दो दिन पूर्व अपने घर पर आया था युवक पुलिस घटना की जांच में जुटी मौके पर एसडीएम व सीओ गोवर्धन पहंुचे सौंख। थाना मगोर्रा के अन्तर्गत नगला कंजा में विगत रात्रि करीब एक बजे अज्ञात लोगों ने 23 वर्षीय युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। घटन से क्षेत्र में हडकंप मच गया। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये और मामले की जांच की। मृतक के शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। गुरूवार की रात्रि करीब एक बजे मगोर्रा के गांव नगला कंजा में अपने घर पर सो रहे 23 वर्षीय युवक की अज्ञात लोगों ने चाकूओं से वार कर हत्या कर दी। मृतक युवक धर्मेन्द्र पुत्र राजवीर सिंह उम्र करीब 21 वर्ष पिछले दो दिन पूर्व ही अपने गांव आया हुआ था। शुक्रवार की शाम धर्मेन्द्र खाना खाकर बाहर वाले कमरे सोया हुआ था। और दूसरे कमरे में छोटी बहन और मंा सोई हुई थी। जानकारी के अनुसार कमरे में सो रहे धर्मेन्द्र की अज्ञात लोगों ने चाकूओं से हत्या की है। और उसके सिर पर चाकूओं के निशान है। मृतक युवक धर्मेन्द्र की चार माह पूर्व आगरा के अजीता नगला निवासी रामगोपाल सिंह की पुत्री रमाकुमारी के साथ शादी हुई थी। धमेन्द्र के शव के पास उसका मोबाइल फोन नही मिला है। हत्या घटना से क्षेत्र में हडकंप मच गया है। सूचना पर एसडीएम गोवर्धन सदानन्द गुप्ता व सीओ गोवर्धन आलोक दुबे घटनास्थन पर पहुंचकर मामले जानकारी ली। ग्रामीणों में घटना को लेकर खासा आक्रोश है। मौके पर पहुंचे युवा नेता दीपक चैधरी ने ग्रामीणों को समझाकर जिला प्रशासन से मृतक के परिजनों को सरकारी की ओर से मदद करने की मांग की है। इसके ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मगोर्रा थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहना है कि नगला कंजा में धर्मेन्द्र की चाकूओं से हत्या की घटना हुई है और मामले की ग्रामीणों से जानकारी ली जा रही है। और मृतक युवक का मोबाइल फोन गायब है। और घटना की जांच की जा रही है।
Read MoreBREAKING NEWS












