मथुरा। थाना राया क्षेत्र के मथुरा राया रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने असलाह के बल पर फाइनेन्स कम्पनी के कर्मचारी के साथ लूटपाट कर भाग गये। घटना की सूचना पर आई पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से बदमाशों के बारे में जानकारी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना राया क्षेत्र के प्रेम नगर निवासी मुकेश कुमार माइक्रो फाइनेन्स कम्पनी में कर्मचारी के तौर पर कार्यरत है मुकेश शुक्रवार अपनी बाइक से राया से मथुरा आ रहा था कि मथुरा रोड स्थित यमुना एक्सप्रेंस- के पास बाइक सवार बदमाश पीछें से आये और ओवर टेक कर उसकी बाइक में लात मारी से जिससे मुकेश बाइक सहित सड़क पर गिर पड़ा और उसके सिर में चोट लग गई। तब तक बदमाशों ने उसे कब्जे में कर लिया और नगदी से भरे थेले व मोबाइल फोन को लूट कर भाग गये। घटना से पीड़ित मुकेश ने तत्काल सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़ित से जानकारी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैं।
Read MoreBREAKING NEWS












