BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

जादू-टोना के आरोप में तांत्रिक को 9 साल की सजा और 7000 का जुर्माना

 जादू-टोना के आरोप में तांत्रिक को 9 साल की सजा और 7000 का जुर्मानाकरौली। जादू-टोने के नाम पर नाबालिग किशोरी को प्रताड़ित करने के दोषी तांत्रिक को अपर जिला सेशन न्यायाधीश ब्रजेश शर्मा ने 9 साल का कारावास व 7 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। साथ ही जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 23 में भी छह माह के अतिरिक्त कारावास की सजा सुनाई है।

अपर लोक अभियोजक मिथिलेश पाल ने बताया कि कैलादेवी निवासी पीड़ित ने थाने में मामला दर्ज कराया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी रीना के पेट में दर्द हुआ था। उसे उपचार के लिए करौली के रणगवां ताल के पास स्थित देवीजी व हनुमान मंदिर पर उपचार के लिए ले जाया गया। 18 मई 2013 को मंदिर पर पूजा पाठ व तंत्र-मंत्र का काम करने वाले घनश्याम माली ने लड़की की नब्ज देखकर उपचार करने की बात कही और बताया कि लड़की पर भूत-प्रेत का साया है। इसके बाद उपचार के नाम पर तांत्रिक ने लड़की की नाक और मुंह में ज्वलनशील पदार्थ भर दिया और हाथ-पांव बांधकर मुंह में मल भर दिया। इस दौरान किशोरी की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद वे बालिका को करौली, जयपुर व गंगापुर में उपचार कराने ले गए। 

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More