देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreखुटैल पट्टी के दर्जनों गांवों में दुग्ध एवं संस्कृति मंत्री का जोरदार स्वागत
केबिनेट मंत्री ने दर्जन सड़कों का किया लोकार्पण
ग्रामीणों ने की माइनर व रजवाहों की में खुदाई व सफाई की मांग
सौंख। खुटैल पट्टी के करीब आधा दर्जन गांव में दुग्ध एंव संस्कृति विकास मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायन ने जिला पंचायत और लोक निर्माण विभाग द्वारा बनी इण्टरलाॅकिंग खंरजा व सड़कों का लोकार्पण किया और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता के समक्ष रखा। इस दौरान ग्रामीणों ने मंत्री का चांदी का मुकट और साफा बांधकर फूलमालाओं से स्वागत किया।
सौंख क्षेत्र में नगला अड्डा, आजल, बोरपा, अहमल कलां, शीशराम, मल्हू गांव में लोक निर्माण विभाग और जिला पंचायत निधि से बनी विभिन्न सड़क मार्गो का केबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायन और जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चैधरी ने लोकार्पण किया। ग्रामीणों ने मीठे पानी की समस्या, किसानों की कर्जमाफी, माइनर व रजवाहों की खुदाई व सफाई आदि समस्या अवगत कराया। इस मौके पर चैधरी लक्ष्मीनारायन ने कहा कि प्रदेश की सरकार किसानों के लिये कर्जमाफी योजना के प्रमाण पत्र जल्द ही बांटे जायेगें और सिंचाई विभाग द्वारा रजवाहों और माइनरों की खुदाई व सफाई कार्य का भुगतान सिचंाई बन्धु की बोर्ड बैठक कर प्रधान, जिला पंचायत सदस्य की सहमति से भुगतान करने का नया कानून बनायेगें। हमारी सरकार ने बृज विकास बोर्ड का गठन किया है और बृज के विकास को सरकार ने 4.5 हजार करोड़ रूपये मंजूर किये है। जिसमें गोवर्धन क्षेत्र के विकास का ध्यान रखा जायेगा। क्षेत्रीय विधायक ठा. कारिन्दा सिंह ने जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को रखा। रालोद के मंडल उपाध्यक्ष सुरेश भगत ने कहा कि क्षेत्र के रजवाह व माइनरों की खुदाई व सफाई के लिये सिचांई विभाग के अधिकारियों को अवगत किया जा चुका है जल्द ही खुदाई व सफाई कार्य शुरू कर दिया जायेगा। भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमराज कुन्तल ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। और केबिनेट मंत्री से तीन सड़कों के जल्द ही निर्माण की बात कही। इससें पूर्व ग्रामीणों ने अथितियों का चांदी का मुकट, साफा बांधकर फूलमालाओं से स्वागत किया। गांव पाली डूंगरा में बृजधाम विद्या मन्दिर चेयरमैन चैधरी जगवीर व प्रबंघ निदेशक अतुल चैधरी मंत्री का दुपट्टा और स्मृति चिन्ह भंेटकर स्वागत किया। कस्बा में केबिनेट मंत्री का भाजपा कार्यकार्ता भूपेन्द्र चैधरी के आवास पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। और महात्मा गांधी स्मारक इण्टर काॅलेज के संस्थापक समाजसेवी चैधरी रोशन सिंह प्रमुख की मूर्ति पर केबिनेट मंत्री चैधरी लक्ष्मीनारायन ने माल्यर्पण किया।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चैधरी, केबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चैधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज फौजदार, जिला पंचायत सदस्य चन्द्रवती, सहकारी समिति सींगापट्टी के अध्यक्ष भरत सिंह कुन्तल, पूर्व प्रधान वीरपाल सिंह, थान सिंह, वीरीसिंह, प्रधान हरदम सिंह, बच्चू चतुर्वेदी, वृन्दावन, राजबहादुर सिंह, राजवीर सिंह, भोवलसिंह, भीमसिंह, मोहन सिंह, गौरव चैधरी, ओमप्रकाश सिंह प्रबंधक, ओमवीर सिंह प्रबंधक आदि













Related Items
स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई
सैन्य अधिकारी की पत्नी का रोल एक अलग अनुभव, उनमें ताकत और डर का मिश्रण : चित्रांगदा सिंह
पवित्र नदियों को लौटाएं अतीत का गौरव