BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आतंकवाद से निपटने के लिए आरएसएस करेगा सीमा जागरण मंच का गठनः मनमोहन वैद्य

मथुरा। वृन्दावन में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने ऐलान किया है कि देश की सीमाओं पर बढ़ रहे आतंकवाद से निपटने के लिए जल्द ही सीमा जागरण मंच का गठन किया जाएगा।

वृंदावन के केशव धाम में आरएसएस की समन्वय बैठक के बाद प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि देश की सीमाओं पर लगातार आतंकवादी गतिविधियां बढ़ रही हैं। इसके लिए आरएसएस ने सीमा जागरण मंच गठित करने का फैसला किया है। ये मंच बाॅर्डर पर रहने वाले लोगों को देश की सुरक्षा और भारतीयता के प्रति जागरूक करेगा। वहीं चीन के साथ डोकलाम विवाद पर मनमोहन वैद्य ने कहा कि विश्व में भारत की स्थिति बहुत सुधरी है। दुनिया ने अब भारत की तरफ निगाह की है। इससे पहले समन्वय बैठक के तीसरे और आखिरी दिन संघ प्रमुख मोहन भागवत, भैय्याजी जोशी बैठक में मौजूद रहे। वहीं बीजेपी नेता राम माधव और विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने भी बैठक में शिरकत की। इस दौरान पदाधिकारियों के साथ वर्तमान हालातों चिंतन किया। साथ ही पड़ोसी देशों के संबंध को लेकर भी चर्चा हुई।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More