BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अखिलेश की गिरफ्तारी पर सपाईयों ने होलीगेट पर योगी का पुतला फूंका

अखिलेश की गिरफ्तारी पर सपाईयों ने होलीगेट पर योगी का पुतला फूंकामथुरा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिल यादव को उन्नाव पुलिस द्वारा यमुना एक्सप्रेस-वे पर गिरफ्तार किये जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ता सडक पर उतर आये इसी कड़ी में गुरूवार सपा जिलाघ्यक्ष तनवीर अहमद की अध्यक्षता में सैकड़ों सपाईयों ने होलीगेट पर एकत्रित होकर योगी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए तुरन्त इस्तीफे की माॅग करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। 

सपा जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद सहित अन्य सपा वक्ताओं का कहना था कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई हैं। जो भाजपा सरकार कानून व्यवस्था के नाम पर सत्ता पर काबिज हुई अब उसी सरकार के राज्य में कानून की धज्जिया उड़ाई जा रही हैं। गोरखपुर में 63 बच्चों की मौत, किसानों द्वारा आये की जा रही आत्महत्या, प्रदेश में जंगलराज कायम है अगर कोई विपक्षी दल जनता की आवाज बुलन्द करने की कोशिश करता है तो भाजपा सरकार हिटलरशाही अंदाज में उन्हें गिरफ्तार करा रही हैं। ऐसी सरकार को प्रदेश की गददी पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इस मौके सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहें। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More