BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बलदेव | (तुलसीराम) : अग्रवाल समाज सेवा समिति की बैठक अग्रवाल धर्मशाला रीढ़ा मार्ग पर आयोजित की गई। बैठक में महाराजा अग्रसेन जयन्ती महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में तय किया गया कि गत वर्षों की भांति हवन पूजन, वृद्धजन सम्मान, प्रतियोगिताएँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लकी ड्रा, आदि किए जायेंगे। इस बार महोत्सव को विशेष बनाये जाने पर जोर दिया गया। जयन्ती संयोजक तुलसीराम अग्रवाल बनाये गए। बैठक में मुख्य रुप से ओमप्रकाश अग्रवाल, पवन गोयल, विनोद गोयल, बलदेव अग्रवाल, दाऊदयाल मिठाई वाले, सुरेश चन्द्र टाल वाले, संजीव अग्रवाल, जगदीश प्रसाद, सुभाष चन्द्र अग्रवाल, धीरज अग्रवाल, खेमचन्द्र अग्रवाल, सुनील पटवारी, राकेश पटवारी, बांके लाल गोयल आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल ने की। संचालन पदम गोयल ने किया।

Read More

मथुरा। वृन्दावन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने ऐलान किया है कि देश की सीमाओं पर बढ़ रहे आतंकवाद से निपटने के लिए जल्द ही सीमा जागरण मंच का गठन किया जाएगा। वृंदावन के केशव धाम में आरएसएस की समन्वय बैठक के बाद प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि देश की सीमाओं पर लगातार आतंकवादी गतिविधियां बढ़ रही हैं। इसके लिए आरएसएस ने सीमा जागरण मंच गठित करने का फैसला किया है। ये मंच बाॅर्डर पर रहने वाले लोगों को देश की सुरक्षा और भारतीयता के प्रति जागरूक करेगा। वहीं चीन के साथ डोकलाम विवाद पर मनमोहन वैद्य ने कहा कि विश्व में भारत की स्थिति बहुत सुधरी है। दुनिया ने अब भारत की तरफ निगाह की है। इससे पहले समन्वय बैठक के तीसरे और आखिरी दिन संघ प्रमुख मोहन भागवत, भैय्याजी जोशी बैठक में मौजूद रहे। वहीं बीजेपी नेता राम माधव और विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने भी बैठक में शिरकत की। इस दौरान पदाधिकारियों के साथ वर्तमान हालातों चिंतन किया। साथ ही पड़ोसी देशों के संबंध को लेकर भी चर्चा हुई।

Read More

मथुरा। थाना बरसाना क्षेत्र के गाॅव रहेड़ा के पास एक शोक सभा में सम्मलित होने जा रहें से भरी ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके परिणाम स्वरूप तीन लोगों की मौत हो गई वहीं आधा दजन महिला पुरूष घायल हो गये। सूचना पर काफी देर तक पुलिस नहीं आने पर ग्रामीणों ने ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। देरी सो आसई पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों के अस्पताल पहुंच कर हाल चाल जाने वहीं मृतका को शवों को कब्जें में लेकर शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार थाना बरसाना क्षेत्र के रेहड़ा निवासी करीब दो दर्जन लोग पडौस के गाॅव में एक रिश्तेदारी की मौत होने पर उसका शोक व्यक्त करने जा रहे थे। कि गाॅव में ही ट्रेक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। जिससे ट्राली में सवार लोगों में चीखपुकार मच गई, चीख पुकार सुन आसपास के लोग भी आ गये। जिन्होंने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना के कापफी देर तक पुलिस नहीं आरने पर ग्रामीणों ने अपने ही साधनों से ट्राली के चीनें दवें लोगों को बाहर निकाला जिसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी थी जबकि आधा दर्जन लोग घायल थे। घायलों कों ग्रामीण बुग्गियों में डालकर पडौस के अस्पताल में ले गये। देरी से पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शवों को कब्जें में लेकर पंचनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम भेज दिया। वहीं घायलों को अस्पताल पहुंच कर हाल चाल जाने। पुलिस के देरी से पहुंचे पर पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का भी सामना करना पड़ा। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शान्त करा लिया।   

