BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

इस वर्ष होगा विश्वयुद्धः पंचम सिंह

इस वर्ष होगा विश्वयुद्धः पंचम सिंहमथुरा। 1970 के दशक के कुख्यात डाकू रहे पंचम सिंह आज मथुरा आये, उन्होंने अपने जीवन से जुड़े विभिन्न पहलूओं पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये उन्हें उस दौर के बारे में बताया। डाकू पंचम सिंह ने कहा कि इस वर्ष निश्चित रूप से विश्वयुद्ध होगा, जिसमें बड़ी शक्तियां जैसे रूस और अमेरिका आमने-सामने होंगे। 

इस युद्ध में बहुत बड़ा विनाश होगा और वही लोग जीवित रहेंगे जो ईश्वर में अपनी आस्था रखते हैं।

आज ब्रह्माकुमारी आश्रम में डाकू पंचम सिंह ने कहा कि सत्संग से मनुष्य के विचार बदल जाते है और यही मेरे साथ हुआ। मुझ पर 100 कत्ल और 500 से अधिक मुकदमे थे। सन् 1972 में मुकदमे थे। मेरी ताकत की वजह से सरकार भी हमारे सामने झुक गयी। पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने आदेश दिये थे कि चम्बल की घाटी में रहने वाले बदमाशो पर बम से वार किया जाये जिससे उनका आतंक समाप्त हो जाये, लेकिन हमारे सूचना तंत्रो ने हमे अवगत करा दिया जिससे हम भेष बदलकर खेतो में काम करने लगे। 3 दिन तक हेलीकाॅप्टर आसमान में घूमते रहे लेकिन जनता का आदमी समझकर उन्होने वहां पर कोई कार्रवाई नही की और पूर्व प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी को इससे अवगत करा दिया गया। फिर उन्होने जयप्रकाश नारायण को हमारे पास भेजा उनके कहने पर हमने 556 सदस्यो के साथ अपना समर्पण कर दिया। हमारी उनसे आठ मांगे थी जिनमे हमारे ऊपर चलाये गये सभी मुकदमो को खत्म किया जाये। 30-30 बीघा जीवन यापन के लिए जमीन दी जाये। फांसी की सजा से मुक्त किया जाये और जिन लोगो के साथ हमने लूटपाट की है उन लोगो को भी 30 बीघा जमीन और उनके परिवार के बच्चो को नौकरी दी जाये। दैविक प्रेरणा के चलते मैं ब्रह्माकुमारी आश्रम पहुंचा वहीं से मेरे जीवन में सत्संग के माध्यम से परिवर्तन होना शुरू हो गया। डाकू पंचम सिंह को भाजपा नेता मदनमोहन श्रीवास्तव एवं बलवीर सिंह एडवोकेट ने पगड़ी एवं दुपट्टा पहनाया। इस मौके पर डाॅ कुसुम, दरोगा उदय प्रताप सिंह, डाॅ बीके सुमन, डाॅ बीके ज्योति, रामवीर यादव साथ थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More