BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा। अमर काॅलोनी लूट-हत्याकांड को लेकर आज चैथा दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा जिसमें आज कफन ओढ़कर अनोखे रूप मे विरोध किया। कु. नरेन्द्र सिंह ने कहा कि आज चैथा दिन धरने को हो गया लेकिन बड़ी शर्म की बात है कि जिला प्रशासन ने अपराधियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। अभी तो हम लोग शान्ति रूप से प्रदर्शन कर रहे हैं यदि हमारा धैर्य टूट गया तो जिला प्रशासन को झेलना भारी पड़ जायेगा। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द अपराधियों को जेल भेजें। ताराचंद गोस्वामी ने कहा कि आज हम कफन ओढ़कर जिला प्रशासन को चेतावनी देते है कि प्रशासन होश में आओ और गिरफ्तारी जल्दी कराओ। इन तीनों बच्चों ;पीड़ितद्ध के समर्थन में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं यहां के जिला प्रशासन को चैन से नहीं बैठने देगा। हमारा हजारों की संख्या में एक जुलूस जिला मुख्यालय पर जाकर डीएम और एसएसपी का घेराव करेगा। ईशान चै. ने कहा कि अब नवयुवक दम्पत्ति हत्याकांड के खुलासे के समर्थन में खुलकर हर लड़ाई में अपना साथ देगा। सत्यप्रकाश पाण्डे, राहुल यादव, जितेन्द्र चैधरी, रजनेश शर्मा, गोविंद प्रसाद, मानवेन्द्र सिंह, रवि चैधरी ने कहा कि पीड़ित तीनों बच्चे छात्र-छात्रायें है चारों तरफ से एक ही आवाज आ रही है पहले ये छात्र-छात्रायें है हर छात्र-छात्राओं के मन में भावनाएं पैदा हुई कि हम लोग भी इस जघन्य अपराध के खुलासे में पूर्ण समर्थन देंगे। परीक्षित शर्मा 12 वर्ष छात्र ने कहा कि स्वतः ही मन में भावना पैदा हुई कि मैं इन तीनों पीड़ित भाई-बहनों के माता-पिता की लूट निर्मम हत्या की गई जिसका 144 दिन होने के बाद भी पुलिस प्रशासन खुलासा नहीं कर पाई है यदि कल तक खुलासा नहीं हुआ तो भूख हड़ताल पर बैठ जाऊंगा। जिला पंचायत सदस्य सुरेश भगत, अजय शर्मा, अनु शर्मा, लोकेश शर्मा, रामखिलाड़ी वाल्मीकि, सोहनलाल वाल्मीकि, हरवीर चै. विजेन्द्र पहलवान, गुड्डू ठाकुर, विनोद कुमार, संजू, प्रदीप भरंगर आदि उपस्थित थे।

Read More

मथुरा। नौकरी लगवाने के नाम पर बीस लाख रूपये हड़पने का मामला हाईवे थाने में दर्ज हुआ है। पीड़ित हरीसिंह पुत्र सुरजमल निवासी नगला फौजदार डीग भरतपुर का कहना है कि थाना हाईवे के मोतीकुंज एक्सटेंशन निवासी विकास पुत्र श्रीमती कुसुम लता शर्मा ने उससे नौकरी लगवाने के नाम पर बीस लाख रूपये ले लिये। घटना 25 मई की बताई गयी है। वहीं थाना फरह अंतर्गत गांव सेरसा निवासी सुमित उर्फ भगवान सिंह ने रिपेार्ट लिखाई है कि इसी गांव के जगदीश पुत्र देवींिसह आदि 3 लोगो ने नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख रूपये हड़प लिये।