Read More

मथुरा। जनपद की स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर गोबिन्द नगर पुलिस के सहयोग से फर्जी टैलीफोकन एक्सचेंज चलाने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूरे अवैध कारोवार का भंडाफोड़ कर दिया हैं। एसएसपी ने घटना का पटापेक्ष करने वाली पुलिस टीम को 5 हजार रूपयें के ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।  पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जनपद के स्वाट टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा को मुखविर से सूचना मिली की कुछ लोग गोविन्द नगर क्षेत्र में पफर्जी टेलीफोन एक्सजेन्स चला रहे है जिसके माध्यम से वह लोगों को सस्ती दर पर काल कराकर सरकार कों चुना लगा रहे हैं। स्वाटी टीम प्रभारी ने घटना से आला अधिकारियों को अवगत कराया और थाना गोेबिन्द नगर पुूलिस के साथ मिलकर मुखविर द्वारा बताये स्थान पर छापामार कार्यवाही की तो वहाॅ कुछ लोग फोन से कई लोगों को वार्ता करा रहे थे। पुलिस को देख वह लोग भागने लगें। पुलिस ने हल्काबल प्रयोग कर पकड लिया और इनके ठिकाने से एक वैटरी, तीन माडम, तीन की वोर्ड तीन कम्प्यूटर, एक रायटर, एक इनवेटर, 3 स्विच, 7 केवल, 6 पावर केवल, 33 सिम रिलायन्स कम्पनी, 47 सिम अन्ल्य कम्पनियों के जब्त किये हैं।  एसएसपी ने बताया कि उक्त फर्जी ऐक्सचेन्ज से जहाॅ सरकार को राजस्व को घाटा हो रहा था वहीं देश की सुरक्षा को भी नुकसान हो सकता था। घटना का खुुलासा करने वाली टीम को 5 हजार रूपये से पृरस्कृत किया है वहीं डीआईजी को भी पत्र लिखकर 10 हजार रूपये की संस्तुति की हैं।  

Read More

हत्या में प्रयुक्त असलाह सहित पिता गिरफ्तार मथुरा। आर्थिक तंगी के चलते आये दिन होने वाले गृहकलह के चलते पिता ने ही उतारा था पत्नी व दो मासूम बच्चों को इस बात का खुलासा सोमवार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये पिता ने पुलिस के समक्ष कबूल की हैं।  इस सन्दर्भ में पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी स्वप्निल ममगाई  एवं एसपी सिटी श्रवण कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर राकेश वशिष्ठ ने बताया कि थाना सदर बाजार की गणेश नगर कालौनी में एक महिला व दो बच्चों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई थी। जिसका वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व आईजी द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। इसके खुलासें के लिए एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने कई टीमे गठित की गई, जिसके फलस्वरूप जनपद की स्वाट टीम व थाना प्रभारी सदर टीम द्वारा घटना की गहनता से जाॅच की तो इसमें मुख्य आरोपी बच्चों का पिता ही संज्ञान में आया पुलिस ने पिता की तलाश की तो ज्ञात हुआ कि वह अपने भाई तुलसी प्रकाश पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी सोनिया बिहार दिल्ली में छिपा हुआ हैं। पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए स्वाट टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा व थाना प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दिल्ली में दबिश दी। जिसमें पत्नी व बच्चों का हत्यारोपी बाबू लाल पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी जवा थाना इगलास अलीगढ़ व हाल निवासी गणेश पुरम थाना सदर बाजार को गिरफ्तार कर उसकी निशान देही से हत्या में प्रयुक्त फर्सा भी बरामद कर लिया। बाबू लाल ने बताया कि वह आर्थिक तंगी के चलते परेशान था और तीन बच्चों को बोझ नहीं उठा पा रहा था वहीं उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक होने लगा था। इसी के चलते घर में आये दिन क्लेश होता था और पत्नी व दोनो पुत्र तीनों मिलकर उसके साथ मारपीट भी करते थे। इसी से कुपित होकर उसनें फर्सा से सोते समय पहले दोनो पुत्रों को काट डाला बाद में पत्नी को भी मौत के घाट उतार दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा इस घटना का मात्र 12 घंटे में खुलासा होने पर पुलिस टीम को 5 हजार रूपये की धनराशि से पुरस्कृत किया हैं। ं

