BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

120 महिलाओं से रेप करने वाला तांत्रिक बाबा गिरफ्तार, झांसे में लेता था ऐसे

120 महिलाओं से रेप करने वाला तांत्रिक बाबा गिरफ्तार, झांसे में लेता था ऐसेफतेहाबाद। अंधविश्वास के नाम पर महिलाओं के साथ गलत हरकते करने वाला एक तांत्रिक बाबा का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। हरियाणा के फतेहाबाद में एक तांत्रिक पर 120 महिलाओं से रेप और उनका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगा है। 

हरियाणा पुलिस ने आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तांत्रिक की पहचान बाबा अमरपुरी उर्फ बिल्लू के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी तांत्रिक महिलाओं को फंसाकर उनके साथ रेप करता था और अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। साथ ही उनके साथ दोबारा रेप भी करता था। 

पुलिस के हाथ लगे 120 अश्लील वीडियो...

बाबा के ठिकाने पर छापेमारी में पुलिस के हाथ 120 अश्लील वीडियो लगे हैं। पुलिस का कहना है कि सभी वीडिया में अलग-अलग महिलाएं हैं। इन सभी वीडियो को बाबा ने खुद अपने स्मार्टफोन से बनाया है। मीडिया सूत्रों की मानें तो मामले में आरोपी तांत्रिक के एक करीबी ने पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। तांत्रिक को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर...

लोकल कोर्ट ने तांत्रिक बाबा को 5 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। तांत्रिक के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं के तरह मामला दर्ज किया गया। वहीं आरोपी तांत्रिक का कहना है कि कुछ लोगों ने पैसों के लिए उसे फंसाया है।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More