BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

वनवास लीला देख श्रोताओं की आंखें नम, हुआ राज्याभिषेक

श्रीराम कथा में काष्र्णि गुरू स्वरुपानंद महाराज को पटुका उढ़ाकर सम्मानित करते एवं आरती करते उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष पं. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट। शुक्रवार को हवन यज्ञ व भंडारे के साथ होगा श्रीराम कथा का समापन

मथुरा। सौंख रोड स्थित नरसी विहार में चल रही श्रीराम कथा में गुरुवार को व्यास पीठ से प्रवचन करते हुए काष्णि गुरु स्वरूपानंद महाराज ने भगवान राम के राज्याभिषेक की कथा सुनाई। इसके बाद झांकियों के साथ हुई वनवास लीला को देखकर श्रोताओं की आंखें नम हो गई। 

संध्या के समय उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष पं. कमल कांत उपमन्यु एडवोकेट ने गं्रथ का पूजन व आरती कर कार्यक्रम का समापन किया। इस मौके पर कमलकांत उपमन्यु ने कहा कि भगवान का भजन सबसे बड़ी सम्पत्ति है। यह हमेशा काम आएगी और साथ भी जाएगी। इस लोक के साथ परलोक को भी सार्थक बनाएगी। मानव मोह माया के चक्कर में फंस कर भगवान को भूल जाता है तो यही सबसे बड़ी विपत्ति का कारण है। उन्होंने कहा कि भगवान का भजन हर समय करते रहना चाहिए। इससे सभी संकट स्वयं टल जाते है। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए जो धर्म को बढ़ावा दें। मीडिया प्रभारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर मोहन शर्मा, राम पहलवान, राजू पंडित आदि उपस्थित थे। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More