मथुरा। थाना हाईवे के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जयगुरूदेव आश्रम के पास शनिवार डीसीएम टैंकर में घुस गई। जिससे डीसीएम चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हें। घटना की रिपोर्ट मृतक के परिजनों ने अज्ञात टैंकर चालक के विरूद्ध दर्ज कराई हैं। गाॅव दोरख वाह जिला आगरा निवासी राकेश कुमार पुत्र रामधनुष डीसीएम पर चालक का काम करता था। शनिवार प्रातः वह डीसीएम लेकर मथुरा से आगरा की ओर जा रहा था कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर जयगुरू देव मन्दिर के पास डीसीएम चालक राकेश को अचानक नींद की झपकी लग गई और इसी दौरान आगे चल रहे टैंकर चालक ने ब्रेक लगा दी जिससे डीसीएम आगे चल रहे टैंकर में घुस गई। जिससे डीसीएम चालक की मौत हो चुकी थी। थाना हाइवे में घटना की रिपोर्ट मृतक के भाई छोटेलाल ने अज्ञात टैंकर चालक के विरूद्ध दर्ज कराई हैं।
Read MoreBREAKING NEWS












