BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मथुरा(रहीस कुरैशी/हेमंत शर्मा): शहर कोतवाली के न्यू बस स्टैंड स्थित नवनिर्मित होटल सेंट्रम बृजवासी के कर्मचारी की मौत का मामला संदिग्ध अवस्था में कर्मचारी की मौत, स्टाफ क्वाटर में फाँसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव. पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में कर घटना स्थल का बारीकी से किया निरीक्षण. गौरवतलव है की हाल ही में चंद रोज पूर्व इस होटल का उद्घाटन हुआ है.  

Read More

वृक्ष धरती माता का भव्य श्रंृगार है: पं. अनिल शर्मा मथुरा। वृक्ष धरती माता का श्रंृगार है अगर इसके लिए हमें अपना सर्वत्र न्यौछावर भी करना पड़ा तो यमुना मिशन कभी पीछे नहीं हटेगा। यमुना मिशन के साथ तो अदृश्य शक्ति है जो हमें प्रेरणा देती कि हम वृक्षारोपण मुहिम से आम जनमानस को जोड़ें, जिससे ब्रज का प्राचीन स्वरुप बना रहे। हरियालीमावस रविवार २३ जुलाई को यमुना मिशन मार्ग स्थित मसानी मोक्षधाम के पीछे भव्य वृक्षारोपण का आयोजन हुआ। इस अवसर साधु-संतो, धर्मात्माओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने वृक्षारोपण अभियान में भाग लेकर वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीजगतगुरु पीपापीठाधिपति बलरामदास जी महाराज आचार्य सुखदाम आश्रम एवं हॉस्पीटल ने अपने दलबल के साथ वृक्षारोपण किया। मुख्य अतिथि श्रीजगतगुरु पीपापीठाधिपति बलरामदास जी महाराज आचार्य ने आह्वान किया कि ब्रजवासियों को प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने चाहिए। यमुना मिशन की निरूशुल्क वृक्षारोपण मुहिम से जुड़कर अत्यधिक संख्या में वृक्षारोपण करें। यमुना मिशन आपके अमूल्य समय में से थोड़ा सा समय वृक्षारोपण के लिए मांग रहा है। इस अवसर पर यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा, श्रीमती गीता शर्मा, पं.देवेन्द्रदास महाराज, हरीश शर्मा, मुकेश ठाकुर, देवेश चैधरी, गोपाल लाल, मनीष सक्सैना, मोनू पंडित, राजीव शर्मा, हरीमोहन, अनिल फौजदार, दाऊदयाल, गोविन्द ठाकुर, राहुल पंडित, मन्नू, सतीश ठाकुर, सचिन गोला, मोनू सैनी, मानपाल, योगेश ठाकुर, शिवम, गोपाल, राजू, भीम आदि उपस्थित थे।  

