BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ समापन

तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का अवलोकन करते जिला सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह मथुरा। पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्मशताब्दी वर्ष आयोजन के अवसर पर उनके विचारों से जनसामान्य को अवगत कराये जाने, उनके सपनों को साकार करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों से जनसामान्य को परिचित कराने एवं इन प्रयासों में जनता की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन विकास खण्ड कार्यालय परिसर फरह में 26 अगस्त से किया गया, जिसका तीसरे दिन 28 अगस्त को समापन किया गया। तीन दिवसीय अन्त्योदय मेला एवं प्रदर्शनी मे सूचना विभाग द्वारा पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन चरित्र पर सचित्र प्रदर्शनी के अतिरिक्त कृषि, मत्स्य, डूडा, उद्यान, समाज कल्याण, बाल विकास, बेसिक शिक्षा, पंचायतीराज, पशु चिकित्सा विभाग द्वारा अपने विभागीय स्टॉल लगाकर जनसामान्य को योजनाओं की जानकारी दी गई।

जिला सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह तथा सहायक विकास अधिकारी पंचायत सन्तोष कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने सभी पाण्डालों निरीक्षण कर पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी जीवनवृत पर आधारित चित्र प्रदर्शनी के संबंध में उपस्थित लोगों को विस्तार से बताया और सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। शिक्षक मान सिंह द्वारा पं0 दीनदयाल उपाध्याय जीवनी का विस्तृत प्रस्तुतिकरण लोकगीत के माध्यम से किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा पंजीकृत लोकगीत कलाकार रोहिताश कुमार ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवनवृत पर आधारित लोकगीत प्रस्तुत किया जिसकी सभी ने प्रशंसा की। आयोजित प्रदर्शनी मेला में विभिन्न विभागों के स्टॉल पर उपस्थित कर्मियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित जानकारी आम जनता को उपलब्ध कराई गयी। इस तीन दिवसीय मेला में क्षेत्र के सैकडों व्यक्तियों ने उपस्थित होकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी प्रदर्शनीध्लेखाकार श्याम बिहारी गौतम व बच्चू सिंह, भरत गोयल, मानिकचन्द सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More