Read More

सौंख। कस्बा की रामलीलाओं में पिछले कई वर्षो से रामलीला मंचन के दौरान राजा दशरथ और राम भक्त हनुमान का किरदार निभाने वाले 78 वर्षीय काका अमरचंद शर्मा का शुक्रवार को आकास्मिक निधन हो गया। इससें कस्बा की रामलीला मंचन में बहुचर्चित रहे हनुमान काका अमरचंद हो रामलीला उत्सव के पदाधिकारी व गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया।

Read More

पुलिस फोर्स मौके पर मुस्तैद। समाजसेवियों ने दी सभी को मुबारकबाद सौंख। शनिवार को कस्बा में ईद-उल-जुहां धूमधाम से मनाई गयी। सुबह ही मुस्लिम लोग बछगांव रोड़ स्थित ईदगाह पर पहुंच गये। वहां सभी ने नमाज अदा कर एक दूसरे को बधाई दी। स्थानीय पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आयी। कस्बा समेत बछगांव, अहमल कलंा, सींगापट्टी आदि गांव के मुस्लिम समुदाय के लोग बछगांव रोड़ स्थित ईदगाह पर नमाज अदा करने गये। स्थानीय शाही मस्जिद के मौलवी मौहम्मद जिया उल्ला खां ने नमाज अदा करायी। पुलिस प्रशासन इस दौरान मुस्तैद रहा। इस अवसर पर मुस्लिस समुदाय के नन्हे-मुन्हे बच्चें भी नये कपडों के साथ सजकर कर आयेे। नमाज अदा करने के उपरान्त कस्बा के गणमान्य लोग भी ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाईयो को ईद की मुबारकबाद दी। नगर पंचायत की ओर से ईदगाह तैयारियों के साथ-साथ ईदगाह की सफाई व्यवस्था करायी गयी। इस दौरान प्रशासन की ओर से लेखपाल गोरीशंकर शर्मा, चैकी प्रभारी राकेश कुमार नमाज के दौरान ईदगाह पर मय फोर्स के मौजूद रहे। इस मौके पर मुन्ना खां, अशरफ खां, मदन खां, मुख्त्यार खां, जब्बो खां, नईम कुरैशी, उस्मान खां, अंसार खां, बफाती खां, शब्बीर खां, आमीन खां, साबू खां, तोहिद कुरैशी, अब्दुल खां, पप्पू खां, सोनू खां, आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। आज जनपदभर में ईद-उल-जुहा का त्योहार अल्लाह की इबादत के बाद सम्पन्न हुआ। मुस्लिम समाज के लोगो ने ईदगाह पर नमाज अदा की। विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं ने डीग गेट पहुंचकर मुस्लिम समाज के लोगो को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लमान भाईयों ने आज सुबह 9 बजे डीग गेट स्थित ईदगाह पर पहुंचकर वतन में शांति रखने की अल्लाह से कामना की। ईद की नमाज पर हजारों हाथ अल्लाह की इबादत में उठे और फिर सब ने अल्लाह से खुशहाली और शांति, तरक्की की दुआएं की। प्रातः से ही ईद को लेकर मुस्लिम समाज में भारी उत्साह था। रंग-बिरंगे परिधानों में मुस्लिम समाज के लोग सिर पर जालीदार टोपी और चटाईयां लेकर नमाज के लिए 8 बजे से ही ईदगाह की ओर जाते देखे गये। वहां पर मथुरा-वृंदावन नगर निगम और प्रशासन द्वारा सफाई के विशेष इंतजाम किये गये थे। पुलिस प्रशासन के अधिकारी शांति पूर्ण ढंग से ईद की नमाज अदा कराने के लिए डीग गेट चैकी पर जमे रहे। ईद की नमाज में कोई विघ्न न फैले इसके लिए सुरक्षा और आवारा पशुओं को रोकने के लिए निगम के कर्मचारियों को लगाया गया था। तो पुलिस के जवान भी पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने में लगे थे। इस बार हजारों की संख्या में मुस्लिम समाज के लोगो ने 9 बजते ही नमाज अदा की। डींग गेट, दरेसी रोड, मिलन सिनेमा, मसानी रोड और जन्मस्थान के आसपास भी नमाजियों की भारी भीड़ थी। नमाज अदा करने के उपरान्त वहां मौजूद विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं ने मुस्लिम भाईयों को गले मिलकर ईद की नमाज पर मुबारकबाद दिया। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने भी सभी को मुबारकबाद दिया। एडीएम वित्त रवीन्द्र कुमार, एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह, सीओ सिटी राकेश वशिष्ट, नगर मजिस्ट्रेट बसंतलाल इस मौके पर मौजूद थे। पूर्व विधायक कांग्रेस प्रदीप माथुर, रालोद जिलाध्यक्ष कु. नरेन्द्र सिंह, ताराचंद गोस्वामी, मलिक अरोड़ा, पूर्व मंत्री सरदार सिंह सहित काफी संख्या में समाजसेवी और गणमान्य लोगो ने सभी को ईद की मुबारकबाद दी।  