Read More

मथुरा। सावन मास के तीसरे सोमवार पर आज शिव मंदिरो में प्रातः काल से ही जलाभिषेक और भगवान शिव की पूजा-अर्चना चलती रही। बेलपत्र, धतूरे और पुष्पों से तीन लोक के स्वामी को मनाते महिला, पुरूष देखे गये। शिव मंदिरों में बम-बम भोले के उद्घोष गूंजते रहे। अपने आराध्य देव को मनाने के लिए भक्तो ने अपने-अपने तरीके से पूजा की। प्रमुख मंदिरों मे ही नहीं छोटे-छोटे शिवालयों में भगवान शंकर की पूजा हुई। व्रत, उपवास रखे गये। प्रभु को मनाने के लिए सभी श्रद्धालु भक्ति में नजर आये। मंदिरो पर भी विशेष सफाई व्यवस्थाआ हुई। बंगलो का आयोजन किया गया। श्रावण मास में भगवान शिव से लोग मनोती मांगने के लिए उपवास रखते है। इस मास और भादौ का इसीलिए श्रद्धालुओं की नजर में महत्व रहता है। मथुरा के प्रसिद्ध भूतेश्वर मंदिर, गर्तेश्वर, नीलकण्ठ महादेव, रंगेश्वर मंदिर और गली-मौहल्लों व बाजारों मे बने शिव मंदिरो पर सोमवार के चलते अच्छी खासी भीड़ देखते को मिली।  शहर के चार कोनो में चार कोतवाल कहें जाने वाले रंगेश्वर, गलेत्श्वर, भूतेश्वर व पिपलेश महादेव मन्दिरों पर विशेष भीड़ दिखाई दे रही थी। वैसे तो भगवान शिव के जगह जगह गली मौहल्ले में मन्दिर बने हुए हैं। लेकिन शहर के चारों कोतवाली कही जाने शिव मन्दिरो का अलग ही महत्व हैं। वहीं श्रावण के तीसरे सोमवार को जहाॅ प्रातः काल शिव भक्तों ने पूजन अर्चना की वहीं शहर के प्रमुख शिव मन्दिरों के अलावा भी शिव मन्दिर पर तरह तरह के फूल बंगले व मिष्ठानों तक के बंगले सजाकर भगवान सिंह को तरह तरह के रूप प्रदान किये गये। जिनके दर्शन पाकर भगक्तगण अपने को धन्य कर रहें थे। वहीं शिव मन्दिरों पर आने वाली भीड़ के दृष्टिगत जिला प्रशासन भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये। वहीं सभी शिव मन्दिरों पर पुरूष व महिला पुलिसबल की व्यवस्थाएं की गई थी। इसके अलावा भी पुलिस व प्रशासन के अधिकारीगण गाड़ियों से भम्रण करती रही। लेकिन इसके वावजूद भी मन्दिरों पर पर्स चोरी व चैन स्नेचिंग की घटनाएं नहीं रूकी।   