Read More

मथुरा। शहर के गौवर्धन चैराहा पर हुए सड़क हादसे में शहर के प्रमुख चिकित्सक की मौत हो गई। चिकित्सक की अचानक हुई मौत से चिकित्सा जगत में शोक फैल गया। जिसने भी सुना वहीं घटना स्थल पर दौड़ पड़े। पुलिस ने चिकत्सक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।  मिली जानकारी के अनुसार शहर के प्रमुख चिकित्सक डा. संजीव चनना एनेस्थेसिया के विशेषज्ञ थे। वह बीतीरात्रि में एक नर्सिग में मरीज को औपरेशन के लिए वेहोश करने गये थे। रात्रि में ही वह अपने घर वापस लौट रहें थे कि शहर के गोवर्धन चैराहा के पास कार मोड़तें समय अचानक उनको झपकी आ गई परिणाम स्वरूप उनकी कार ट्रक में जा घुसी। और परिणाम स्वरूप डाॅ संजीव चनना गंभीर रूप से घायल हो गये। घायल चिकित्सक डा. चन्ना को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहाॅ पर चिकित्कों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर आई पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।   

Read More

मथुरा। शिक्षामित्रों का समायोजन रदद होने के बाद आन्दोलन कर शिक्षामित्रों का आन्दोलन आज पाचवें दिन भी जारी रहा। आज शिक्षामित्रों ने आन्दोलन के लिए शहर के हद्रय स्थल होलीगेट को चुना। शिक्षामित्रों ने शहर के होलीगेट चैराहा पर चोरों ओर रास्ता जाम कर सरकार के विरूद्व जकर नारेवाजी की। शिक्षामित्रों का कहना था कि सरकार उन्हें नौकरी दे या पिफर उन्हें फांसी दें। इससे कम पर वह किसी भी कीमत पर मानने को तैयार नहीं हैं। शिक्षामित्रों ने शहर के होलीगेट पर करीब एक घंटें तक जमकर हंगामा काटा। सूचना पर आई पुलिस ने शिक्षामित्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने अन्त में इसी दौरान दो शिक्षा मित्रों की हालत बिगड़ गई। जिन्हें साथी शिखामित्रों व पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया हैं। वही शिक्षामित्रों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को सम्बोन्धित ज्ञापन डिप्टी मजिस्ट्रेट हरीशंकर को सौंपा।  

Read More

मथुरा। सौंख रोड स्थित नरसी विहार में चल रही श्रीराम कथा में रविवार को व्यासपीठ से कथा व्यास स्वामी का्ष्णिण स्वरूपानंद महाराज ने कहा कि मानव को संतों की आज्ञा का पालन करना चाहिए। इसी से मनुष्य का कल्याण संभव है। उन्होंने भक्तों को धनुष भंग की कथा सुनाई। इसके बाद विभिन्न झांकियों सहित परशुराम-लक्ष्मण संवाद व राम-सीता विवाह आयोजित हुआ।  इससे पूर्व श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल निर्देशन में ठा. केशवदेव जी के समक्ष विनीत अग्रवाल व बंटी ने दीप प्रज्जवलित कर गीत-मल्हार प्रस्तुत किए। शुभारंभ गणेश बजाज ने गणेश-सरस्वती वंदना से किया तथा राधा-कृष्ण के मनोहारी झूला काव्य में चलो प्रिया वाही कदम्ब पै झूले सुनाया। अनुराग बंसल ने मोहन बिन रहयौ ना जाए, महीना सावन कौ गाकर सभी उपस्थित जन समूह को प्रफुल्लित किया। श्याम रसिया, उमेश प्रेस वाले, संजय सर्राफ, सुरेश बंसल, विजय खंडेलवाल, बनवारी लाल, मोहित सादावादिया, राजीव मित्तल, भूदेव शर्मा, बलराम सोनी आदि सदस्यों ने मल्हार गाकर ठाकुर जी को झुलाया। समापन शयन आरती के बाद प्रसाद वितरण के साथ हुआ।   

