BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गृहक्लेश के चलते पिता ने ही मौत के घाट उतारा थे पत्नी व दो बच्चे

एसएसपी स्वप्निल ममगाई मीडिया को तिहरा हत्याकांड के बारे में जानकारी देते हुए हत्या में प्रयुक्त असलाह सहित पिता गिरफ्तार

मथुरा। आर्थिक तंगी के चलते आये दिन होने वाले गृहकलह के चलते पिता ने ही उतारा था पत्नी व दो मासूम बच्चों को इस बात का खुलासा सोमवार पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये पिता ने पुलिस के समक्ष कबूल की हैं। 

इस सन्दर्भ में पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में एसएसपी स्वप्निल ममगाई  एवं एसपी सिटी श्रवण कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर राकेश वशिष्ठ ने बताया कि थाना सदर बाजार की गणेश नगर कालौनी में एक महिला व दो बच्चों की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई थी। जिसका वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व आईजी द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे। इसके खुलासें के लिए एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने कई टीमे गठित की गई, जिसके फलस्वरूप जनपद की स्वाट टीम व थाना प्रभारी सदर टीम द्वारा घटना की गहनता से जाॅच की तो इसमें मुख्य आरोपी बच्चों का पिता ही संज्ञान में आया पुलिस ने पिता की तलाश की तो ज्ञात हुआ कि वह अपने भाई तुलसी प्रकाश पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी सोनिया बिहार दिल्ली में छिपा हुआ हैं। पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए स्वाट टीम प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा व थाना प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दिल्ली में दबिश दी। जिसमें पत्नी व बच्चों का हत्यारोपी बाबू लाल पुत्र द्वारिका प्रसाद निवासी जवा थाना इगलास अलीगढ़ व हाल निवासी गणेश पुरम थाना सदर बाजार को गिरफ्तार कर उसकी निशान देही से हत्या में प्रयुक्त फर्सा भी बरामद कर लिया। बाबू लाल ने बताया कि वह आर्थिक तंगी के चलते परेशान था और तीन बच्चों को बोझ नहीं उठा पा रहा था वहीं उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर भी शक होने लगा था। इसी के चलते घर में आये दिन क्लेश होता था और पत्नी व दोनो पुत्र तीनों मिलकर उसके साथ मारपीट भी करते थे। इसी से कुपित होकर उसनें फर्सा से सोते समय पहले दोनो पुत्रों को काट डाला बाद में पत्नी को भी मौत के घाट उतार दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा इस घटना का मात्र 12 घंटे में खुलासा होने पर पुलिस टीम को 5 हजार रूपये की धनराशि से पुरस्कृत किया हैं। ं

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More