BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

तांत्रिक पे चढ़ा हवस का भूत

तांत्रिक पे चढ़ा हवस का भूत मथुरा :  तांत्रिक द्वारा एक महिला के साथ बलात्कार कर वृन्दावन जैसी धार्मिक नगरी को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. पीड़िता ने तांत्रिक पर भूतबाधा को दूर करने के नाम पर जबरन दुराचार करने का आरोप लगाया है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार वृन्दावन कोतवाली क्षेत्र मैं एक तांत्रिक ने अपने झांसे में फंसाकर महिला से बलात्कार करने का मामला सामने आया है, यह महिला इस तांत्रिक के पास अपना इलाज करने पहुंची थी, तांत्रिक ने  महिला के साथ जबरन बलात्कार कर दिया। पीड़ित महिला का कहना है कि वह अपने पति के साथ हाथरस से भूत बाधा का इलाज कराने वृंदावन में बने मथुरा रोड पर बने निम्मारक आश्रम आई थी और तांत्रिक द्वारिका दास उसे अपने कमरे में ले गया और धोखे से उसके पति को तांत्रिक क्रिया में इस्तमाल होने वाले सामान को लेने के लिए बाहर भेज दिया और जैसे ही महिला का पति तांत्रिक के कमरे से सामान लेने बाजार गयातो तांत्रिक ने दरवाजा बंद कर महिला के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी और महिला का जबरन बलात्कार कर दिया।  जब उसका पति लौट कर आया तो महिला ने अपने पति को अपने साथ हुई दरिंदगी की दास्तान सुनाएं पति के आते ही धोखेबाज तांत्रिक वहां से फरार हो गया. जिसकी शिकायत लेकर पीड़िता वृंदावन कोतवाली पहुंची अपने साथ हुई घटना की तहरीर पुलिस को दीजिए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है आरोपी तांत्रिक की तलाश शुरू कर दिए। एसपी सिटी श्रवण कुमार ने बताया कि तथ्यों की जाँच हो रही है जो भी तथ्य आएंगे उसके अनुसार कार्यवाही की जाएगी।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More