Read More

मजिस्ट्रेट ने सीलबंद रकम को खुलावा कर गिनाया तो खुली करतूत पुलिस की करतूस से हैरान अदालत ने कहा क्यों नही की जाए 409 की कार्रवाई मथुरा। थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित आर्य समाज रोड़ से बुक एजेंसी संचालक से साढे चार लाख की लूट के मामले को पुलिस ने गुपचुप तरीके से एक युवक को पकड़ कर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने पूरी कसरत करते हुए लूट की घटना का रूख मोड़ते हुए उसे चोरी मे ही बदल दिया तो वहीं एक युवक को पकड़ कर उसे चोर सिद्ध करते हुए उसके पास से पचास हजार की नगदी तो बरामद दिखा दी लेकिन जिस समय आरोपी को अदालत मे पेश किया गया और बरामद राषि मे घपला करते हुए अदालत के समक्ष रखा गया। अदालत को सील की गई धनराषि कम दिखी तो बरामद नगदी की सील को कोतवाली प्रभारी के सामने ही मजिस्ट्रेट ने खोल दिया। अदालत मे बरामद राषि पचास हजार दिखायी गई और सील खोलने पर उसके अंदर से महज 16 हजार पांच सौ रूपए मिलने पर मजिस्ट्रेट का माथा ठनक गया। अदालत ने कोतवाली प्रभारी को कई घंटो तक एक प्रकार से हिरासत मे रखा लेकिन जब कोतवाली प्रभारी अपनी गलती को मानते हुए नतमस्तक हो गए तो विद्धान न्यायाधीष ने उन्हें चेतावनी देते हुए छोड़ तो दिया लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तुरंत ही एसएसपी को पत्र लिखकर भेज दिया गया। वहीं कोतवाली प्रभारी ने अदालत मे बाकि की नगदी का इंतजाम करते पूरे पचास हजार रूपए जमा कर दिए। इस संबध मे जब वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्लिन ममगाई से जानकारी की गई तो उन्होने बताया कि उनके संज्ञान अभी यह मामला नही आया है,वह मामले की पूरी जानकारी करने के बाद ही कुछ बता सकेंगे।    बतातें चलें कि विगत शुक्रवार को गुप्ता बुक एजेंसी के संचालक दिनेष गुप्ता निवासी कृष्णापुरी थाना सदर बाजार अपनी दुकान का ताला खोल रहे थे। उसी दौरान साढ़े चार लाख की नगदी से भरे थैला को लेकर एक युवक फरार हो गया था। घटना की रिपोर्ट पीड़ित ने धारा 392 आईपीसी मे दर्ज की थी। इसके बाद नवागत एसएसपी के चार्ज संभालने से पहले अपने नंबर बढाने के लिए कोतवाली प्रभारी डीएन मिश्रा ने महाविद्या कालोनी थाना गोविंद नगर निवासी रवि वर्मा उर्फ कन्हा वर्मा उर्फ रवि बचकाना पुत्र महेष वर्मा को केआर कालेज मोड़ से गिरफ्तार दिखाते हुए बुक एजेंसी संचालक के साथ हुई लूट के मामले का खुलासा करते हुए पचास हजार की नगदी बरामद दिखायी थी। इस कारनामे के साथ ही कोतवाली प्रभारी ने लूट की घटना को चोरी मे तब्दील करते हुए पकड़े गए आरोपी युवक के कुछ साथियों को फरार दिखाया था। सूत्रों के अनुसार विगत रविवार को कोतवाली प्रभारी डीएन मिश्रा ने पकड़े गए आरोपी रवि बचकाना को रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत मे पेष करते हुए उसके पास से बरामद दिखायी गई पचास हजार की नगदी को सील करके पेष किया गया था। कोतवाली प्रभारी ने पकड़े गए आरोपी के खिलाफ अदालत से रिमांड मांगी तो न्यायाधीष की नजर सील गई बरामद धनराषि पर गई। अदालत ने कोतवाली प्रभारी से पूछा कि पकड़े गए आरोपी के पास कितने रूपए बरामद हुए हैं तो कोतवाली प्रभारी ने पचास हजार की नगदी बरामद होना बताया लेकिन न्यायाधीष को सीलबंद नगदी कम महसूस हुई तो उन्होने कई दफा कोतवाली प्रभारी से कहा सीलबंद रकम पूरी पचास हजार है। अदालत के पूछने पर कोतवाली प्रभारी सील की गई रकम को पचास हजार बताते रहे। इसके बाद न्यायाधीन ने धनराषि की सील अपने समक्ष खुलवाते हुए बरामद नगदी की गिनती करायी तो उसके अंदर से 16 हजार पांच सौ रूपए मिले। विष्वसनीय सूत्रों के अनुसार कोतवाली प्रभारी की कारगुजारी पर अदालत खासी नाराज हो गई और कोतवाली प्रभारी के खिलाफ धारा 409 मे कार्रवाई करने की चेतावनी देते हुए अदालत मे बिठा लिया। अदालत ने कहा कि आरोपी से पचास हजार की रकम बरामद होने की पत्रावली पेश की गई,जबकि उसके अंदर से 33 हजार पांच सौ रूपए कम निकले। अदालत ने जब कोतवाली पुलिस की कारगुजारी को पकड़ते हुए अदालत को गुमराह करने पर कोतवाली प्रभारी को जेल भेजने की बात तक कह डाली। इसे सुनते हुई कोतवाली प्रभारी नतमस्तक हो गए। इसके बाद अदालत ने कोतवाली प्रभारी की कारगुजारी का जिक्र करते हुए एक पत्र एसएसपी को लिखकर उसी समय भेज दिया। सूत्रों के अनुसार अदालत ने एसएसपी को सीधे तौर पर लिखा है कि कोतवाली प्रभारी डीनए मिश्रा ने मुकदमे की रकम मे से 33 हजार 5 सौ रूपए कम कोर्ट मे दाखिल किए है। इनके खिलाफ कार्रवाई किया जाना आवष्यक है। अदालत का पत्र एसएसपी के पास पहुंच गया है। एसएसपी कार्यालय से इस मामले की जांच करने के लिए अदालत के पत्र को सीओ सिटी के पास भेज दिया गया है।      

