BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

दम्पति हत्या व लूटकांड को लेकर ऊर्जा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

दम्पति हत्या व लूटकांड को लेकर ऊर्जा मंत्री को सौंपा ज्ञापन मुलाकात को लेकर पुलिस से हुई नोकझोंक 

मथुरा। अमर काॅलौनी दपंती हत्या एवं लूटकांड के खुलासे में हुई देरी को लेकर पिछले पांच दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहे सर्वदलीय नेता एवं पीड़ित परिवार के लोगों ने बुधवार छठवें दिन ऊर्जामंत्री से मुलाकात के समय पुलिस से नौकझोंक हुई तथा उसके उपरांत उन्होंने ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन सौंपा। 

अमर कॉलोनी दंपती हत्याकांड के पर्दाफाश की मांग को लेकर पिछले पांच दिनों से सर्वदलीय नेता एसएसपी आवास के निकट धरना दे रहे हैं। धरने के छठवें दिन आंदोलनकारियों को पता चला कि ऊर्जामंत्री अधिकारियों की बैठक लेने आ रहे हैं। आंदोलनकारी कलक्ट्रेट के बाहर बैठकर मंत्री के बाहर आने का इंतजार करने लगे। इसी दौरान पुलिस ने प्रयास किया कि आंदोलनकारी मंत्री से बिना मिले ही लौट जाएं। एसपी सिटी श्रवण कुमार और सीओ नितिन सिंह ने आंदोलनकारियों को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन सभी ऊर्जामंत्री से मिलने की मांग करते रहे। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बाद में ऊर्जामंत्री को ज्ञापन देकर हत्याकांड के पर्दाफाश की मांग की। ऊर्जामंत्री ने भी इस हत्याकांड का शीघ्र पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से हत्याकंाड के पर्दाफाश को सभी दल बच्चों के साथ धरना दे रहे हैं। इस दौरान लता चैहान, सीमा यादव, नरेशपाल सिंह, विश्वेंद्र सिंह, रवींद्र, महावीर, बच्चू सिंह, लोकेश, मानवेंद्र सिंह, रवि चैधरी, चंद्रपाल आदि उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More