देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
यमुना मिशन की अलख रंग लाई, वृक्षों के प्रति लोगों में दिखा जज्बा
अधिक से अधिक वृक्ष लगायें जिससे स्वच्छ जलवायु उपलब्ध हो:पं. अनिल शर्मा
मथुरा। आमजनमानस में थोड़ी-थोड़ी जन-जागरुकता वृक्षों के प्रति अब दिखाई देने लगी है। पर्यावरण सुरक्षित नहीं तो जीवन सुरक्षित नहीं। यह कथन लोगों के जहन में उतर गया है।
मसानी मोक्षधाम स्थित यमुना मिशन मार्ग पर महावृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कालिन्दी के तट पर अनेकों प्रकार की पौध रोपित की गई। पौध रोपित करने वालों में महामण्डलेश्वर स्वामी कृष्णानंद जी महाराज, मदनगिरी जी महाराज, श्रीमती गीता शर्मा, साध्वी गीता, विपिन बाबा, लुटिया बाबा, राधेश्याम बाबा, हरिओम बाबा, लक्की सक्सेना, अखिलेश शर्मा, पप्पू यादव, आलोक शर्मा, राकेश हलवाई, सोहन लाल यादव, अंतरा शर्मा, खुशी यादव, रेखा शर्मा, बबली यादव, आशा, बैकुण्ठी देवी, सुधा, गीता गुर्जर, रजनी मिश्रा, कृष्णा शर्मा, नंदलाल, विष्णु, लक्ष्मी, स्नेहा, दिव्या, मोनू, लक्ष्मी, ओमकार, नरेश शर्मा, देवेन्द्र पाठक, नरेन्द्र सामरिया, अनिल चतुर्वेदी, मुकेश पहलवान, हेमन्त खंदौली, कृष्णा महेशानन्द आदि उपस्थित थे।
पौध रोपित करने के लिए लोगों का हुजूम देख महामण्डलेश्वर स्वामी कृष्णानंद जी महाराज, मदनगिरी जी महाराज, साध्वी गीता ने कहा कि यह सब यमुना मिशन टीम की निस्वार्थ भावना से जगाई गई अलख का ही नतीजा है कि कालिन्दी के तट को हरियाली से पाटने के लिए लोगों में होड़ लग गई है।
यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष रोपित करने होंगे। जिससे स्वच्छ वायु का संचार हो, आमजन की निरोगी काया हो। ऐसा तभी संभव है जब चहुंओर हरियाली ही हरियाली हो, शुद्ध वायु, शुद्ध जल हमें निरंतर मिलता रहे तो जीवन को स्वस्थ रखा जा सकता है।
इस अवसर पर यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, श्रीमती गीता शर्मा, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चौधरी, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, गोपाल लाल, मनीष सक्सैना, हरीमोहन, गोविन्द ठाकुर, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, ठा.मानपाल सिंह, राजू, भीम आदि उपस्थित थे।













Related Items
गोवर्धन रोड पर वृहद वृक्षारोपण की शुरुआत हुई
वृक्षारोपण अभियान-2021: देश के तमाम खनन क्षेत्रों के आसपास 19 अगस्त को शुरू होगा ‘ग्रो ग्रीनिंग’ अभियान
अड़ींग में किलोल कुंड पर वृहद वृक्षारोपण