Read More

बस की सवारियों ने हाॅस्पीटल में कराया उपचार को भर्ती सौंख। मथुरा-सौंख रोड़ स्थित आगरा कैनाल के समीप बस के उपर बैठे मजदूर पेड़ से टकरा गया। और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने मजदूर को हाॅस्पीटल में उपचार के लिये भर्ती कराया है। मंगलवार को सोंन के नगला गिरवर निवासी खूबीराम पुत्र मोहन सिंह अपने गांव से मथुरा मजदूरी करने के लिये सुबह आठ बजे रोजाना की तरह लालपुर अड्डे खड़ा था। सौंख की ओर से आ रही बस में सवारी ज्यादा थी इसलिये खूबीराम बस के पीछे से उपर चढ़ गया और बस की छत पर बैठ गया। इसके बाद अपने समान को रखने लगा। और आगरा कैनाल के पास एक बड़े पेड़ से मजदूर खूबीराम टकरा गया। और बस से नीचे गिर गया। बस में बैठी सवारियों ने शोर मचाया तो बस चलाक ने बस को रोक लिया। और आनन-फानन में मजदूर को सवारियों ने दूसरी गाड़ी में बैठा कर मथुरा स्थित शोभित हाॅस्पीटल में उपचार को भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार मजदूर खूबीराम की हालत गंभीर बताया जा रहा है।  

Read More

पीएम और सीएम का एक ही सपना: गरीब के घर का अंधेरा दूर हो: श्रीकांत शर्मा  मथुरा। ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा ने रविवार अपने निज आवास पर आम जनता की समस्याओं को सुनते हुए उन्हांेने संबंधित अधिकारियों को निस्तारण करने के निर्देश दिये। उसके बाद उन्होंने शहरी और ग्रामीण बीपीएल परिवार को निःशुल्क बिजली कनेक्शन दिये जायेंगे। जल्द ही प्रदेश में बिजली आपूर्ति सामान्य होगी तथा दो साल के अंदर जर्जर व्यवस्था बदल कर पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। ऊर्जा मंत्री ने आज यहां सेवा सदन खंडेलवाल गोवर्धन रोड पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यदि कोई बीपीएल परिवार बगैर बिजली कनेक्शन के है तो उसे निःशुल्क कैम्प तक जाने के लिए प्रेरित करें। पूर्वांचल में 166, पश्चिमांचल में 109, मध्यांचल में 165, दक्षिणांचल में 180 व केस्को में 04 कैम्पों में निःशुल्क कनेक्शन दिये हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्रीमोदी एवं मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की प्राथमिकता है कि गरीब के घर का अंधेरा दूर हो, उसे धूएं से मुक्ति मिले। साथ ही शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य और आवास मिले। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बीपीएल परिवार वालों को मुफ्त कनेक्शन देने के बाद अब शहरी बीपीएल परिवारों को भी मुफ्त बिजली कनेक्शन का उपहार देंगे। मथुरा में बीपीएल परिवारों को निःशुल्क बिजली कनेक्शन देने के विशेष अभियान की शुरूआत की जायेगी तथा प्रदेश के 624 जगहों पर बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने के विशेष अभियान के तहत कैम्प संपन्न हुए हैं। बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन और बेहद सस्ती दर पर बिजली दी जा रही है। श्रीशर्मा  ने सुगम संयोजन योजना में 5 किलोवाट तक के कनेक्शन के लिए उपभोक्ता को एस्टीमेट देने की व्यवस्था समाप्त कर दी है। गरीब के घर जब उजाला होता है तो उसे लगता है कि वह भी व्यवस्था का हिस्सा है। ऊर्जा मंत्री ने अपरान्ह में चैमुहां नगर पंचायत पहुॅचकर क्षेत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह का द्वार का लोकार्पण भी किया। 