Read More

मथुरा। स्थानीय होटल में कार्यकम्र हम में है राजीव गांधी के  तहत  कांग्रेस यूथ में उर्जा का संचार के लिए आयोजित हुआ। उप्र प्रभारी ओमवीर यादव मुख्य व विशिष्ट अतिथि महेश पाठक ने  स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र के आगे माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का  शुभआरम्भ किया गया युवा कांग्रेस मथुरा वृन्दावन विधान सभा प्रभारी पं यतेन्द्र मुकदम द्वारा अतिथिगणों का स्वागत सत्कार किया गया। अतिथिगणों ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। मुख्य अतिथि उप्र यूथ कांग्रेस प्रभारी ओमवीर यादव ने कहा केन्द्र और  राज्य के फर्जी नेत्रत्व की बजय से जनता बेहाल है दोनों नेत्रत्व जुमलेबाज हैं उप्र में किसान और जनता दोनों का जीना दुश्वर है दोनों नेत्रत्व धर्म और जाति की राजनीति करते हैं। विशिष्ट अतिथि महेश पाठक ने कहा यूथ को 2019 का भार उठाना होगा, पूर्व प्रदेश प्रभारी विदित चैधरी ने कहा आने वाले निकाय चुनाबों में युवा ही चमत्कार कर सकते हैं, युवा काग्रेस मथुरा वृन्दावन प्रभारी यतेन्द्र मुकदम ने कहा आने वाले निकाय चुनाबों में 70 में से 20 प्रतिशत युवा को भागीदारी दिलाने के सीनियरों से कहेंगे और आमजन की लडाई के लिए यूथ प्रतिबद्ध होगी।   

Read More

एक सप्ताह चलेगा बीमा सप्ताह  मथुरा। भारतीय जीवन बीमा निगम की स्थापना 61 वर्ष पूर्ण होने पर 1 सितंबर को सोख अड्डा स्थित द्वितीय शाखा पर बीमा सप्ताह का शुभारंभ प्रशासनिक अधिकारी उपेंद्र कुमार ने किया साथ ही सभी अधिकारी कर्मचारी एवं अभिकर्ताओं ने निगम ध्वज एवं भारतीय जीवन बीमा निगम के प्रति पूर्ण निष्ठा की शपथ ली बीमा सप्ताह 1 सितंबर से 7 सितंबर तक चलेगा जिसमें जिसमें कई कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया समारोह का संचालन बीमा सेवा विभाग के प्रमुख अमिताभ कुलश्रेष्ठ एवं भूपेंद्र सैनी ने किया कार्यक्रम के अंत में सभी को मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम रखा गया।

