देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। अमर काॅलोनी दम्पत्ति लूट हत्या कांड के खुलासे को लेकर पांचवे दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरास्थल पर मंगलवार रालोद नेता ताराचंद गोस्वामी ने गले, हाथ, पैरों में जंजीर बांधकर व मुंह पर काला कपड़ा बांधकर प्रदर्शन किया। गोस्वामी ने कहा कि हमने आज अपने शरीर को लोहे की जंजीरों से हाथ-पैर इसलिए बांधे है कि जिला प्रशासन ने लोहे की जंजीरों की तरह बांध दिया है और हमने आज लोहे की जंजीर व काला कपड़ा मुंह पर इसलिए बांधा है कि हम कुछ नहीं बोल सकते व 8 मार्च का दिन काले दिवस के रूप में कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। हमारी मांग है कि पांच-पांच लाख रूपया मुआवजा, एक बच्चे की सरकारी नौकरी व बच्चों की जान माल की सुरक्षा की जाये। कुं. नरेन्द्र सिंह ने कहा कि धरने को पांच दिन बीतने के बाद भी जिला प्रशासन हत्यारों को पकड़ने में असमर्थ है तो हमारे धरने पर आकर कहें कि हम अपराधियों को राजनैतिक दबाव के कारण नहीं पकड़ पा रहे हैं। इस काण्ड की जांच सी.बी.आई. को सौंप दे। महिला नेत्री अनु शर्मा, संजू चैधरी ने कहा कि जिला प्रशासन हाथ पर हाथ रखे हुए है। पांच माह होने जा रहे है। अपराधियों को पकड़ने मेें नाकाम साबित हुआ है। हम महिलायें जिला प्रशासन को चेतावनी देते है। प्रशासन कार्यालय में चूड़ी पहन कर बैठे। हम महिलायें जिला प्रशासन के अधिकारियों को चूड़ी भेंट करेंगी। ईशान चैधरी ने कहा कि यह लड़ाई आज एक ना-सूर के रूप में साबित हो रही है। बड़े अफसोस की बात है कि शराबी, जुआरी, सट्टेबाजों, वाहन चोरों को गिरफ्तार कर अपनी पीठ थपथपाते है और जघन्य कांड के अपराधियों को गिरफ्तार करने में बोना साबित हो रहे है। इस मौके पर लोकेश शर्मा, अजय शर्मा, विश्वेन्द्र चैधरी, अजय चैधरी, पवन गोला, ईशान चैधरी, अजय चैधरी आदि उपस्थित थे।













Related Items
शरीर को अनगिनत फायदे देता है दालचीनी और शहद का कॉम्बिनेशन, जानें फायदों से लेकर सावधानी
पूर्वोत्तानासन: पीठ दर्द और तनाव से पाएं मुक्ति, शरीर बनेगा मजबूत
५२ अरब वर्ष एवं 84 लाख योनियों में भटकने के बाद मानव शरीर मिलता है