Read More

शत-प्रतिशत डाटा फीडिंग न कराने वाले बैंकों के विरूद्ध होगी कार्यवाही मथुरा 23 जुलाई। प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी फसल ऋण मोचन योजना को जनपद स्तर पर प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के संबंध में जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग, बैंक समन्वयकों तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिये कि जिन बैंकों द्वारा किसानों के आधार कार्ड डाटा फीडिंग कार्य अभी तक पूर्ण नहीं किया गया है ऐसे बैंक सुनिश्चित करें कि यह कार्य 24 जुलाई सोमवार दोपहर 12 बजे तक पूर्ण कर लिया जाय। इसके लिए जब तक डाटा फीडिंग कार्य शत-प्रतिशत नहीं हो जाता है तब तक बैंक खुले रहेंगे। डाटा फीडिंग कार्य की समीक्षा में ओरियन्टल बैंक आॅफ काॅमर्स, सिंडीकेट बैंक, बैंक आॅफ बड़ौदा, यूनियन बैंक आॅफ इण्डिया तथा स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया द्वारा डाटा फीडिंग कार्य को गंम्भीरता से नहीं लिया गया है, जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।  जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे बैंक जिसके द्वारा 80 प्रतिशत से कम डाटा फीडिंग हुआ है उन बैंकों में 24 जुलाई को प्रातः 10 बजे से एक-एक अधिकारी पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहकर इस कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे।    जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं की जायेगी, जो बैंक इस कार्य में रूचि पूर्वक कार्य नहीं कर रहे हैं उनके विरूद्ध पत्राचार अवश्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जो बैंक इण्टरनेट की धीमी गति का बहाना बता रहे हैं ऐसे बैंक कलेक्ट्रेट में एनआईसी से अपना कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी यशु रूस्तगी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रवीन्द्र कुमार, उप कृषि निदेशक धुरंधर कुमार, जिला कृषि अधिकारी डा. प्रमोद कुमार, सभी उप जिलाधिकारी, जिला अग्रणी प्रबन्धक सहित सभी बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित थे।

Read More

आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम मथुरा। थाना बलदेव क्षेत्र अंतर्गत गड़सौली निवासी एक व्यक्ति आज सुबह अपने साथियों के साथ बिहारीजी दर्शन करने जा रहा था। वह गांव पर ही वाहन का इंतजार कर रहा था तभी तेज गति से आती अज्ञात कार ने टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। आक्रोशित ग्रामीणो ने एक्सप्रेस वे को जाम कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने जाम को खोला।  मिली जानकारी के अनुसार बच्चू सिंह 45 वर्ष पुत्र रामजीलाल निवासी गड़सौली आज सुबह अपने साथियों के साथ वृंदावन बिहारीजी के दर्शन और परिक्रमा के लिए जा रहा था तभी तेज गति से आती कार ने माइलस्टोन संख्या 132 के समीप बैठे बच्चू को रौंद दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। इस घटना से कुपित होकर ग्रामीणो ने एक्सेप्रस वे पर जाम लगा दिया। मृतक की 6 बेटी है इनके लिये ग्राीमण आर्थिक सहायता दिलवाने की मांग कर रहे थे। सूचना पर एसडीएम महावन घटनास्थल पर पहुंच गयी और उन्होंने ग्रामीणो को समझा-बुझाकर जाम को खुलवा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Read More

सौंख। स्मार्ट इण्डिया फाउन्डेशन के द्वारा छात्र-छात्राओं को सिलाई व कम्प्यूटर का विशेष प्रशिक्षण शिविर को आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ डायरेक्टर अमित कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान शिविर में करीब पांच दर्जन विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। शिविर में छात्र-छात्राओं को सिलाई और कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर अमित कुमार ने कहा कि देश की उन्नति के लिये अच्छे कुशल और व्यक्तित्व के विद्यार्थियों की आवश्यकता है और बच्चों को हमेशा नई दिशा में प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर संस्था के संचालक शेखर लोहिया, सैकेट्ररी सुधीर सारस्वत, गरिमा सारस्वत, मिनीत कुशवाह, अमित पचैरी आदि मौजूद रहे। -  