Read More

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आयोजन की बैठक संपन्न मथुरा 29 जुलाई। जिला मजिस्ट्रेट अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव आयोजन की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि भण्डारा आयोजकों द्वारा जो प्रसाद वितरण किया जाता है वह उसमें दौने, कप, गिलास अधिकतर प्लास्टिक के प्रयोग किये जाते हैं और प्रयोग के बाद बिखरते रहते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी भण्डारा आयोजन करे वह कागज अथवा पत्तल के बने दौना का प्रयोग करने की व्यवस्था करेंगे।, इसके अतिरिक्त भण्डारा/प्रसाद में गुणवत्ता तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाये, जिसके लिए आयोजकों को डस्टबिन/ड्रम की व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रसाद जमीन पर नहीं गिरना चाहिए इसके लिए उन्हें अपने स्वयं सेवक की व्यवस्था करनी होगी। जिससे किसी भी श्रद्धालु को अनावश्यक परेशानी न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम आयोजन में डीजे बजाने से अनावश्यक शोरगुल होता है इसलिए डीजे बजाने पर प्रतिबन्ध रहेगा। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह जूते-चप्पल रखने के लिए व्यवस्था की जायेगी, फिर भी बेहतर होगा कि श्रद्धालु नंगे पैर आये ंतो उनके लिए ही अच्छा रहेगा, क्योंकि अधिक भीड के दौरान इधर-उधर भटकना पडता है। उन्होंने कार्यक्रम आयोजन के दौरान पूर्व से ही यातायात की सुगम व्यवस्था की जायेगी, जिसमें श्रद्धालुओं के साथ ही जनता को भी अनावश्यक परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम जन्मस्थान क्षेत्र में वन वे ट्रेफिक रहेगा, वाहन तथा पार्किंग व्यवस्था निर्धारित स्थलों पर की जायेगी। कार्यक्रम के दौरान जगह-जगह सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम के सफाई कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सफाई व्यवस्था पिछले वर्ष से और बेहतर कराने के निर्देश दिये। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल टाॅयलेट तथा पानी के टैंकरों की व्यवस्था कराने के लिए नगर निगम को निर्देश दिये। श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा शिविर तथा एम्बुलेंस लगाने के लिए चिकित्सा विभाग को निर्देश दिये। उन्होंने विद्युत विभाग से कहा कि कार्यक्रम क्षेत्र में ट्रान्सफार्मर तथा बिजली खम्भों की बेरीकैड़िंग और नीचे तारों का व्यवस्थित करायें।  बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री स्वपनिल ममगाई, एडीएम कानून व्यवस्था श्री रमेश चन्द्र, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) श्री रवीन्द्र कुमार, श्रीकृष्ण जन्मसेवा संस्थान से श्री गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, द्वारिकाधीश मन्दिर के श्रीधर चतुर्वेदी सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।        

Read More

मथुरा। थाना हाइवे स्थित मोतीकुंज कालोनी मे एक व्यक्ति से बाइक सवार अज्ञात बदमाश 70 हजार की नगदी लूटकर फरार हो गये। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी लेकिन पुलिस सिर्फ हाथ पांव मारने के अलावा कुछ नहीं कर सकी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  मिली जानकारी के अनुसार नरेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डू पुत्र शोभरन सिंह निवासी गांव महुवन थाना फरह फिलहाल थाना हाईवे क्षेत्र के डी 33 मोतीकुंज एक्सटेंशन एक मथुरा में रह रहा था। विगत रोज वह अपने किसी कार्य के चलते मथुरा से बाहर जा रहा था। जैसे ही वह घर से बाहर निकला तभी एक बिना नम्बर की बाइक पर तीन अज्ञात बदमाशों ने आकर उसे रोक लिया। बदमाशों ने उसे तमंचा दिखा कर उसकी जेब में मौजूद 70 हजार रूपये की नगदी निकाल ली और उससे छीनकर तमंचा लहराते हुए भाग निकले। जब नरेन्द्र शोर मचा कर लोगों को इकट्ठा करता तब तक बदमाशा भाग चुके थे। उसने तत्काल पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस ने भी बदमाशों की धर पकड़ को काफी प्रयास किये लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने पीड़ित नरेन्द्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही आरम्भ कर दी है।

