मथुरा। श्रीराम लीला सभा मथुरा के तत्वावधान में बुधवार महाविद्या स्थित रामलीला मैदान पर रामलीला भवन का भूमि पूजन वैदिक रीति से काष्र्णि संत गुरु शरणानन्द महाराज, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, मार्गदर्शक गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, सभापति उमेशचन्द प्रेस वाले एवं प्रधानमंत्री बनवारी लाल गर्ग ने किया।
निर्माणाधीन भवन में विशाल हाॅल के निर्माण की सेवा गोपालदास चैरीटेबिल ट्रस्ट द्वारा एवं 30 कमरों, भव्य राम मन्दिर के निर्माण के दानदाताओं की घोषणा मंच से की गयी । प्रशासनिक खण्ड के निर्माण के लिये ओम साड़ी सेन्टर की घोषणा की गई। शीघ्र पूरे भवन का निर्माण होगा । इसके अलावा भवन में बड़ी पार्किंग की सुविधा भी बनाई जायेगी ।
आशीर्वचन देते हंुये गृरु शरणानन्द महाराज ने सभा द्वारा किये जा रहे कार्य की प्रशंसा की एवं ठाकुर रमण बिहारीजी से प्रार्थना की कि यह कार्य अति शीघ्र निर्विघ्न सम्पन्न हो।
मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश श्रीकान्त शर्मा एवं गुरु शरणानन्द महाराज एवं गोपालदास प्रेस वालों का स्वागत सभा के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। श्रीकान्त शर्मा ने कहा कि वह मथुरा के धार्मिक स्थलों एवं विकास के लिये सदैव तत्पर हैं ।
पूर्व राज्यमंत्री रविकान्त गर्ग ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा से लीला मैदान में भविश्य में बनाये जाने वाले आॅडीटोरियम के लिये सरकारी अनुदान का अनुरोध किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोपेष्वरनाथ चतुर्वेदी एवं मंच संचालन पूर्व पालिका अध्यक्ष वीरेन्द्र अग्रवाल ने किया ।
इस अवसर पर देवीदास कसेरे, सुरेश चन्द स्वीटी सुपाड़ी, दीनानाथ चैधरी, बाबूलाल मोटर वाले, कन्हैयालाल बजाज, जमुना प्रसाद गर्ग, पं. रामगोपाल शर्मा, अजय अग्रवाल मास्टर, अशोक सर्राफ गुडेरा, अशोक बंसल, सुनील अग्रवाल, सर्वेष शर्मा, प्रदीप गोस्वामी, संजय बिजली, विनोद सर्राफ, अनुप टैंट, नीरज बाॅबी, मदनमोहन श्रीवास्तव, राजनारायण गौड़, पं0 अमित भारद्वाज, योगेश जौली, संजय गोविल, चिन्ताहरण चतुर्वेदी, योगेन्द्र चतुर्वेदी, हेमन्त खन्दौली आदि उपस्थित थे ।
बाॅक्स
उप्र में सुशासन का राजः श्रीकांत
मथुरा। राम आस्था के प्रतीक हैं और रामलीला हमारी आस्था का मंचन। इसके विशेष आयोजन और श्रद्धालुओं की सुविधा के पूरे इंतजाम होंगे। आज रामलीला मैदान में रामलीला भवन के भूमि पूजन पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने यह उदगार व्यक्त किये।
उन्हांेने कहा कि कि उप्र में सुशासन का राज आ चुका है। मुख्यमंत्री का आदेश है कि तहसील दिवस और थाना दिवस सम्पूर्ण समाधान दिवस बने। स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान हो। फरियादियों को लखनऊ तक न भटकना पडे़।
Read More