BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यमुना मिशन ने निकाली जनजागरूकता रैली

बरसाना को स्वच्छ रखने के लिए निकली जनजागरुक रैलीडीएम एसएसपी ने लिया भाग 

मथुरा। मन में कार्य के प्रति सच्ची लगन और आत्म दृढ़विश्वास की भावना से ही कार्य पूर्ण होने का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। निःस्वार्थ भाव से सेवा को समर्पित यमुना मिशन ने कस्बा बरसाना को स्वच्छ एवं गंदगी रहित करने के लिए अपना तन-मन-धन समर्पित कर दिया। गंदगी से आमजनमानस की भावना आहत न हो इसके लिए यमुना मिशन दल अपने कार्य की इतिश्री में जोर-शोर से लगा हुआ है।  यमुना मिशन के 50 कार्यकर्ता सक्रिय रुप से कार्य करेंगे और 50 कार्यकर्ता गुप्त रुप से अपने कार्यों को अंजाम देंगे।

ज्ञात हो कि जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा  बंगारी ने यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा के साथ राधाष्टमी पर्व को देखते बैठक की थी। यमुना मिशन स्वेच्छा से शासन-प्रशासन का सहयोग करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। यमुना मिशन अपने दल-बल के साथ बरसाना पहुंचा और स्वच्छता अभियान जोर-शोर से चलाया गया। चंद दिनों में ही कसबा बरसाना को गंदगी रहित कर दिया गया। बरसाना में जहां-जहां वर्षों से गंदगी का अंबार लगा हुआ था, वहां यमुना मिशन की जेसीबी मशीन से गंदगी को हटवाया गया और उस गंदगी को कसबे से दूर फिकवाया गया। 

जनपद में 29 अगस्त को राधाष्टमी पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। इस संबंध में प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद हो चुका है। बरसाना में प्रशासनिक अधिकारी, यमुना मिशन टीम, स्थानीय निवासियों एवं मंदिर प्रशासन के साथ नित्य बैठक कर रहा है। बरसाना पहुंचने वाले श्रद्धालुओं पर तीसरी आंख मुस्तैद कर दी गई है। जिससे श्रद्धालुओं की हरेक गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। इसी के चलते जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, एसएसपी स्वप्निल ममगाई एवं यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा के नेतृत्व में एक जन जागरुकता अभियाना चलाया गया। जन जागरुकता रैली का उद्देश्य था कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरुक किया जाए। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, एसएसपी स्वप्निल ममगाई एवं यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, श्रीमती गीता शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चैधरी, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, गोपाल लाल, मनीष सक्सैना, हरीमोहन, गोविन्द ठाकुर, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, ठा.मानपाल सिंह, राजू, भीम आदि उपस्थित थे।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More