Read More

मथुरा। आज वृंदावन केशवधाम में शुरू हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की समन्वय बैठक में विभिन्न प्रांतो के अध्यक्षों सहित करीब 200 लोगों ने भाग लिया। इसमें विद्या भारती, दुर्गा वाहिनी, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल के 35 अध्यक्षों सहित काफी संख्या में जनसंघ के लोगों ने भाग लिया। केशवधाम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आरएसएस प्रमुख मोहन भागवन, प्रवीन तोगड़िया, संघ के कृष्ण गोपाल जोशी, दत्तात्रेय, सुरेश सोनी प्रमुख हैं जो इन लोगो को दिशा निर्देश देंगे। आज की बैठक में संघ को गांव स्तर, ब्लाक स्तर तक मजबूत किये जाने और शाखाएं लगाये जाने पर इन नेताओं ने बल दिया गया। केन्द्रीय व प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर भी विचार विमर्श किया गया। इस समन्वय बैठक में आज अमित शाह और संघ प्रमुख मोहन भागवन की काफी देर तक मंत्रणा हुयी। यहां स्थानीय पुलिस प्रशासन के अलावा एलआईयू, डाॅग स्क्वाॅयड, इंटेलीजेंस यूनिट सहित कई खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने केशवधाम की सुरक्षा व्यवस्था को परखा। किसी भी बाहरी व्यक्ति को अन्दर प्रवेश करने से रोका गया। आज शुरू हुई इस समन्वय बैठक का मुख्य उद्देश्य संघ को शहर, गांव, ब्लाक एवं पंचायत स्तर तक स्थापित करना तथा 2019 के चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाना है। बैठक में जनता और सरकार के बीच समन्वय कैसे बने? इस पर भी संघ के नेताओं द्वारा निर्देश दिये जा रहे हैं। सरकार की कार्यप्रणाली से जनता खुश है या नहीं इस पर भी चर्चा की जा रही है तथा सरकार द्वारा कराये गये जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संघ के लोगो को दिशा निर्देश दिये गये है। कल देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की भी संभावना है, लेकिन इस संबंध में अभी तक कोई कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। समन्वय बैठक में हिन्दुत्व की बात कैसे पढ़ायी जाये और जनता को हिन्दुओं से कैसे जोड़ा जाये इस पर भी चर्चा की गयी है। जनता सरकार के कामों से खुश है अथवा नहीं। इसे लेकर भी संघ के लोगो ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से गुफ्तगंू की है।     

Read More

मांगलिक अभिषेक एवं हवन यज्ञ के बीच रामलीला महोत्सव का आगाज  मथुरा। गोवर्धन गिरिराज नगरी में 15 सितंबर से रामलीला कमेटी के तत्वावधान में शुरू होने वाले रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रामलीला महोत्सव का आगाज शुक्रवार को त्रिपोलिया बाजार स्थित यमुना मोहन जी मंदिर में मंागलिक अभिषेक एवं हवन यज्ञ के बीच हुआ। रामलीला महोत्सव के शुभारंभ पर मांगलिक अभिषेक में पूजा अर्चना पं0 हीरा बल्लभ शास्त्री ने विधि-विधान से कराई। रामलीला कमेटी के द्वारा नगर पंचायत के निकट रामलीलाओं का मंचन 15 सितम्बर से किया जाएगा। रामलीला की तैयारियों को लेकर सभी पदाधिकारियों ने चर्चा की और महोत्सव को भव्य स्वरूप प्रदान करने को कहा । कमेटी के अध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया कि रामलीला महोत्सव में विशेष आकर्षण राम बारात व मानसी गंगा की सेतु बंध लीला होगी। इस अवसर पर हरिओम शर्मा एड, अध्यक्ष मनीष शर्मा, महामंत्री ओमप्रकाश अग्रवाल, दिलीप शर्मा, कान्हा शर्मा, डाॅ0 संजीव कौशल, जितेन्द्र पुरोहित, देवो शर्मा, मुन्ना काका, चेतन कृष्ण शर्मा, डाॅ0 विनोद दीक्षित, हरिओम चैधरी  आदि थे।   

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More