Read More

मथुरा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के थाना गोवर्धन के गांव गांठौली से गत 26 जुलाई से लापता 4 वर्षीय बालिका गौरी का गोवर्धन पुलिस द्वारा कोई सुराग न लगाने से नाराज लोगों ने आज गोवर्धन थाने पर जमकर हंगामा कांटा और शीघ्र लड़की की बरामदगी की मांग की।  कस्बे के गांव गाठौली में गत 4 रोज पूर्व घर के बाहर से एक 4 वर्षीय बालिका के अचानक गायब होने और आज तक उसका पता न चलने से नाराज गाठौली गांव के लोगो ने आज गांव से थाने तक पैदल मार्च निकाल कर पुलिस प्रशासन के विरूद्धनारेबाजी करते विरोध जताया। ग्रामीण गोवर्धन पुलिस के खिलाफ थाने पहुंचे और यहां काफी संख्या मे मौजूद ग्रामीणो ने थाने का घेराव किया। उनका आक्रोश था कि आज बालिका को गायब हुए 4 दिन हो गये है लेकिन अभी तक पुलिस उसका पता नही लगा पाई है। थाने के घेराव के दौरान राष्ट्रीय लोकदल के नेता दीपक चैधरी भी वहां पहुंच गये और पुलिस की प्रणाली पर नाराजगी जताई। इस बीच गोवर्धन थाना प्रभारी कमलेश सिंह उत्तेजित ग्रामीणो को समझाते रहे। उन्होंने कहा कि प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि 72 घंटे के अंदर वे घटना का खुलासा कर देंगे। पुलिस लड़की की तलाश कर रही है। उसे 3 तीन दिन का समय दिया जाये। तब जाकर ग्रामीण राजी हुए। विदित रहे कि गत 26 जुलाई को गाठौली गांव निवासी रणवीर गुर्जर की 4 वर्षीय बेटी गौरी उस समय लापता हो गयी थी जब उसके बाबा रूपसिंह उसे मथुरा उपचार के लिए ले जा रहे थे। वे इस बीच किसी मरीज के आ जाने पर उसे पास स्थित दुकान से दवा देने की कहकर घर के दरवाजे के बाहर खड़ा कर गये थे। लौट कर आये तो गौरी लापता थी।

Read More

मथुरा: जनपद के थाना हाईवे के क्षेत्र के मंडी चौराहा स्थित मार्केट में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दबंग लोगों ने एक मेडिकल स्टोर पर जाकर मेडिकल स्टोर के मालिक के साथ मारपीट शुरु कर दी. स्टोर मालिक कुछ समझ पाता उससे पहले ही दबंग लोगों ने धुआंधार लात-घूंसे आदि से स्टोर मालिक दोनों भाइयों को बुरी तरह से धुन डाला. इतना ही नहीं उन्होंने पूरे मेडिकल स्टोर में जमकर तोड़फोड़ भी की. मारपीट की यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. घटना के बाद मेडिकल स्टोर मालिक ने तत्काल सो नंबर पर पुलिस को सूचना दी. सूचना पाते ही डायल 100 की गाड़ी मौके पर जा पहुंची और उन्होंने पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया और सीसीटीवी के फुटेज भी चेक किये. पीड़ित योगेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 8-10 नामजद लोग उनकी दुकान पर आए और उन्होंने उनके साथ न केवल मारपीट की बल्कि जान से मारने की कोशिश भी की.  

