BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गोवर्धन में लूट करने वाले दो शातिर बदमाश पुलिस ने दबोचे

प्रेस वार्ता में एसपी सिटी मीडिया को दोनों शातिर बदमाशों के बारे में जानकारी देते हुए मथुरा। थाना हाईवे पुलिस ने बीतीरात वाहन चैकिंग के दौरान नवादा कट के पास 2 शातिरों को धर दबोचा जिनके कब्जे से 2 तमंचा 315 बोर व 8 कारतूस पुलिस ने बरामद किये। उनकी निशानदेही पर 3 मोटर साइकिल बरामद की गयी। 

बुधवार पे्रसवार्ता के दौरान एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि पकड़े गये दोनो आरोपी विवेक कुमार पुत्र उदयपाल निवासी दाऊदपुर थाना हरदुआ गंज जिला अलीगढ़ व कुलदीप पुत्र हुकुम सिंह निवासी हेतलपुर थाना टप्पल अलीगढ़ शातिर किस्म के अपराधी है। वे कई थाना क्षेत्रों में लूट व चोरी की घटनाओं में संलिप्त पाये गये है। एसपी सिटी ने बताया कि वे अपने गांव दाऊदपुर निवासी बच्चू सिंह की हत्या की फिराक मे आये थे पकड़े गये लोगो ने स्वीकार किया है कि बच्चू सिंह उनके खिलाफ रजिस्टर्ड एक हत्या के केस में पैरवी कर रहा है जिससे वे अनावश्यक परेशानी में उलझे हुए है। आरोपियों का कहना है कि वर्ष 2014 में गांव के ही सचिन नामक युवक ने जहर खाकर जान दे दी थी जिससे अनावश्यक तरीके से यह मामला हत्या का दर्ज कराते हुए उन्हें आरोपी बनाया गया और वे जेल भी गये इसी बात पर रंजिश के चलते वे गोवर्धन परिक्रमा देने आये बच्चू को मौत के घाट उतारने आये थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उनके मंसूबो पर पानी फेर दिया। इस घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी नितिन सिंह, थाना अध्यक्ष गिरीश तिवारी, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र भाटी, उपनिरीक्षक सुधीर मलिक, सिपाही पुष्पेन्द्र व यतेन्द्र सिंह का सराहनीय सहयोग रहा।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More