BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बीएचयू में तकनीकी खामी से 24 घंटे में तीन मरीजों की मौत

बीएचयू में तकनीकी खामी से 24 घंटे में तीन मरीजों की मौतवाराणसी । बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सर सुंदरलाल अस्पताल के ओटी में तकनीकी खामियों के कारण चौबीस घंटे में तीन मरीजों की मौत हो गई। बीएचयू अस्पताल के ओटी को तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। गुरुवार को अस्पताल के चिकित्साधिकारी डॉ. ओ.पी. उपाध्याय ने सभी विभाग के प्रमुखों की आपात बैठक बुलाई। डॉ. उपाध्याय ने बताया कि अस्पताल की ओटी को 10 जून तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान गंभीर मरीजों के आॅपरेशन के लिए वाराणसी सीएमओ से अनुरोध किया गया है।

उपाध्याय ने कहा, ‘‘मरीजों की मौत के मामले की जांच के लिए सात सदस्यीय समिति गठित की गई है। इसमें दो सदस्य आईआईटी बीएचयू के होंगे। जांच समिति तकनीकी स्तर पर भी जांच करेगी। जांच के दायरे में नाइट्रस आॅक्साइड और आइसोफ्लोरेन इंजेक्शन भी होगा। जांच समिति दो दिन में अपनी अंतरिम रिपोर्ट देगी।’’ फिलहाल जांच समिति के सदस्यों के नामों की घोषणा नहीं की गई है।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More