऑप्टिकल स्टीडीशॉट’ फीचर्स है जो हाथ से फोटो खींचने के दौरान कैमरा हिलने से फोटो को खराब होने से बचाता है तथा इसमें फुल एचडी वीडियो रिकार्डिंग की क्षमता है। 

कंपनी ने कहा कि इस कैमरे का हाइ-कंट्रास्ट इलेक्ट्रॉनिक व्यूफाइंडर उतना ही सटीक है जितना किसी डीएसएलआर कैमरे का होता है, जिसके साथ मैनुअली टिल्टेबल 7.5 सेंटीमीटर का 921 डॉट रेजोल्यूशन क्षमता वाला एलसीडी व्यूफाइंडर भी है।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More