Read More

वैदिक परम्पराओं के पालन से ही वैदिक सनातन धर्म की रक्षा होती है: गोपाल वैष्णव पीठाधीश्वर  मथुरा। शुक्रवार श्रावणी पर्व के अवसर पर श्रीगोपाल वैष्णव पीठाधीश्वर पुरूषोत्तम लाल महाराज के सान्निध्य में श्रीगोपाल वैष्णव पीठ गोपाल मंदिर में श्रावणी उपाकर्म महाराज की अध्यक्षता में प्रारम्भ हुआ। श्रीगोपाल पीठ के सभी आचार्य, भक्त सेवकों ने इस पर्व सामूहिक उपाकर्म किया। उपाकर्म का अर्थ है जो भी गुरू के द्वारा विद्या प्राप्त की है उसे गुरू को निवेदन करना एवं नवीन विधा की शिक्षा प्राप्त करना इसके अंगीभूत, दसविध तीर्थ पर स्नान, ऋषि तर्पण, देव तर्पण, पितृ तर्पण करना, एवं ज्ञात अज्ञात जो भी अपराध हुये हो। प्रायश्चित संकल्प द्वारा उनकी समाप्त करना यही इस कर्म का मुख्य उद्देश्य है। इस कर्म के द्वारा ब्राह्मणों की पूर्ण शुद्धि होती है। आज सर्वप्रथम गोपाल मंदिर प्रांगण में होम यज्ञ किया गया तत्पश्चात् श्रृंगार घाट पर तीर्थ स्नान एवं गोपाल मंदिर में उत्र्सजन, उपाकर्म यज्ञ के द्वारा यह सम्पूर्ण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, यज्ञाचार्य के रूप में, श्रीआचार्य कुंज किशोर महाराज, आचार्य आत्माराम शास्त्री, यदुनन्दन  लाला बाबा, मकरन्द छोटू बाबा, पीयूष बाबा, माधव शास्त्री, वासुदेव शास्त्री, आचार्य देवदत्त देवो पंडित, रामदास चतुर्वेदी, धीरेन्द्र शास्त्री, भोला पंडित आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।   

Read More

मथुरा। भाजपा के शासनकाल में अपराध बढ़ रहे है। अमर काॅलोनी में पति-पत्नी की हत्या के 140 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस का टाल मटोल का रवैया अभी तक खत्म नहीं हुआ है। भाजपा सुशासन की बात करती है लेकिन अपराध चरम सीमा पर है। आज प्रशासन के बार-बार आश्वासन के बाद भी अमर काॅलोनी काण्ड का खुलासा न होने से नाराज रालोद नेता ताराचंद गोस्वामी ने कहा कि हमनें अधिकारियों का सम्मान करते धरना स्थगित कर दिया लेकिन उनका टाल मटोल का रवैया खत्म नहीं हुआ है। हम मजबूर होकर पीड़ित बच्चों के न्याय के लिए भूख हड़ताल और आंदोलन कर रहे है और पीछे नहीं हटेंगे। रालोद नेता कुंवर नरेन्द्र सिंह ने कहा कि ऐसा लगता है प्रशासन कुछ नहीं करना चाहता। जब तक इसका खुलासा नहीं होगा धरना चलता रहेगा। राजेन्द्र सिकरवार ने कहा कि भाजपा के मंत्री और सांसद खुद अपनी सरकार का विरोध कर रहे है। इस अवसर पर रामवीर भरंगर, अनु शर्मा, राजपाल भरंगर, डाॅ. अशोक अग्रवाल, बाबूलाल प्रमुख सरदार सिंह, ईसान चैधरी, गीता चैहान, मुकेश प्रधान, योगेश द्विवेदी सहित काफी संख्या में रालोद और विभिन्न दलों के लोग बच्चो का न्याय दिलाने के लिए अनशन पर बैठ गये है।  

Read More

कथा व्यास स्वामी का्ष्णिण स्वरूपानंद महाराज ने भक्तों को नारद मोह भंग व प्रताप भानु की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि मनुष्य को ब्राह़मणों का सम्मान करना चाहिए। मोक्ष प्राप्ति के लिए श्रीराम कथा का श्रवण करना अत्यंत आवश्यक है। आज के समय में दरिद्र व निर्धन लोगों की सेवा करने वाला मनुष्य ही मोक्ष की प्राप्ति कर पाता है। इसके बाद उन्होंने मनु सतरूपा का वृतान्त सुनाया। इस अवसर पर राम जन्म प्राकट्योत्सव भी मनाया गया। भक्तों ने एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान यजमान परिवार व मुख्य अतिथि देवी दास गर्ग कसेरे ने प्रभु का पूजन-अर्चन किया। मीडिया प्रभारी अनिल अग्रवाल ने बताया कि शनिवार शाम को श्रीकृष्ण संकीर्तन मंडल द्वारा भजन संध्या आयोजित की जाएगी। 

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More