BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कफन ओढ़कर किया अनोखे ढ़ंग से प्रदर्शन

कफन ओढ़कर किया अनोखे ढ़ंग से प्रदर्शनमथुरा। अमर काॅलोनी लूट-हत्याकांड को लेकर आज चैथा दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा जिसमें आज कफन ओढ़कर अनोखे रूप मे विरोध किया। कु. नरेन्द्र सिंह ने कहा कि आज चैथा दिन धरने को हो गया लेकिन बड़ी शर्म की बात है कि जिला प्रशासन ने अपराधियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। अभी तो हम लोग शान्ति रूप से प्रदर्शन कर रहे हैं यदि हमारा धैर्य टूट गया तो जिला प्रशासन को झेलना भारी पड़ जायेगा। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द अपराधियों को जेल भेजें।

ताराचंद गोस्वामी ने कहा कि आज हम कफन ओढ़कर जिला प्रशासन को चेतावनी देते है कि प्रशासन होश में आओ और गिरफ्तारी जल्दी कराओ। इन तीनों बच्चों ;पीड़ितद्ध के समर्थन में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं यहां के जिला प्रशासन को चैन से नहीं बैठने देगा। हमारा हजारों की संख्या में एक जुलूस जिला मुख्यालय पर जाकर डीएम और एसएसपी का घेराव करेगा। ईशान चै. ने कहा कि अब नवयुवक दम्पत्ति हत्याकांड के खुलासे के समर्थन में खुलकर हर लड़ाई में अपना साथ देगा। सत्यप्रकाश पाण्डे, राहुल यादव, जितेन्द्र चैधरी, रजनेश शर्मा, गोविंद प्रसाद, मानवेन्द्र सिंह, रवि चैधरी ने कहा कि पीड़ित तीनों बच्चे छात्र-छात्रायें है चारों तरफ से एक ही आवाज आ रही है पहले ये छात्र-छात्रायें है हर छात्र-छात्राओं के मन में भावनाएं पैदा हुई कि हम लोग भी इस जघन्य अपराध के खुलासे में पूर्ण समर्थन देंगे। परीक्षित शर्मा 12 वर्ष छात्र ने कहा कि स्वतः ही मन में भावना पैदा हुई कि मैं इन तीनों पीड़ित भाई-बहनों के माता-पिता की लूट निर्मम हत्या की गई जिसका 144 दिन होने के बाद भी पुलिस प्रशासन खुलासा नहीं कर पाई है यदि कल तक खुलासा नहीं हुआ तो भूख हड़ताल पर बैठ जाऊंगा। जिला पंचायत सदस्य सुरेश भगत, अजय शर्मा, अनु शर्मा, लोकेश शर्मा, रामखिलाड़ी वाल्मीकि, सोहनलाल वाल्मीकि, हरवीर चै. विजेन्द्र पहलवान, गुड्डू ठाकुर, विनोद कुमार, संजू, प्रदीप भरंगर आदि उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More