Read More

मथुरा: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और मथुरा वृन्दावन बिधान सभा से विधायक श्रीकांत शर्मा दो दिवसीय दौरे पर मथुरा आये और दौरे के दौरान उन्होंने मथुरा जिले में कई कार्यक्रमों में भी भाग लिया. जिसमे चौमुहा में आयोजित महाराणा प्रताप के नाम पर बनाये गए स्वागत द्वार के भी उद्घाटन कार्यक्रम में सिरकत की लेकिन उसूलों की दुहाई देने वाली भाजपा की एक सच्चाई महिलाओं के डांस से सामने आ गई. जब आयोजक भाजपा के लोगो को श्रीकांत के लिए आयोजित कार्यक्रम सभा में भीड़ को रोके रखने के लिए महिलाओं के डांस का सहारा लेना पड़ा तो फिर मंच पर जोरदार गानो पर ठुमके लगे जोकि साफ़ ये जाहिर करता है की भले भाजपा की करनी और कथनी में कितना फर्क है. बेशक जिस समय भाजपा मंच पर ठुमकों के साथ महिलाये डांस कर रही थी श्रीकांत मंच पर नहीं थे लेकिन बहां सभा स्थल पर भाजपा के झंडे और भाजपा के स्थानीय नेता जरूर मौजूद थे. बही बात सिर्फ ठुमकों पर ही नहीं रुकी कुछ लोगो ने अश्लील डांस कर रही महिलाओं के ऊपर जमकर नोटों भी उड़ाए. जोकि तस्बीरों में साफ़ देखा जा सकता है की किस तरह श्रीकांत के लिए सजाय गए मंच पर महिलाओं के अश्लील डांस पर ठुमके लग रहे है. और लोग उनपर नोट उड़ा रहे है जिसके वाद मंच श्रीकांत शर्मा पहुंचे और फिर उन्होंने लोगो को सम्बोधित किया और भाजपा सर्कार की नीतिया गिनाई.

Read More

मथुरा: प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और मथुरा वृन्दावन बिधान सभा से विधायक श्रीकांत शर्मा दो दिवसीय दौरे पर मथुरा आये और दौरे के दौरान उन्होंने मथुरा जिले में कई कार्यक्रमों में भी भाग लिया. जिसमे चौमुहा में आयोजित महाराणा प्रताप के नाम पर बनाये गए स्वागत द्वार के भी उद्घाटन कार्यक्रम में सिरकत की लेकिन उसूलों की दुहाई देने वाली भाजपा की एक सच्चाई महिलाओं के डांस से सामने आ गई. जब आयोजक भाजपा के लोगो को श्रीकांत के लिए आयोजित कार्यक्रम सभा में भीड़ को रोके रखने के लिए महिलाओं के डांस का सहारा लेना पड़ा तो फिर मंच पर जोरदार गानो पर ठुमके लगे जोकि साफ़ ये जाहिर करता है की भले भाजपा की करनी और कथनी में कितना फर्क है. बेशक जिस समय भाजपा मंच पर ठुमकों के साथ महिलाये डांस कर रही थी श्रीकांत मंच पर नहीं थे लेकिन बहां सभा स्थल पर भाजपा के झंडे और भाजपा के स्थानीय नेता जरूर मौजूद थे. बही बात सिर्फ ठुमकों पर ही नहीं रुकी कुछ लोगो ने अश्लील डांस कर रही महिलाओं के ऊपर जमकर नोटों भी उड़ाए. जोकि तस्बीरों में साफ़ देखा जा सकता है की किस तरह श्रीकांत के लिए सजाय गए मंच पर महिलाओं के अश्लील डांस पर ठुमके लग रहे है. और लोग उनपर नोट उड़ा रहे है जिसके वाद मंच श्रीकांत शर्मा पहुंचे और फिर उन्होंने लोगो को सम्बोधित किया और भाजपा सर्कार की नीतिया गिनाई.

Read More

मथुरा। प्रदेश की योगी सरकार द्वारा मथुरा वृन्दावन को मिलाकर बनाये गये निगम निगम पर नगर आयुक्त के लिए डा. उज्ज्जवल कुमार की नियुक्त की थी। लेकिन नियुक्त के बाद से ही डा. उज्ज्वल कुमार मथुरा आना नहीं चाहते थे। इसी के चलते 15 दिन पूर्व स्थानान्तरण की घोषणा के बाद भी वह मथुरा नहीं आये। लेकिन शासन में स्थानान्तरण रदद नहीं होने पर आखिर कार उन्होंने शनिवार मथुरा आकर नगर आयुक्त के पद पर अपना पदभार ग्रहण कर लिया हैं। पदभर ग्रहण करने के पश्चात डा. उज्ज्वल कुमार ने निगम के कर्मचारियों व अधिकारियोंसे परिचय किया उसके उपरान्त वह जिलाधिकारी से मिलने उनकेे कार्यालय पहुंचे। जहाॅ उन्होंने जिलाधिकारी से मुलाकात की और पुनः निगम के कार्यालय में आकर बैठे और पत्रावलियों कास अवलोकन भी किया।

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More