देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। झांसी से पति का घर छोड़ कर प्रेमी संग वृन्दावन आयी विवाहिता की उसी के प्रेमी ने चाकुओं से गोद कर घायल कर दिया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। आरोपी प्रेमी मौके से फरार हैं। पुलिस मामलें की जाॅच में जुटी हुई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार झांसी निवासी एक विवाहिता महिला अपने पडौसी युवक के साथ अवैध सम्बन्ध होने के चलते अपने पति का घर छोड़ कर अपने प्रेमी के साथ वृन्दावन भाग आई। प्रेमी युवक दो दिन तो साथ रहे लेकिन तीसरे दिन दोनो में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। परिणाम स्वरूप प्रेमी ने विवाहिता प्रमिका पर जान लेवा हमला करते हुए चाकू से कई बार प्रहार करते हुए उसे घायल कर दिया और मौके से भाग गया। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने महिला को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहाॅ हालत गंभीर होने पर आगरा रैफर कर दिया लेकिन आगरा में उपचार के दौरान कथित प्रेमिका की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी हुई हैं।













Related Items
विवाहिता ने अपने जेठ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज
दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने विवाहिता के पति को भेजा जेल
तेलुगु टीवी अभिनेत्री कोंडापल्ली श्रावणी ने की खुदकुशी, परिवार ने पूर्व प्रेमी पर लगाए उत्पीड़न आरोप