मथुरा। मथुरा में इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कड़ा पहरा रहेगा, आपको बता दें श्रीकृष्ण जन्मस्थान पैरामिलिट्री फोर्स के हवाले रहेगा तो शहर की सुरक्षा पीएसी और पुलिस के जवान संभालेंगे। दरअसल मथुरा धार्मिक स्थल है ऐसे में आंतकी घटनाओं से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर जन्मोत्सव के लिए सुरक्षा का पूरा खाका तैयार हो गया है। पुलिस के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था तीन जोन और 16 सेक्टरों में बांटी गई है। जोन के सुरक्षा प्रभारी एडीएम एवं एएसपी होंगे। सेक्टरों में डिप्टी कलक्टर एवं क्षेत्राधिकारी के हाथों में सुरक्षा होगी। एसपी सुरक्षा सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि 14 अगस्त को पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस-पीएसी के जवान अपने प्वाइंटों पर सुरक्षा की बागडोर संभालेंगे। प्रशासन ने दोनो धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के लिए 14 कंपनी पीएसी, पांच एएसपी 18 सीओ, 30 इंस्पेक्टर, 200 एसआई, 1200 आरक्षी, 17 महिला एसआई, 170 महिला आरक्षी, एक दर्जन घुड़सवार पुलिस श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शहर की हर गतिविधि 40 सीसीटीवी कैमरों में कैद होगी। जन्मस्थान की सुरक्षा में 17 सीसीटीवी कैमरे हैं। 23 कैमरे अतिरिक्त लगाए जाएंगे। वही 10 वाॅच टावरों पर मुस्तैद जवान वायनाकुलर, नाइट विजन एवं अत्याधुनिक हथियारों से लैस होंगे।
Read MoreBREAKING NEWS












