देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreकैंसर, चर्मरोग तथा एसिड पीड़ित जैसे गंभीर रोगों के लिए बीपीएल कार्ड धारकों को आरोग्य निधि योजना से रोगियों को अनुदान मिलेगा
मथुरा 04 अगस्त। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने जोर देकर कहा कि अधिकारी विकास कार्यों में पूरी तेजी और लक्ष्य के अनुरूप पूरी गुणवत्ता के साथ समयबद्ध रूप से पूर्ति सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। श्री बंगारी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए जानकारी दी कि कैंसर, चर्मरोग तथा एसिड पीड़ित जैसे अन्य गंभीर रोगों के लिए बीपीएल कार्ड धारकों को आरोग्य निधि योजना से डीएम, सीडीओ व सीएमओ द्वारा रोगियों को सहायताध्अनुदान दिया जायेगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र रोगियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करायें।
जिलाधिकारी ने एसीएमओ को निर्देश देते हुए कहा कि एएनएम की सप्ताह में समीक्षा कर रिपोर्ट कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें और अपने अधीनस्थों को चेतावनी दें कि स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं को जन-जन तक पहुॅचायें और यह भी सुनिश्चित कर लें कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र से कोई भी शिकायत जिलाधिकारी कार्यालय तक न आये। डीएम ने स्वास्थ्य, जल निगम, बीएसए सहित अन्य संबंधित विभागांे के कार्य पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त निर्देश दिये कि कार्य को गुणवत्ता एवं समय के सापेक्ष पूरा कर लिया जाय अन्यथा उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की समस्त योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने पाया कि स्वास्थ्य विभाग की कोई भी योजनाऐं पारदर्शिता एवं समयबद्धता से पूर्ण नहीं हुई है। उन्होंने एसीएमओ को चेतावनी देते हुए कहा कि विभाग की समस्त योजनाओं को गुणवत्ता एवं पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को गुणवत्ता एवं समयबद्धता लक्ष्य के अनुसार पूर्ण कर लिया जाये अन्यथा उनके विरूद्ध विभागीय कार्यवाही कर दी जायेगी।
जिलाधिकारी ने जिला विकास अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिये जल निगम से सूची लेकर जांच कर आख्या उपलब्ध करायें तथा रीबोर शत-प्रतिशत करने के निर्देश दिये और मरम्मत करवाने के साथ-साथ हैण्डपम्पों का रीबोर न करने पर संबंधित सहायक अभियंता तथा अवर अभियंता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये। साथ ही एडीओ पंचायत को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि हैण्डपम्पों का रीबोर कराना चुनिश्चित करायें अन्यथा ग्राम पंचायत निधि खाता सीज कर दिया जायेगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी यशु रूस्तगी, डीडीओ, पीडी, उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, बीएसए सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।













Related Items
बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलाधिकारी भी बदले गए
गृह मंत्रालय की टीम ने मणिपुर का दौरा किया, सरकारी अधिकारियों और नेताओं से मुलाकात की
MATHURA : प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों की दौड़ भाग जारी