BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यमुना मिशन ने किया अन्तरग्रही परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण

हरजीकुंड पर फोरेस्ट ऑफीसर गोवर्धन देवेन्द्र पाल सिंह से मुलाकात करते यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा। साथ हैं निर्मल बाबा महाराज एवं देवेन्द्र दास महाराज। वरिष्ठ अधिकारियों से की मुलाकात 

मथुरा। गुरुवार को यमुना मिशन दल अपने असंख्य कार्यकर्ताओं के साथ गोवर्धन पहुंचा। गोवर्धन पहुंचकर सभी यमुना भक्तों ने गिरिराज महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। तदोपरान्त यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा के नेतृत्व में यमुना मिशन दल गोवर्धन एसडीएम डा. सदानन्द गुप्ता, जिला पर्यटन अधिकारी बी.के. शर्मा एवं फोरेस्ट ऑफीसर गोवर्धन देवेन्द्र पाल सिंह से मुलाकात की। 

यमुना मिशन के अथक प्रयास का ही नतीजा है कि अन्तरग्रही परिक्रमा मार्ग श्रद्धालुओं के लिए कौतूहल का विषय बनी हुई है। इसी मार्ग से श्रद्धालु सबसे अधिक परिक्रमा कर अपने अराध्यदेव श्री गिरिराज महाराज के दर्शनकर पुण्य लाभ कमा रहे हैं। मुलाकात के बाद यमुना मिशन ने वरिष्ठ अधिकारियों को अन्तरग्रही परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण कराया। यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि अगर आपको अपने निरीक्षण के दौरान अन्तरग्रही परिक्रमा मार्ग में कोई कमी दिखाई दे तो निसंकोच हमें बतायें हम उसे दुरुस्त करने का शीघ्र प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, निर्मल बाबा महाराज गोवर्धन, देवेन्द्र दास महाराज, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चैधरी, गोपाल लाल, मनीष सक्सैना, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, हरीमोहन, गोविन्दा ठाकुर, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, मोनू सैनी, ठा. मानपाल सिंह, योगेश ठाकुर, शिवम, गोपाल, राजू, भीम आदि उपस्थित थे।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More