BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जगह जगह गणेश प्रतिमा रख हुई पूजा अर्चना

जगह जगह गणेश प्रतिमा रख हुई पूजा अर्चनामथुरा। भगवान श्री कृष्ण की नगरी में गणेश चतुर्थ महोत्सव आज पूरे ब्रज में बड़ी धूम-धाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया। गणेश भक्तों ने जगह जगह गणेश प्रतिमा स्थापित की पूजा अर्चना कर मनौती माॅगी गई। शहर के गणेश मन्दिरों में गणेश चतुर्थ को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा हैं। 

गणेश मन्दिरों में शुक्रवार प्रातः से ही भक्तों का आना शुरू हो गया। भगवान गणेश के प्रिय भोग मोदक के लडडूों के साथ फूल मालाओं से पूजा करना का सिलसिला शुरू हो गया। मन्दिरों पर जहाॅ विभिन्न आयोजन किये जा रहे थे, वहीं भक्तगण अपने आराध्य को तरह तरह के व्यंजनों व फूला मालाओं से पूजन अर्चना कर रहे थे। शहर के गणेश टीले पर भगवान गणेश के मन्दिर पर विशेष आयोजन किया गया, वहीं वृन्दावन के मोटे गणेश मन्दिर पर भी विशेष आयोजन किया गया। इन दोनों मन्दिरों पर लोगों का प्रातःकाल से ही आना शुरू हो गया, वहीं देरसांय तक भक्तों का तांता लगा रहा। 

गणेश मंदिरो में गणपति भगवान पर सिंदूर, वर्क और विविध प्रकार के इत्र, पुष्प, केले के पत्ते, दूब अर्पित की जा रही थी। विभिन्न इलाको में आज से गणेश जी की प्रतिमाओं की गाजे-बाजों के साथ स्थापना की जा रही है। शहर के विभिन्न क्षेत्रो, गली-मौहल्लों में नाचते गाते युवक युवतियां भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं लेकर अपने-अपने क्षेत्रों मे स्थापित करते नजर आये। इधर मंगल मूर्ति का पूजा, अभिषेक घी, दूध, दही, शक्कर, शहद से होता देखा गया। विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चनाएं कर लोग गणपति गणेश को मनाने में लगे देखे गये। मथुरा के प्रसिद्ध दसभुजी गणेश की विशाल प्रतिमा पर पंचामृत अभिषेक हुआ। भगवान गणेशजी की आरती उतारी गयी। सुबह से ही पूजा सेवा करने वालों की मंदिर पर भीड़ लगी रही। गणेश टीला जयसिंहपुरा पर भी सुबह से श्रद्धालु विघ्नहर्ता को मनाने पहुंच गये। असकुंडा स्थित गणेश जी मंदिर पर भी पूजा-अर्चना और दर्शन का क्रम सुबह से ही जारी रहा। दूसरी ओर अंतापाड़ा, होली गली, भीकचंद सेठ गली, भरतपुर गेट सहित शहर के सभी क्षेत्रों मे गणेश प्रतिमाएं गाजे-बाजे के साथ स्थापित हुई। कई दिनों तक गणपति बप्पा को मनाने और विविध कार्यक्रमों का आयोजन चलता रहेगा। आज गणेश चतुर्थी पर पट्टियों पर अंकित गणेश जी के चित्र और लाल पीले डंडे (चट्टे) खूब बिके। वहीं गणेश जी के प्रिय मोदक की बिक्री भी दुकानों पर होती देखी गयी। गणेश चतुर्थी पर्व की मथुरा, वृंदावन, गोवर्धन सहित समूचे मंडल में धूम रही।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More