BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

अब अहमदाबाद में बुराड़ी जैसा कांड : काले जादू ने ली पूरे परिवार की जान

अब अहमदाबाद में बुराड़ी जैसा कांड : काले जादू ने ली पूरे परिवार की जानअहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद शहर में राजधानी दिल्ली के बुराडी कांड जैसा मामला सामने आया है। यहां काले जादू के चक्कर में पूरे परिवार ने एक साथ तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली है। इस परिवार में कुल चार सदस्य है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिवार के मुखिया कुणाल त्रिवेदी अपने परिवार के साथ नरोदा के अवनी स्काई में किराए के फ्लैट में रहते थे। जबकि उसकी पत्नी कविता और 16 वर्षीय बेटी श्रीन की लाश घर में पड़ी मिली।

पुलिस के मुताबिक कविता और उनकी बेटी श्रीन ने ज़हरीली दवा पीकर आत्महत्या की है। जबकि घर की बुजुर्ग महिला यानी कुणाल की मां बेहोश हालत में पाई गई। उसने भी जहरीली दवा पी थी, हालांकि उन पर इस दवा का असर ज्यादा नहीं हुआ। फिलहाल वो अस्पताल में भर्ती है।

बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटे से उनका घर बंद था। उनके रिश्तेदार उन्हें फोन कर रहे थे। लेकिन कोई फोन पर जवाब नहीं दे रहा था। इसलिए उनके रिश्तेदार और अन्य परिवार वाले पुलिस को लेकर वहां पहुंचे। कमरे में अंदर दाखिल होते ही सबके होश उड़ गए। अंदर कुणाल फांसी से लटका था। जबकि उसकी पत्नी फर्श पर और बेटी बिस्तर पर मृत पड़ी थी। आपको बता दें कि दिल्ली के बुराड़ी कांड की तरह घर के मुखिया 45 वर्षीय कुणाल खुद को फांसी लगाई थी।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More